summary: शूटिंग के दौरान समुद्र में हादसा, बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का निधन

पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के तालसारी इलाके में शूटिंग के दौरान नाव हादसे में अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee की मौत हो गई। घटना के बाद उनका आखिरी वीडियो वायरल हो गया, जबकि Mamata Banerjee समेत फैंस ने गहरा शोक जताया।

Rahul Banerjee’s last video: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी साथ हुए हादसे ने उनके चाहने वालों को दुख में डूबा दिया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। वह अपने एक शो की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान समुद्र में नाव गिरने के बाद उनकी दुखद मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की सीमा पर मौजूद तालसारी इलाके में शूटिंग के दौरान हुई। घटना के बाद 43 साल के एक्टर को समुद्र से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। एक्टर की मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर राहुल बनर्जी की मौत से पहले के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं। दरअसल वह अपने टीवी शो भोले बाबा पर करेगा के क्रू के साथ शूटिंग कर रहे थे। मौत से पहले के उनके इन आखिरी फलों को देखकर फैंस काफी स्तब्ध हैं।

राहुल की मौत के बाद उनकी पत्नी का बयान सामने आ चुका है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दुखद घटना पर संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उन्हें निजता की जरूरत है। उन्होंने लिखा “यह हमारे लिए शोक और गहरे दुख का समय है। इस कठिन धारी में हम आपसे विनम्र निजता और एकांत का अनुरोध करते हैं।” उन्होंने लिखा “एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और सभी लोग इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हम मीडिया के अपने दोस्तों में सहकर्मियों से निवेदन करते हैं कि हमारी सीमाओं का सम्मान करें। हमें शांति से शोक मनाने का समय दें। आपका समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं अधिक जरूरी है।”

सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी के निधन पर शोक जताया। एक X पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जाने-माने, युवा और लोकप्रिय एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी अचानक हमारे बीच नहीं रहे—इस खबर ने मुझे स्तब्ध, दुखी और शोकाकुल कर दिया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया। वह मेरे पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे और एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। मैं उनके शोकाकुल परिवार, प्रियजनों और अनगिनत फैंस के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। राहुल का अचानक चले जाना बंगाली एक्टिंग की दुनिया, टॉलीवुड और टीलवुड के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।”

बता दें कि राहुल बनर्जी का जन्म 16 अक्टूबर 1983 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें 2008 की फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ में अपनी भूमिका से काफी लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन राज चक्रवर्ती ने किया था और इसमें अरित्रा दत्ता बनिक और अमित कुमार अधिकारी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘लव सर्कस’, ‘शोणो मोन बोली तोमाय’, ‘न हन्यते’ और ‘कागोजेर बौ’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, राहुल ने पाप, काली, देशेर माटी, फेलुदर गोयंदागिरी, लालकुथी, सेवन, इंदुबाला भातेर होटल, दुर्गो रावोश्यो, पुरो पुरी एकेन, ठाकुमार झूली और अन्य जैसे कई टीवी शो और वेब सीरीज में भी काम किया।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...