Summary: गोविंदा के हाथ जोड़कर माफी मांगने से आहत हुईं सुनीता
सुनीता आहूजा अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए भावुक नजर आईं और किसी की भावनाएं आहत होने पर माफी मांगी। हालांकि, उन्हें सबसे अधिक तकलीफ इस बात की हुई कि उनके कारण गोविंदा को पंडित जी से हाथ जोड़कर माफी माँगनी पड़ी।
Sunita Ahuja on Govinda: अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के पंडित जी को लेकर दिए गए बयान पर अपने शब्दों को लेकर खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी गुरु, पुजारी या आस्था से जुड़े व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हों, तो वह दिल से माफी मांगती हैं। सुनीता के लिए सबसे बड़ी दुख की बात यह थी कि उनके कारण उनके पति एक्टर गोविंदा को सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी।
क्या है सुनीता आहूजा के लेटेस्ट व्लॉग में?
कुछ दिनों पहले सुनीता आहूजा ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर अपने पति गोविंद के पंडित जी पर बयान दिया था। इसके बाद गोविंदा ने अपनी पत्नी की तरफ से हाथ जोड़कर माफी मांगी। अब इस पूरे प्रकरण के एक हफ्ते बाद सुनीता ने अपनी तरफ से बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया। सुनीता का कहना था कि उन्होंने किसी भी पुजारी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने सिर्फ अपना व्यक्तिगत अनुभव शेयर किया था, जहां उन्हें कुछ अनुष्ठानों और उनके खर्च को लेकर संदेह था।
क्या कहा सुनीता आहूजा ने?
सुनीता आहूजा ने कहा, “काफी सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्द इस्तेमाल किये हैं। मेरे आदरणीय गोविंदा जी जो मेरे पतिदेव हैं, उन्होंने भी हाथ जोड़ के माफी मांगा है। जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं आपको एक बात बताऊंगी, मैं कभी चाहूंगी कि आप कभी किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़े। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था, मैंने विशेष रूप से किसी के बारे में नहीं बोला।”
उन्होंने खुलकर बताया कि गोविंदा के पास कम से कम तीन पुजारी हैं और उनका इशारा किसी एक व्यक्ति की ओर नहीं था। सुनीता ने यह भी कहा कि उनके शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया, जिससे अनावश्यक विवाद खड़ा हो गया।
क्या कहा था पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने?
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने पति के निजी पुजारी को लेकर कुछ कमेन्ट किए थे। उन्होंने कहा कि यह पुजारी बार-बार नए पूजा और अनुष्ठान कराने की सलाह देता है और भारी भरकम रकम मांगता है। सुनीता ने साफ कहा कि वह ऐसी आडंबरपूर्ण रीति-रिवाजों में विश्वास नहीं रखती हैं
दुखी होकर गोविंदा ने मांगी थी माफी
सुनीता का यह बयान गोविंदा को नागवार गुजरा था। उन्होंने तुरंत एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपने पर्सनल पुजारी पंडित मुकेश शुक्ला के ज्ञान, अनुभव और उनके परिवार से सालों पुराने संबंध का जिक्र किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि उनकी पत्नी के शब्द सही नहीं थे और वह पंडित जी से माफी मांगते हैं। गोविंदा का यह कदम कई लोगों को सही लगा, लेकिन सुनीता को यह बात बेहद खली कि उनके कारण उनके पति को सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी थी।


