A womanwearing pink glitter saree, hair open against the green background
Govinda’s wife Sunita Ahuja Says ‘Shaadi Barbaadi Hai’

Summary: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा, 'शादी बर्बादी है', 'नहीं करने का'

मास्टरशेफ इंडिया के एक एपिसोड में सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में शादी को “बर्बादी” बताते हुए लड़कियों को पहले करियर और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देने की सलाह दी। कंटेस्टेंट साईश्री के सपनों का समर्थन करते हुए उन्होंने एक मजबूत संदेश दिया।

Sunita Ahuja Statement: हाल ही में मास्टरशेफ इंडिया के एक एपिसोड में कुछ ऐसा ही हुआ, जब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने शादी और करियर पर ऐसा बयान दे दिया कि सेट पर मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। हालांकि, उन्होंने साथ ही एक जरूरी बात भी कह दी। कुकिंग रियलिटी शो “मास्टरशेफ इंडिया” के नए एपिसोड में नजर आईं, जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक की। उन्होंने कहा कि शादी बर्बादी है, पहले करियर बनाना जरूरी है। 

कुकिंग रियलिटी शो “मास्टरशेफ इंडिया” के आने वाले एपिसोड की एक झलक में सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ की जोड़ी साईश्री और चंदना के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। बातचीत की शुरुआत तब हुई जब कंटेस्टेंट साईश्री से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया। साईश्री ने साफ कहा कि वह फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं और पहले अपने बिजनेस को मजबूत बनाना चाहती हैं। इस पर सुनीता आहूजा ने तुरंत साईश्री की मां की तरफ मुड़कर हंसते हुए कहा, “शादी बड़ी बर्बादी है, शादी मत कराइए अभी, इसको बिजनेस करने दीजिए। लड़की अपने पैरों पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का खुद मिल जाएगा।”

सुनीता आहूजा ने यह बात भले ही हंसते हुए मजाक में कही थी, लेकिन इसके पीछे छुपा संदेश काफी मजबूत था। उनकी बात मजाक में थी, लेकिन संदेश बेहद साफ था कि आज की लड़की के लिए आत्मनिर्भर बनना सबसे जरूरी है। शादी जिंदगी का अहम हिस्सा हो सकती है, लेकिन पहचान और आत्मसम्मान उससे भी ज्यादा अहम हैं।

इस मजेदार माहौल में शेफ विकास खन्ना ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि करियर जितना जरूरी है, शादी भी जिंदगी का एक खूबसूरत और अहम पड़ाव है। यह सुनते ही सुनीता जी ने मुस्कुराते हुए उन्हें छेड़ दिया,  “आपने क्यों नहीं की शादी?” शेफ विकास खन्ना थोड़ा शर्मा गए और जवाब दिया, “मेरे लिए पहचान शादी से ज्यादा जरूरी है।”

विकास खन्ना की यह बात सुनकर सुनीता आहूजा नहीं रुकीं।  उन्होंने तुरंत हंसते हुए कहा, “पहचान तो है आपकी! अब आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी। कैसी लड़की चाहिए? मेरी जैसी, मुझसे अच्छी या फिर बहुत शरीफ?” इस पर विकास खन्ना ने भी बड़ी शालीनता से जवाब दिया, “आपसे अच्छी कौन हो सकती है?” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का हो गया।

सुनीता आहूजा का अंदाज हमेशा से बेबाक और मस्तमौला रहा है, और इस एपिसोड में भी उन्होंने उसी अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने न सिर्फ हंसी-मजाक किया, बल्कि एक तरह से उन लड़कियों को सपोर्ट भी किया जो अपनी मेहनत से आगे बढ़ना चाहती हैं। यह एपिसोड जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और Sony LIV पर प्रसारित होगा, जहां दर्शक इस मजेदार नोकझोंक का पूरा मजा ले सकेंगे।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...