Overview:
अगर आप भी कुछ नया लुक अपनाने की सोच रही हैं तो बंगाली बाला का ट्रेडिशनल लुक आप अपना सकती हैं। बंगाल की सांस्कृतिक विरासत जितनी गहरी है, उतनी ही शानदार भी है। पारंपरिक ज्वेलरी और साड़ी से आप एक परफेक्ट बंगाली लुक पा सकती हैं।
Bengali Traditional Jewellery: त्योहार हो, फंक्शन हो या शादी हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग, अनोखा और स्टाइलिश हो। अगर आप भी कुछ नया लुक अपनाने की सोच रही हैं तो बंगाली बाला का ट्रेडिशनल लुक आप अपना सकती हैं। बंगाल की सांस्कृतिक विरासत जितनी गहरी है, उतनी ही शानदार भी है। पारंपरिक ज्वेलरी और साड़ी से आप एक परफेक्ट बंगाली लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना है।
ट्रेडिशनल साड़ी से बनेगी बात
बंगाली लुक ट्रेडिशनल लाल पाड़ साड़ी के बिना अधूरा लगता है। इस सफेद या ऑफ व्हाइट साड़ी पर खूबसूरत लाल और गोल्डन जरी बॉर्डर होता है। बनारसी सिल्क से लेकर जामदानी जैसे कई फेब्रिक में आप इसे ले सकती हैं। इस साड़ी के साथ बंगाली ज्वेलरी का निखार देखते ही बनता है।
शाका-पाउला है सुहाग की पहचान
बंगाल में शाका-पाउला विवाहित महिलाओं की पहचान मानी जाती है। शाका सफेद रंग की पतली चूड़ियां होती हैं, जो शंख से बनती हैं। वहीं पाउला लाल रंग की होती हैं, जो मूंगे से तैयार की जाती हैं। इसे आमतौर पर गोल्ड के कड़े के साथ पहना जाता है। ये तीनों मिलकर एक ऐसा कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जो लाल बॉर्डर वाली साड़ी के साथ बेहद रॉयल दिखता है। खासकर नवविवाहिताएं त्योहारों के मौके पर इसकी नई और स्टाइलिश डिजाइनों को पसंद करती हैं।
परंपरा की निशानी सुनहरी नथ
बंगाली नथ यानी नथुनी, शादी और दुर्गा पूजा जैसे मौकों पर बहुत खास मानी जाती है। इसमें एक छोटी गोल नथ होती है, जिससे जुड़ी पतली सी चेन बालों में लगाई जाती है। यह अक्सर मोतियों या फूलों की डिजाइन में होती है। ये एक नथ आपके पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है।
हाथों का नूर है मंतशा
मंतशा एक चौड़ा और नाजुक कलाईबंद होता है।इसे आप एक चौड़ा और हल्का ब्रासलेट भी बोल सकते हैं। हालांकि यह बंगाली ज्वेलरी का अहम हिस्सा है। यह खासतौर पर दुल्हनों के लिए डिजाइन किया जाता है। मंतशा पहनने के बाद किसी और कड़े या चूड़ी की जरूरत नहीं होती, जिससे लुक सिंपल और एलीगेंट लगता है।
बाला है रिश्तों की विरासत
‘बाला’ रिश्तों की विरासत होने के साथ ही प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। बाला एक मोटी और खूबसूरत सोने की चूड़ी होती है। आमतौर पर यह मां या सास से विरासत में मिलती है। इसमें फूलों और जानवरों की डिजाइन उकेरी जाती है जो इसे खास बनाती है। इसे शाका-पाउला के साथ पहना जाता है।
ग्लैमरस लुक देता अमृतपाकर बाला
अमृतपाकर बाला सर्पिल डिजाइन वाली एक खास चूड़ी होती है। यह दिखने में भले ही बहुत भारी नजर आती है, लेकिन असल में बहुत हल्की और आरामदायक होती है। हल्की होने के कारण ये बजट फ्रेंडली भी होती हैं। यही कारण है कि दुर्गा पूजा से लेकर किसी भी फंक्शन, शादी-समारोह में महिलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। इन दिनों से डेली वियर के लिए भी बेस्ट विकल्प मानी जाती हैं।
