waking up late night is not good according to premanand maharaj
waking up late night is not good according to premanand maharaj

Overview:प्रेमानंद महाराज ने बताया क्यों देर तक सोना शरीर और मन दोनों के लिए हानिकारक है।

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि सुबह देर तक सोना शरीर, मन और आत्मा—तीनों के लिए हानिकारक है। यह आदत आलस्य, बीमारियां और मानसिक तनाव बढ़ाती है। वहीं सूर्योदय से पहले उठने की आदत जीवन में अनुशासन, सेहत और सकारात्मकता लाती है।

Premanand Maharaj Pravachan: हममें से बहुत से लोग देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने की आदत बना लेते हैं। शुरुआत में ये आरामदायक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर शरीर, मन और जीवन पर नज़र आने लगता है। संत प्रेमानंद महाराज का मानना है कि सूर्योदय से पहले उठने वाले लोग अधिक ऊर्जावान, अनुशासित और स्वस्थ रहते हैं। वहीं देर तक सोने वाले लोग कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझते हैं। आइए जानते हैं सुबह देर तक सोने के नुकसान क्या हैं।

शरीर की प्राकृतिक घड़ी बिगड़ जाती है

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ब्रह्ममुहूर्त में उठने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक संतुलित रहती है। देर तक सोने से ये घड़ी बिगड़ जाती है और दिनभर थकान रहती है।

आलस्य और सुस्ती बढ़ती है

laziness and sluggishness
laziness and sluggishness

सुबह देर से उठने वाले लोग अक्सर कामों में सुस्ती दिखाते हैं। आलस्य बढ़ने से न केवल कार्यक्षमता घटती है, बल्कि जीवन में प्रगति भी रुक जाती है।

पाचन तंत्र पर बुरा असर

सुबह देर तक सोने से खानपान की टाइमिंग बिगड़ जाती है। इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

मानसिक शांति में कमी

जो लोग देर से उठते हैं, उनमें मानसिक असंतुलन, चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्या अधिक देखी जाती है। महाराज का कहना है कि जल्दी उठने से मन शांत और स्थिर रहता है।

आध्यात्मिक प्रगति में बाधा

आध्यात्मिक दृष्टि से, सूर्योदय से पहले उठना साधना और ध्यान के लिए सर्वोत्तम समय है। देर तक सोना इस प्रक्रिया में रुकावट डालता है।

सेहत पर खतरे

अनियमित नींद की आदत मोटापा, डायबिटीज़ और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। महाराज चेतावनी देते हैं कि सुबह देर तक सोना धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करता है।

जीवन में अनुशासन की कमी

सुबह देर से उठने वाले लोग अक्सर दिनचर्या में ढिलाई बरतते हैं। इससे लक्ष्य साधना मुश्किल हो जाती है और जीवन में सफलता दूर होती जाती है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...