A happy couple in western dress; A boy in denim jacket and a woman in red lacy dress
Govinda REACTS To Wife Sunita Ahuja’s Allegation Of Not Supporting Son Yashvardhan’s Career

Summary: गोविंदा की सफाई बेटे के करियर में किया सपोर्ट

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच बेटे यशवर्धन के करियर को लेकर दिए गए बयानों ने चर्चा तेज कर दी है। गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से बेटे को गाइड करने की बात भी की।

Govinda responds to Sunita: एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने यह कहा था कि गोविंदा ने उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर कभी सपोर्ट नहीं किया है। अब गोविंदा ने पत्नी सुनीता के इन आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यशवर्धन के करियर को लेकर उन्होंने हमेशा अपना सपोर्ट दिया है। 

एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि उनके बेटे यशवर्धन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए खुद मेहनत की है। उन्होंने दावा किया कि यश ने कई ऑडिशन दिए, लेकिन कभी अपने पापा गोविंदा के नाम या पहचान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद गोविंदा से सवाल किया कि अगर पिता ही अपने बच्चे की मदद नहीं करेगा, तो कौन करेगा। सुनीता ने यह भी कहा कि कई बड़े स्टार्स अपने बच्चों को लॉन्च करने और गाइड करने में एक्टिव रोल निभाते हैं। लेकिन गोविंदा ने ऐसा कुछ नहीं किया।

पत्नी सुनीता आहूजा के इन बयानों के बाद गोविंदा ने एक बातचीत में अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह राजनीति से इसलिए दूर हुए ताकि उसका असर उनके परिवार, खासकर बच्चों पर न पड़े। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से बात कर यशवर्धन को गाइड करने के लिए कहा था। उनके अनुसार, यश को फिल्ममेकिंग की बारीकियां समझने और इंडस्ट्री के कामकाज को जानने में यह गाइड मददगार रही।

हाल ही में मिस मालिनी को दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा था कि गोविंदा उनके बेटे यशवर्धन को उसके करियर में मदद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा था कि यश ने अब तक जो भी किया है, खुद ही किया है। उसने अपने पापा से किसी भी तरह की मदद नहीं ली है। उसने अब तक 90 ऑडिशन दिए हैं, लेकिन कभी गोविंदा से यह नहीं कहा कि वह किसी को कॉल करें। सुनीता ने आगे यह भी कहा था कि शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ अपने बच्चों को सपोर्ट करते हैं। 

इसी बीच खबर है कि यशवर्धन जल्द ही फिल्मी दुनिया में बतौर लीड एक्टर कदम रखने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। ऐसे में दर्शकों की नजर सिर्फ इस बात पर होगी कि वह स्क्रीन पर क्या कमाल दिखाते हैं। अब इसमें गोविंदा ने उनकी क्या मदद की है, यह तो यश, उनकी मां सुनीता और पापा गोविंदा ही जानते हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...