Horoscope 2026
Horoscope 2026

january Horoscope 2026: इस मास शारीरिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। यदा-कदा गैस से संबंधित परेशानी रहेगी। सर्दी जनित बीमारियों से सावधान रहें। इस वर्ष शनि की आपकी राशि पर दृष्टि रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी लाएगी। मौसमी बीमारियों से सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। ब्लड-प्रेशर, शूगर से सतर्क रहें।

इस वर्ष बृहस्पति की स्थिति आपकी राशि में होने से भाग्य का वर्द्धन करेगी। आर्थिक रूप से सकारात्मक परिणाम आएंगे। जो काम लम्बे समय से आपके अटके हुए थे व जिनके पूरे होने की आशा भी आप लगभग छोड़ चुके थे, वह काम आपके इस वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। घर में
किसी मांगलिक कार्यक्रम की गूंज मुझे साफ-साफ सुनाई दे रही है।

इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति बारहवें भाव में स्थित होकर घर-परिवार की स्थिति में तनाव रखेंगे। दाम्पत्य संबंधों में गलतफहमियों को पनपने से तनाव रहेगा। भागीदार पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। धार्मिक क्रियाकलापों में कमी आएगी। शत्रुओं में कमी आएगी वहीं नया मकान ले सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

वर्ष प्रारम्भ में गुरु एकादश स्थान में रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक समस्याएं आंशिक रूप से समाप्त हो जाएगी। नवीन कार्य होंगे। दाम्पत्य जीवन में यदा-कदा तनाव की स्थिति बनेगी। व्यापार में लाभ की स्थितियां मई के उपरांत बनेगी। रोग ज्यादा परेशान नहीं कर पाएंगे। ‘ हृीं जूं स:’` महामृत्युंजय के बीजमंत्र का जाप करें।

वर्ष प्रारम्भ में बृहस्पति आपकी राशि से दसवें स्थान में में गतिशील रहेंगे, तब तक आपके काम-काज की स्पीड थोड़ी-सी धीमी रहेगी। रोग, शोक, चोट, दुर्घटना व क्षति से सावधान रहें। विद्यार्थीयों का
पढ़ाई में मन लगेगा व पूरी तल्लीनता से अपने कैरियर में ध्यान लगाएंगे। सर्दी जन्य बीमारियों का प्रकोप रहेगा।

इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति भाग्योन्नति में रूकावटें पैदा करेंगे, नौकरी पेशा वर्ग को मई के पूर्व इच्छित स्थान पर स्थानांतरण, तबादला, पदोन्नति या इंक्रीमेंट मिल सकता है, जो विभागीय जांच या अन्य
जांच आपके विरूद्ध चल रही है, उसमें हालात व परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेगी।

इस वर्ष बृहस्पति की स्थिति आठवें स्थान में होने से काम-काज में बड़ी ही अस्थिरता की स्थितियां रखेगा। भागीदार पर या रुपयों-पैसों के मामले में किसी पर भरोसा करना आपकी भूल ही कही
जाएगी। हालांकि आप विपरीत परिस्थितियों में भी खुश रहेंगे। नुकसान की संभावनाएं है।

इस वर्ष मई तक बृहस्पति सातवें स्थान में चलायमान रहेंगे। नई सोच, नवीन योजना के साथ काम करेंगे तो व्यापार में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को खुद को साबित करने के लिए पहले से ज्यादा परिश्रम व मेहनत करनी पड़ेगी। लक्ष्यों से आपका ध्यान भटकेगा, कैरियर को लेकर आपको
संघर्ष करना पड़ सकता है।

छठें भाव के बृहस्पति के कारण घरपरिवार व दाम्पत्य जीवन में हल्का फुल्का तनाव रखेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आप ला सकते हैं। कैरियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वायु विकार, कब्जी, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, डायबिटिज आदि को लेकर मास के पूर्वार्द्ध में परेशानी रह सकती है।

इस वर्ष पूर्वार्द्ध में बृहस्पति पंचम भाव में है, अत: विद्यार्थियों को सफलता मिल जाएगी, वहीं संतान को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता। षडयंत्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी में हैं तो आपको फसाया जा सकता है। धार्मिक कार्यों को सम्पन्न करेंगे। पहले से ज्यादा काम व मेहनत करनी पड़ेगी।

इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति वर्ष के प्रारम्भ में चतुर्थ भाव में होने से यदा-कदा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। संतान के विवाह, अध्ययन व कैरियर आदि को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी। आय का संचित धन का बहुत बड़ा हिस्सा आपको संतान के कैरियर व अध्ययन पर खर्च करना पड़ सकता है। भाग्योदय व उन्नति में रूकावटों की स्थिति बनी रहेगी।

वर्षारंभ में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से तीसरे स्थान में है अत: परिवार में मैत्री कराएगा, नवम व सप्तम दृष्टि होने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि व धार्मिक क्रियाकलापो को सम्पन्न कराएगा। उदर, पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है, वहीं स्त्री जातकों को भी स्त्रीजन्य व्याधियों से वर्ष पर्यंत पीड़ा की स्थिति रहेगी। ज्यादा भावुकता रिश्तों के प्रेम को ले डूबेगी।