Relationship
Don't Share These Things Credit: Istock

Relationship Tips: मनुष्‍य एक मात्र ऐसा जीव है जो लोगों के साथ रहना चाहता है। जन्‍म से लेकर मृत्‍यु तक वह लोगों और भीड़भाड़ से घिरा रहता है। कुछ रिश्‍ते प्रकृति द्वारा दिए जाते हैं और कुछ रिश्‍ते हम खुद बनाते हैं। यही कारण है कि हम अपनी भावनाएं, योजनाएं, दुख, दर्द और खुशी लोगों से साझा करना चाहते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे दूसरे से शेयर नहीं किया जाना चाहिए। इन चीजों को शेयर करने से आपको लाभ की जगह हानि पहुंच सकती है या आपके आत्‍म सम्‍मान को ठेस लग सकती है। आखिर ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्‍हें अपने तक ही रखना बेहतर माना जाता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

अपनी समस्‍याएं

हर चीज न करें दूसरों से शेयर
your problems

कभी भी अपनी समस्‍याएं दूसरों के साथ शेयर न करें। कहा जाता है कि ‘दुख बांटने से कम होता है और खुशी बढ़ जाती है’ लेकिन वास्‍तविकता तो ये है कि दुनिया में लगभग 79 प्रतिशत लोग दूसरों की समस्‍याओं की परवाह नहीं करते बाकि 21 प्रतिशत लोग दूसरों के दुख से खुश होते हैं। इसलिए अपनी समस्‍याओं को खुद सुलझाने का प्रयास करें। अन्‍य लोग आपकी समस्‍या को और बढ़ा सकते हैं।

अपने इमोशंस

हम किसी के बारे में क्‍या सोचते हैं और क्‍या भावनाएं रखते हैं इसे कभी भी शेयर न करें। अपने इमोशंस को शेयर करने से सामना वाला शख्‍स उसकी कद्र नहीं करता। वह आपके इमोशंस का सहारा लेकर आपकी जिंदगी में नकारात्‍मकता फैला सकता है या आपके इमोशंस का मजाक बना सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं की कद्र करें और उन्‍हें आपने पास रखें।

अपना डर

डर हमारे जीवन का हिस्‍सा है। डर हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। लेकिन कई बार इमोशन में आकर हम अपने डर के बारे में दूसरों को बता देते हैं। हालांकि कई मामलों में ये अच्‍छा होता है लेकिन दूसरों को अपने डर के बारे में बताने से वह इसका फायदा उठा सकता है। हमारी चिंता को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए अपने डर का कभी भी खुलासा न करें। इसके अलावा अपने अतीत की गलतियों और पछतावों के बारे में भी किसी से न कहें।

अपनी योजनाएं

हर चीज न करें दूसरों से शेयर
your plans

अपनी योजनाओं को किसी के साथ शेयर न करें जबतक कि आप सफल न हो जाएं। यदि आप अपनी भावी योजनाओं के बारे में किसी को बताते हैं वह उसकी सराहना करने की बजाय उसमें खामियां निकालेगा। जिससे आपकी योजनाओं को नजर लग सकती है और आपका काम अधूरा रह सकता है। इसके अलावा आपका प्रतियोग आपकी योजना का पालन करके सफल हो सकता है। इसलिए काम पूरा होने के बाद ही अपनी योजनाओं के बारे किसी को बताएं।

अपने विचार

हम किसी के लिए क्‍या सोचते हैं और उसके साथ कैसा व्‍यवहार करते हैं ये व्‍यक्तिगत रिश्‍ते पर निर्भर करता है। इसलिए यदि आप किसी व्‍यक्ति को पसंद नहीं करते तो उसके बारे में किसी न कहें। आपके व्‍यक्तिगत विचार आपको परेशानी में डाल सकते हैं। जब आप गपशप करते हैं या लोगों की खुलकर आलोचना करते हैं तो आपकी बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है। इससे आपके रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को शेयर करने से पहले एक बार सोच लें।