anil kapoor talking about rahul bose
anil kapoor talking about rahul bose

Overview:

एक सोशल मीडिया पोस्ट में अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें साल 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग के दौरान राहुल के पहले प्यार के बारे में पता चला। फिल्म में राहुल अनिल के को-स्टार थे।

anil kapoor talking about rahul bose secret : बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। लेकिन आज भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोग बहुत कम जानते हैं। हाल ही में एक्टर अनिल कपूर ने राहुल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को कोई जानकारी नहीं है।

ये है राहुल का पहला प्यार

एक सोशल मीडिया पोस्ट में अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें साल 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग के दौरान राहुल के पहले प्यार के बारे में पता चला। फिल्म में राहुल अनिल के को-स्टार थे। अनिल ने बताया कि शूटिंग के दौरान राहुल अक्सर अपने पहले प्यार रग्बी के बारे में बातें शेयर करते थे। इतना ही नहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि एक अच्छे एक्टर होने के साथ ही राहुल भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। राहुल करीब 11 साल तक नेशनल रग्बी टीम के प्लेयर भी रहे हैं।

शेयर किए मजेदार पल

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बिताए गए मजेदार पलों को याद किया। उन्होंने लिखा कि दिल धड़कने दो की शूटिंग के समय राहुल रग्बी की बातें करते थे और अब अगले महीने से ही रग्बी प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है। अनिल ने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मैं उनके लिए बेहद खुश हूं।

रग्बी एंथम की तारीफ की

अपनी स्टोरी में अनिल ने यह भी बताया कि राहुल ने उन्हें एक एंथम भेजा है, जो उन्हें बेहद अच्छा लगा। इस एंथम के बोल हैं ‘रग रग में रग्बी’। इस एंथम का संगीत निर्देशन अंकुर तिवारी ने किया है। स्वर स्पिटफायर, वर्ड्समथ और प्रतिका के हैं। इसे नितिन मिश्रा, आयुष खरे ने लिखा है। वहीं संगीत समन्वय मिसफिट्स इंक का है। एंथम को मिश्रित और मास्टर्ड ने बनाया है। स्टोरी में अनिल ने इन सभी को टैग भी किया है।

ये है रग्बी प्रीमियर लीग

रग्बी प्रीमियर लीग की शुरुआत 1 जून, 2025 से होने जा रही है। इसमें 6 टीमें मैदान में होंगी। 15 दिनों तक चलने वाली इस लीग में कुल 34 मैच होंगे। सभी मैच मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे। यह भारत में आयोजित होने वाली पहली रग्बी लीग है। इन 6 टीमों में भारत सहित दुनियाभर के कई बेहतरीन रग्बी खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे।

युवाओं के लिए बड़ी संभावना

लीग का उद्देश्य भारत के युवाओं को रग्बी के प्रति आकर्षित करना भी है। एक अनुमान के अनुसार भारत के लगभग 760 जिलों में से 322 जिलों के युवा रग्बी खेलते हैं। लेकिन आज भी लोगों को इस खेल के बारे में बहुत कम जानकारी है। हालांकि 21 से 35 साल के युवाओं के लिए यह एक बेहतर खेल संभावना हो सकती है। क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर यह खेल काफी पसंद किया जाता है।

धड़काया था दर्शकों का दिल

आपको बता दें कि जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अनिल कपूर ने एक बिजनेसमैन की भूमिका निभाई थी। वहीं राहुल उनके दामाद के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। यह खोखले रिश्तों और समाज के दिखावटी स्वरूप को दिखाने वाली फिल्म है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...