best k drama on netflix
best k drama on netflix

Overview:

नेटफ्लिक्स इंडिया के अनुसार साल 2019 से 2020 के बीच भारत में कोरियन ड्रामा की व्यूअरशिप करीब 370% तक बढ़ी है। इनकी रोमांस और सस्पेंस से भरी कहानियां लोगों के दिल को छू रही हैं।

Best K Drama on Netflix: के-ड्रामा यानी कोरियन ड्रामा ने भारत सहित दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। भारत में करोड़ों युवा कोरियन कल्चर के फैन हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया के अनुसार साल 2019 से 2020 के बीच भारत में कोरियन ड्रामा की व्यूअरशिप करीब 370% तक बढ़ी है। अगर आप भी के-ड्रामा फैन हैं तो आइए जानते हैं ​कुछ ऐसे शोज के बारे में जो आपका दिल जीत लेंगे।

किंग द लैंड

साल 2023 में आए इस कोरियन ड्रामा को देखना आपको दिल से खुश कर सकता है। एक ऐसी लव स्टोरी जो जहन में बस जाती है। शो में ली जून हो और इम यूं आह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 16 एपिसोड वाले इस शो में प्यार, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, बिजनेस के लिए तकरार जैसे सभी पहलुओं के साथ आपको एक शानदार और प्यारी सी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स पर आप इस ड्रामे को हिंदी में देख सकते हैं।

एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू

जिंदगी से कभी हार नहीं माननी चाहिए, यह के-ड्रामा आपको यह संदेश बहुत ही शानदार तरीके से समझाती है। शो में एक्ट्रेस पार्क यून-बिन ने वू यंग वू का किरदार निभाया है। वू यंग एक स्मार्ट और अनोखी युवती है जो ऑटिज्म से पीड़ित है। वो एक वकील है। वू यंग एक बार जो पढ़ लेती है, उसे हमेशा याद रखती है। फिर भी एक वकील के तौर पर करियर बनाना उसके लिए चुनौतियों से भरा है। इस शो के हर एपिसोड में नई उम्मीदें जगता है। यह बीटीएस सदस्य और लीडर आरएम यानी नामजून के फेवरेट शोज में से एक है।

बिजनेस प्रपोजल

एक प्यार भरी लव स्टोरी के साथ ही मजेदार कॉमेडी देखनी है तो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली ये सीरीज आपके लिए बेस्ट च्वॉइस हो सकती है। शो में किम से-जोंग, ह्यो-सोप, सोल इन-आ और किम मिन-क्यो मुख्य किरदार में हैं। सीरीज एक ब्लाइंड डेट से शुरू होती है और प्यार तक पहुंचती है। इस दौरान स्टोरी में इतने मजेदार ट्विस्ट और टर्न आते हैं कि आपका दिन बन सकता है। 12 एपिसोड की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

माई डेमन

फैंटेसी से भरा एक रोमांटिक के-ड्रामा देखने का मन है तो आप ‘माई डेमन’ जरूर देखें। इस कोरियन ड्रामे में लव स्टोरी के साथ ही गजब का मर्डर सस्पेंस, बिजनेस की लड़ाई और कॉमेडी का तड़का भी है। इस के-ड्रामा में आपको हैंडसम कोरियाई एक्टर सोंग कांग डेमन के रूप में नजर आते हैं। वहीं किम यू जंग एक सफल बिजनेस वूमन है। एक दानव और आम युवती की इस प्रेम कहानी का क्या अंजाम होता है और कैसे वो चुनौतियों का सामना करते हैं। यह देखने लायक ड्रामा है। आप इस ड्रामे को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

डेस्टिनेड विथ यू

प्यार, सस्पेंस और एक पावरफुल स्टोरी वाला ये के-ड्रामा एक शानदार च्वॉइस हो सकता है। 16 एपिसोड वाला यह ड्रामा आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं। सीरीज में चो बो-आह, हा जून और रोवून जैसे बड़े एक्टर्स नजर आते हैं। एक अमीर वकील और आम सिविल सर्वेंट के बीच कैसे प्यार पनपता है। और लीड एक्टर के डरावने सपनों के पीछे आखिर क्या राज है। जैसे कई ट्विस्ट इस सीरीज में आप देख सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...