Jewellery
Jewellery

Jewellery: ज्वेलरी के बिना औरतों का सारा साज-शृंगार मानो अधूरा ही रहता है। ये अधूरापन तब और अच्छे से पूरा होता है जब ज्वेलरी अपने मन की हो। जब ज्वेलरी कपड़ों से मैचिंग भले न हो लेकिन लुक को पर्फेक्ट दिखाए। ऐसी ज्वेलरी मगर आसानी से मिलती नहीं है। इसको ढूंढने के लिए तो बाजार-बाजार के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कभी ऑनलाइन शॉपिंग पर भी ढेरों रुपए खर्चने होते हैं। इसके बाद भी मनपसंद ज्वेलरी मिल जाएं तो गनीमत मानिए। आप भी ज्वेलरी के लिए इतना ही परेशान हुई हैं तो आपके लिए हम ले आए हैं कुछ खास डिजाइन की ज्वेलरी। इन ज्वेलरी को देखकर जरूर आपका दिल इनको पहनने का कर ही जाएगा। इन ज्वेलरी का लुक आपकी तकरीबन हर ड्रेस पर अच्छा लगेगा, ये बात पक्की है। चलिए इन पर नजर डालते हैं-

टैम्पल ज्वेलरी सेट–

temple jewelry set

ये एक खास टैम्पल ज्वेलरी का सेट है। जिसमें बड़ा पेंडेंट है और बेल्ट सी ग्रीन और गुलाबी कलर के मोतियों से बनी है। इसमें गुलाबी काम किया हुआ एक छोटा हार भी है। इसके साथ झुमकियां भी हैं, जो सलवार सूट के साथ भी अच्छी लगेंगी।

डायमंड चेन–

diamond chain

इस चेन की खासियत ये है कि इसे छोटी पार्टियों से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में भी पहना जा सकता है। इसका पेंडेट का भी अपना एक अलग ग्रेस है। ये ब्लैक ड्रेस पर तो बहुत ही अच्छा लगेगा। क्योंकि तब ये अलग से चमकेगा।

हैवी लुक वाला ग्रीन नेकलेस–

heavy look necklace

ये हार हरे रंग के मोतियों से बना है लेकिन ये सिर्फ हरी साड़ी या लहंगे पर ही नहीं अच्छा लगेगा बल्कि ये तो रेड और यलो जैसे सभी फेस्टिव रंगों पर अच्छा लगेगा। इसके पेंडेंट बहुत ट्रेडिशनल है। इसके इयररिंग पेंडेंट से मैचिंग हैं, लेकिन अकेले भी अच्छे लगते हैं। 

जालीदार हार का रौब–

netted necklace

इस हार को फैमिली फंक्शन में पहना जाए तो किसी भी रंग के कपड़ों पर अच्छा लगेगा। इसका गोल्डन रंग सभी रंगों पर अच्छा लगेगा। इसे पहनकर बालों का स्टाइल कैसा भी हो आप अच्छी ही लगेंगी। हो सकता है कपड़ों से ज्यादा आपके गले पर सबकी नजर रहे।

गुलाबी इयररिंग की दमक–

pink earrings

इस इयररिंग की खासियत दो मोती हैं। जो एक ऊपर है तो एक नीचे। लेकिन इस इयररिंग को खास बनाती है गुलाबी रंग की डिजाइन, जिसके साथ ये बिलकुल अलग छाप छोड़ते हैं। इन्हें कॉलेज जाते हुए पहनें या फिर किसी पार्टी में, ये अच्छे लगेंगे ही। सबकी नजर आपके कानों पर जाएगी ही।

मोतियों वाला कड़ा

pearlescent

इस कड़े में मोती का इस्तेमाल इसके लुक को बिलकुल हटकर बना देता है। इस पर इतना काम है कि इसे जड़ाऊ कड़ा कहना भी गलत नहीं होगा। इसको पहनकर चूड़ी न भी पहनें तो भी आपकी सुंदरता में चार-चांद जरूर लग जाएंगे। एक हाथ में घड़ी और दूसरे में इस कड़े को पहन कर आप अपना लुक पूरा कर सकती हैं।

डायमंड चूड़ियों का असर–

diamond bangles

ये चूड़ियां पतली हैं लेकिन अकेले ही आपके हाथों की सुंदरता का ख्याल रख लेंगी। इनके साथ किसी तरह के कड़े या चूड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बिना ही ये खूब अच्छी दिखेंगी। इनको गाढ़े रंगों की ड्रेस के साथ पहना जाए तो ये काफी खिल कर आएंगी। इनकी चमक किसी को भी दूर से ही दिख जाएगी।

चमकदार डेंगलर्स दिखेंगे सबसे जुदा–

earrings

इन डेंगलर्स का डिजाइन इंग्लिश है इस वजह से ये आम इयररिंग से कुछ अलग दिखते हैं। इनको डेली आने-जाने में नही पहना जा सकता है। इसको पार्टी के लिए संभाल कर रखें और संभाल कर ही पहनें। ताकि समय पर इसकी रंगत खूब निखरी हुई लगे। 

सफेद इफेक्ट वाली टैम्पल ज्वेलरी–

white temple jewellery

सफेद मोतियों में पिरोई हुई ये ज्वेलरी आपको जरूर पसंद आएगी। भले ही इसका रंग सफेद है लेकिन किसी भी फेस्टिव रंग को ये खूब मत देता है। इसका पेंडेंट भी ट्रेडिशनल है और साड़ी एक साथ किसी भी भारी सूट पर खूब अच्छा लगेगा। इसमें पेंडेंट के किनारे गुलाबी मोतियों का भी इस्तेमाल हुआ है। 

ब्रिक डिजाइन वाले इयररिंग–

brick design jewellery

इन इयररिंग को पहनकर सिंपल और सोबर लुक आसानी से मिल जाएगा। फिर आप सिर्फ हल्का मेकअप कर लें, बिना किसी दूसरी ज्वेलरी के ही आपका लुक बढ़िया दिखेगा। इसमें ब्रिक जैसे डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो बढ़िया दिखता है। 

नीला और सफेद सेट–

blue white necklace

ये नेकपीस अपने इयररिंग के साथ बिलकुल हटकर लुक देता है। इसको नेवी ब्लू, महरून और काले जैसे रंगों के साथ पहना जाए तो ये बहुत अच्छा लगेगा, ये गारंटी है। इसको आप किसी पार्टी के लिए भी चुन सकती हैं।

जड़ाऊ अंगूठी की क्या कहने–

inlay rings

इन अंगूठी को पहनते ही मानिए कि आपका लुक बदल जाएगा। ये एक तरह की जड़ाऊ अंगूठी है, जिसे किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पहना जाए तो लुक पर्फेक्ट आएगा। इसको पहनते ही लोग आपके पूरे लुक पर ध्यान जरूर देंगे। 

डिजाइनर इयररिंग की शान–

designer earrings

इस इयररिंग को पहनते ही आप खुद खास महसूस कर सकती हैं। क्योंकि एक तो इसमें डायमंड लुक है दूसरे इसको काफी सुंदर डिजाइन पर बनाया गया है। जो अचानक से ट्रेडिशनल नहीं लगती है। इनको मॉडर्न पार्टी वियरिंग ड्रेस पर भी मैच किया जा सकता है। 

फंकी और ट्रेडिशनल का जोड़–

Funky and Traditional Casuals

इस नेकपीस को फंकी के साथ ट्रेडिशनल भी कहा जा सकता है। इसमें पूरा नेकपिस सफेद नगों से बना है तो पेंडेंट की जगह स्लेटी कलर के नग लगे हैं, वो भी नॉट स्टाइल में। इस नेकपिस को आप ऑफिस पार्टी में अपने लुक में शामिल करेंगी तो आप सबमें बिलकुल अलग दिखेंगी। 

अनोखे पैटर्न वाला नेकपिस

unique pattern jewellery

इस नेकपीस को हैवी सूट, शरारा, लहंगा और साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। इसकी खासियत इसका पैटर्न है, जो आपको बिलकुल अलग अंदाज दे देगा और आप अपने लुक को लेकर सच में संतुष्ट हो सकेंगी।