Vada Pav girl got married
Vada Pav girl got married

Overview: वड़ा पाव गर्ल ने रचा ली शादी

'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा से चल रहे विवाद और धोखाधड़ी के आरोपों के बीच एक मिस्ट्री मैन संग शादी की तस्वीरें साझा कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लाल जोड़े में सजी चंद्रिका को देख यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके बेटे रुद्र के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।

Chandrika Dixit Wedding: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अपने पति युगम गेरा के साथ चल रहे सार्वजनिक झगड़े और धोखाधड़ी के आरोपों के बीच, चंद्रिका ने एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया है। फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में पति युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने के ठीक बाद, चंद्रिका ने 10 फरवरी को अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में चंद्रिका भारी लाल लहंगे और गहनों में सजी दुल्हन बनी नजर आ रही हैं, वहीं उनके साथ एक मिस्ट्री मैन सफेद शेरवानी में दूल्हा बना हुआ है।

कौन हैं चंद्रिका दीक्षित

चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें पूरी दुनिया ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानती है, दिल्ली की एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उद्यमी हैं। उन्होंने दिल्ली के बाहरी दिल्ली इलाके (पीतमपुरा) में सड़क किनारे वड़ा पाव का ठेला लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी पर्सनल लाइफ के संघर्षों, पुलिस और एमसीडी के साथ हुई नोकझोंक के वीडियो वायरल होने के बाद वे रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ तक पहुँचाया, जहाँ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। फिलहाल वे अपने निजी जीवन के विवादों और मनोरंजन जगत में अपने कदम रखने को लेकर चर्चा में रहती हैं।

शादी का एल्बम और ‘मिस्ट्री मैन’

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर ‘आखिरकार’ कैप्शन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, कपल को एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए और रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है। चंद्रिका ने इस शख्स की पहचान को ‘कौन मिस्ट्री मैन’ के नाम से सस्पेंस में रखा था, लेकिन अब सीधे शादी की तस्वीरें डालकर फैंस को हैरान कर दिया है। कई यूजर्स इसे किसी म्यूजिक वीडियो या वेब सीरीज का शूट मान रहे हैं, क्योंकि तलाक की खबरों के इतनी जल्दी बाद शादी करना किसी के गले नहीं उतर रहा।

पति युगम गेरा संग ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा

शादी की इन तस्वीरों से पहले चंद्रिका और उनके पहले पति युगम के बीच गंदा झगड़ा देखने को मिला था, चंद्रिका ने वीडियो शेयर कर दावा किया था कि युगम का किसी और महिला के साथ अफेयर है। युगम ने भी चंद्रिका पर ‘चीटिंग’ का आरोप लगाया और कहा कि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं। युगम ने यहाँ तक कहा कि “वड़ा पाव की दुकान मैंने बनाई है, उसे मैं ही संभालूंगा।”

“बेटे रुद्र का क्या?” यूजर्स के तीखे सवाल

तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने चंद्रिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा सवाल उनके छोटे बेटे रुद्र को लेकर पूछे जा रहे हैं,”कल तक पति के लिए रो रही थी, आज शादी भी कर ली? बच्चे का क्या?”ड्रामा या सच? कई लोगों ने इसे ‘राखी सावंत’ स्टाइल ड्रामा बताया। एक यूजर ने लिखा, “फेम के लिए लोग कुछ भी करते हैं, अपने बच्चे के बारे में तो सोचो।” नेटिजन्स का एक बड़ा हिस्सा इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहा है क्योंकि चंद्रिका ने हाल ही में ‘मस्ती 4’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम शुरू किया है।

क्या वाकई हुई है शादी?

हालांकि चंद्रिका ने तस्वीरों में खुद को दुल्हन की तरह पेश किया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कानूनी तलाक या शादी की पुष्टि अभी संदेहास्पद है। चंद्रिका ने पहले ही कहा था कि वे 8 फरवरी को कुछ बड़ा खुलासा करेंगी, जिसके बाद उन्होंने मिस्ट्री मैन को ‘आई लव यू’ कहते हुए वीडियो डाला था।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...