Yuvika Chaudhary leaving her daughter behind for The 50 replied to trollers
Yuvika Chaudhary leaving her daughter behind for The 50 replied to trollers

Overview: The 50 के लिए बेटी को छोड़कर आईं युविका चौधरी

युविका ने एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने का फैसला किया है। युविका अपने पति प्रिंस नरूला के साथ रियलिटी शो 'द 50' के जरिए वापसी कर चुकी हैं।

Yuvika Chaudhary Leaving her Daughter for The 50:शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पारी की शुरुआत करने वाली युविका चौधरी आज अपनी जिंदगी के एक बेहद खूबसूरत और भावुक पड़ाव पर खड़ी हैं। पिछले काफी समय से वह सिल्वर स्क्रीन की चमक-धमक से दूर अपनी नन्ही बेटी ‘एकलीन’ के साथ मदरहुड के हर पल को जी रही थीं। लेकिन अब, जब एकलीन एक साल की हो गई है, युविका ने एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने का फैसला किया है।

युविका अपने पति प्रिंस नरूला के साथ रियलिटी शो ‘द 50’ के जरिए वापसी कर चुकी हैं। यह वापसी जितनी रोमांचक है, एक मां के तौर पर उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी। वहीं, कुछ लोग युविका पर सवाल उठा रहे हैं कि वह अपनी छोटी-सी बच्ची को छोड़कर शो में कैसे आ सकती हैं? 

ममता और करियर के बीच की कशमकश

शो में जाने से पहले युविका ने नवभारत टाइम्स से बातचीत की। एक मां के लिए अपनी एक साल की जान को घर छोड़कर 50 दिनों तक किसी शो में बंद होना कोई मामूली बात नहीं है। युविका बताती हैं कि इस शो को ‘हां’ कहना उनके लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था। बातचीत के दौरान उनके शब्दों में वह ममता साफ झलक रही थी।

उन्होंने कहा, “हमने इस शो के लिए हां कहने में बहुत वक्त लिया। मेकर्स से बात तो काफी पहले से चल रही थी, लेकिन दिल गवाही नहीं दे रहा था। आखिरकार, जब हमें यकीन हुआ कि घर पर दादा-दादी और नाना-नानी का मजबूत सपोर्ट सिस्टम है, तब जाकर हमने हामी भरी।”

बेटी के भविष्य के लिए वापसी

अक्सर लोग पूछते हैं कि इतनी छोटी बच्ची को छोड़कर काम पर क्यों लौटना? युविका का जवाब बहुत व्यावहारिक और प्रेरणादायक है। वह मानती हैं कि काम पर लौटना सिर्फ उनके शौक के लिए नहीं, बल्कि उनकी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है। एक साल तक पूरी तरह एकलीन के साथ वक्त बिताने के बाद, अब उन्हें लगता है कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ को दोबारा पटरी पर लाने का सही समय आ गया है। यह वापसी एक तरह से उनकी बेटी के लिए ही है।

फैंस के लिए रिटर्न गिफ्ट

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी को फैंस ने हमेशा सिर आंखों पर बिठाया है। चाहे वह ‘बिग बॉस 9’ हो या ‘नच बलिए 9’, इस जोड़ी ने जहां भी कदम रखा, जीत हासिल की। युविका कहती हैं कि यह नया रियलिटी शो उनके फैंस के लिए एक ‘रिटर्न गिफ्ट’ की तरह है, जिन्होंने उन्हें हमेशा बेशुमार प्यार दिया है।

शो में किसी प्रेशर में नहीं रहेंगी युविका 

जीतने के दबाव के सवाल पर युविका का नजरिया बहुत सुलझा हुआ है। वह कहती हैं कि वह कोई बोझ लेकर शो में नहीं जा रही हैं, लेकिन कोशिश पूरी होगी कि जीत का सिलसिला बरकरार रहे। उनके लिए यह वापसी वैसी ही है जैसे किसी फिल्म का इंटरवल खत्म हुआ हो और अब कहानी का दूसरा हिस्सा शुरू होने जा रहा हो। ‘बिग बॉस’ ने उनकी जिंदगी और तकदीर बदली थी, और अब उन्हें उम्मीद है कि ‘द 50’ भी उनकी जिंदगी में एक नया और सकारात्मक मोड़ लेकर आएगा।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...