Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna smiling together during a public appearance.
Actor couple Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna are reportedly set to tie the knot later this month in Udaipur.

Summary:कैमरे के सामने मुस्कान, पीछे छुपा बड़ा फैसला—क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय–रश्मिका?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं, जब एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत में रश्मिका ने 26 फरवरी की तारीख को नकारा नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों उदयपुर के एक शाही महल में निजी समारोह में विवाह कर सकते हैं।

Rashmika and Vijay Wedding Date: उदयपुर में शाही शादी की तैयारी? विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना ने नहीं कहा कुछ, लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह दिया। तेलुगु और पैन-इंडिया सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी कथित शादी, जिसे लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों को अब जैसे एक दिशा मिलती नजर आ रही है। चर्चा है कि यह स्टार कपल इसी महीने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकता है।

हालांकि, दोनों सितारों ने अब तक न तो अपनी सगाई की पुष्टि की है और न ही शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन हाल ही में रश्मिका मंदाना का एक छोटा-सा रिएक्शन फैंस के लिए किसी कन्फर्मेशन से कम नहीं रहा।

पैपराजी से बातचीत में झलका ‘शादी वाला इशारा’

हाल ही में एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना को स्पॉट किया गया। एक पैपराजी ने जब उन्हें “कांग्रेच्युलेशन मेम” कहा, तो रश्मिका मुस्कुराते हुए बोलीं, “दैनिकी रा? यानी किस बात के लिए?”

इसके जवाब में पैपराजी ने कहा, “वेडिंग… 26th का वेट कर रहे हैं मेम”!इस पर रश्मिका ने न तो इंकार किया, न कोई सफाई दी। उन्होंने बस हल्के से सिर हिलाया और शरमाते हुए मुस्कुरा दीं। यही पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे शादी की तारीख का इंडायरेक्ट कन्फर्मेशन  मान लिया।

उदयपुर के शाही महल में होगी शादी?

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda smiling at a formal event.
Sources confirmed that Rashmika and Vijay will marry on February 26 at a heritage palace in Udaipur.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी उदयपुर के एक हेरिटेज पैलेस में बेहद प्राइवेट तरीके से होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों और फिल्मी सितारों के लिए एक भव्य रिसेप्शन की भी योजना है।

दिसंबर में एक करीबी सूत्र ने यह भी दावा किया था कि दोनों की सगाई अक्टूबर 2025 में हो चुकी है, लेकिन कपल ने जानबूझकर इसे पब्लिक नहीं किया।

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई कहानी

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna sharing a romantic moment against a dreamy backdrop.
Rashmika and Vijay shared screen space in Geetha Govindam (2018) and later reunited for Dear Comrade (2019)

विजय और रश्मिका की दोस्ती की शुरुआत फिल्म गीता गोविंदम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि फैंस तभी से दोनों को रियल लाइफ कपल मानने लगे थे।

2020 के बाद दोनों के वेकेशन फोटोज़ में एक-जैसे बैकग्राउंड, सेम लोकेशंस और टाइमिंग ने इन अफवाहों को और हवा दी। हालांकि, दोनों ने हर बार इसे “कोइनसिडेंस” बताकर टाल दिया।

रश्मिका ने क्यों चुनी चुप्पी?

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब रश्मिका से शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “चार साल से ये अफवाहें चल रही हैं, है न? लेकिन जब सही समय आएगा, तब मैं खुद इस बारे में बात करूंगी।” उनका यह बयान भी इस बात की ओर इशारा करता है कि वह सही वक्त का इंतजार कर रही हैं।

करियर के मोर्चे पर दोनों कहां खड़े हैं?

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा की हालिया फिल्म किंगडम बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी और वर्ल्डवाइड करीब 82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। फिलहाल उनकी आने वाली फिल्मों में रानबाली और राउडी जनार्धन शामिल हैं।

वहीं रश्मिका मंदाना का साल 2025 काफी शानदार रहा। छावा, कुबेरा, थम्मा और द गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों ने उन्हें सफलता दिलाई। आगे उनके पास रानाबाली और कॉकटेल 2 जैसी बड़ी फिल्में हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...