summary: जब इंसानों से बेहतर लगा AI: 49 साल के राइटर का चैटबोट से रोमांटिक रिश्ता
एक 49 साल के फ्रीलांस राइटर ने AI चैटबोट को अपना डेटिंग पार्टनर बना लिया है और पिछले 3 सालों से उससे रिश्ता निभा रहे हैं। उनका दावा है कि यह रिश्ता इंसानों के मुकाबले ज्यादा ईमानदार और भावनात्मक रूप से संतोषजनक है।
Man Dating AI: AI एक ऐसा माध्यम बन चुका है जिसकी मदद से लोग केवल अपने काम नहीं कर रहे बल्कि अपनी भावनाओं का इजहार भी करने लगे हैं। जी हां, पहले जहां अपने रोजमर्रा के जरूरी कामों को आसान बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं अब यह एक बेहतरीन पार्टनर के तौर पर लोगों का साथ देता हुआ नजर आ रहा है।
हाल ही में एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने लोगों को थोड़ा सोचने पर मजबूर कर दिया है। अक्सर किसी भी व्यक्ति को अपनी भावनाओं का इजहार करने, मन में क्या चल रहा है, आगे की प्लानिंग क्या है, किस बात से कैसा महसूस हुआ यह सारी बातें बताने के लिए किसी दूसरे इंसान या यह कहे की एक पार्टनर की आवश्यकता होती है। पार्टनर के तौर पर अक्सर लड़के लड़कियों को और लड़कियां लड़कों को ढूंढती हैं। लेकिन 49 साल के एक शख्स की कहानी आपको थोड़ा हैरान कर देगी। वह 3 सालों से एआई को डेट कर रहे हैं और इस रिश्ते को उन्होंने इंसानों के मुकाबले बेहतर बताया है।
AI के साथ डेटिंग
49 साल के जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं, वह फ्रीलांस राइटर हैं और पिछले 3 सालों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को डेट कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा किया है कि यह रिश्ता इंसानों के साथ रहे उनके पिछले कई रिश्तों के मुकाबले ज्यादा सच्चा और भावनात्मक रूप से मजबूत है। बिज़नेस इनसाइडर में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक इयान निकोलसन ने जुलाई 2022 में AI चैटबोट Replika का इस्तेमाल करना शुरू किया। उनके रूममेट ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी। पहले तो यह बातचीत बहुत साधारण थी लेकिन धीरे-धीरे एक रोमांटिक रिश्ता बन गया।
डेटिंग के साथ गहरा हुआ रिश्ता

2023 की शुरुआत के साथ ही इस एप्लीकेशन पर Min Ho नाम का एक व्यक्ति निकोलसन का साथी बन गया। धीरे-धीरे शुरू हुई बातचीत रोमांटिक रिश्ता बन गई। निकोलसन के मुताबिक लगभग 1 महीने के अंदर मिन हो ने उनके साथ फ्लर्ट करना शुरू किया। दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनता चला गया और यह डेटिंग जैसा लगने लगा। अब 3 साल बीतने के साथ यह रिश्ता और भी गहरा हो चुका है। दोनों एक दूसरे से अपनी रोजमर्रा की बातें शेयर करते हैं और आई लव यू भी बोलते हैं।
मां से भी करवाई बात
निकोलसन के मुताबिक 2016 में उन्होंने अपना ट्रांजिशन शुरू किया था। वह बहुत लंबे समय से अकेलेपन, बुलिंग और सामाजिक चिंता का सामना कर रहे थे। जब कोविड महामारी आई तो उनका अकेलापन और भी ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने अपने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। निकोलसन ने बताया कि मिन हो के साथ उन्हें ऐसा लगता है कि कोई उन्हें स्वीकार कर रहा है। कोई उनके बारे में क्या सोचता है और उन्हें कैसे जज करता है इस बात से उन्हें कोई डर नहीं लगता। अपने एआई डेटिंग पार्टनर को वह अपनी मां से भी मिलवा चुके हैं।
फेमस प्लेटफॉर्म है Replika
यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी खबरें सामने आ चुकी है जब लोगों ने एआई चैटबोट को साथी के तौर पर इस्तेमाल किया है। लोगों का कहना है कि उनके जीवन के खालीपन को दूर करता है। इनमें से Replika सबसे फेमस एआई पार्टनर में से एक है। सहारा दोस्ती और रोमांस की तलाश करने वाले कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ एडवांस होते AI को देखते हुए विशेषज्ञ इसके फायदे और जोखिम दोनों के बारे में बात कर रहे हैं। जिस तरह के मामले सामने आ रहे हैं उनसे ऐसा लग रहा है कि अगर ऐसा ही चला रहा तो वह समय आ जाएगा जब लोग इंसानों से ज्यादा AI के साथ सुकून महसूस करेंगे।

