Overview: ग्रह दोष दूर करते हैं ये पेड़ पौधे
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से शनि समेत राहु-केतु जैसे ग्रहों की पी़ड़ा कम होती है।
Shami Plant Benefits: जीवन एक सिक्के के दो पहलू की तरह है, जिसमें कभी सुख है तो कभी दुख, कभी परेशानी है तो उसका हल भी है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि जीवन समस्याओं से घिर जाता है और इसका समाधान दूर-दूर तक नजर नहीं आता। काम में बेवजह की रुकावटें, असफलता, पैसों की तंगी, शुभ कार्यों का संपन्न न होना, मानसिक तनाव, घरेलू वाद-विवाद आदि से जीवन त्रस्त हो जाता है। बार-बार किए प्रयास भी असफल होने लगते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कारण शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों का दोष बताया गया है। इन ग्रहों की अशुभता से ही जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है। लेकिन इसी के साथ ज्योतिष में इन दोषों से बचने के उपाय भी बताए गए हैं, जोकि बेहद सरल और कारगर हैं। आप केवल एक पौधा लगाकर ग्रह-संबंधी दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। अगर आपके साथ भी जीवन में ऐसी अप्रिय घटनाएं घटित हो रही है तो शनि या राहु-केतु का बुरा प्रभाव हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको ज्योतिष के अनुसार यह पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आइये जानते हैं वह कौन सा पौधा है, जिससे शनि और राहु-केतु की पीड़ा होगी दूर।
नीम के पौधे का ज्योतिष में है खास स्थान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीम का पौधा घर पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह पौधा पर्यावरण के लिहाज से तो बहुत उपयोगी माना जाता है। इसी के साथ ही इस पौधे का ज्योतिष में भी खास स्थान है। नीम का पौधा शनि संबंधित दोषों को दूर करता है। साथ ही राहु-केतु के बुरे प्रभाव को भी कम करता है। जिस घर पर नीम का पेड़ या पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाएं, तभी इसका लाभ मिलेगा।
किस दिशा में लगाएं नीम का पौधा

ज्योतिष के अनुसार नीम का पौधा लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे कभी भी घर के भीतर न लगाएं, बल्कि इसे घर के बाहर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नीम का पौधा लगाने के लिए घर की दक्षिण दिशा बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिशा में नीम का पौधा लगाने से बरकत होती है, पितृ दोष दूर होता है, नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है।
नीम के लाभकारी ज्योतिष उपाय

- नीम का पौधा घर पर लगाने के साथ ही ज्योतिष में इससे जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जोकि बहुत लाभकारी माने जाते हैं।
- जिनकी कुंडली में शनि नीच या फिर सप्तम भाव में हो उन्हें नीम की माला पहनने की सलाह दी जाती है।
- घर पर लगे नीम के पौधे में नियमित जल देना चाहिए। इससे मंगल ग्रह दोष दूर होता है।
- घर पर वास्तु दोष होने से भी बाधाएं बनी रहती हैं। इसके लिए घर पर नीम की लकड़ी से हवन कराएं।
- नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर घर के सभी कमरों में इसका धुआं करने पर नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और नजर दोष भी दूर होता है।
