Twinkle Khanna takes a sharp dig at Trump
Twinkle Khanna takes a sharp dig at Trump

Overview: ट्विंकल खन्ना ने ट्रंप पर कसा तीखा कटाक्ष

ट्विंकल खन्ना ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण भारतीय रसोई का बजट बिगड़ रहा है और लोग गैस छोड़ इंडक्शन अपना रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी की संतुलित विदेश नीति को 'ग्लोबल गरबा' कहा, जहाँ वे बिना किसी को नाराज किए दुनिया के साथ संतुलन बनाए हुए हैं।

Twinkle Khanna on Trump Modi Comment: लेखिका और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने धारदार कटाक्ष और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, 29 मार्च 2026 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक मजेदार लेकिन तीखा तंज कसा है। ट्विंकल ने ट्रंप की कूटनीति और उनकी जीवनशैली की तुलना भारतीय राजनीति और रसोई से कर दी है। ट्विंकल खन्ना ने अपने हालिया लेख में वैश्विक राजनीति, विशेषकर डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों का आम आदमी के जीवन पर पड़ने वाले असर को रेखांकित किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि एक “नारंगी शख्स” (ट्रंप) की वजह से 1.4 अरब भूरे लोग (भारतीय) अब अपनी रसोई के लिए नए विकल्प तलाश रहे हैं।

रसोई और इंडक्शन स्टोव का तंज

ट्विंकल ने अपने पोस्ट की शुरुआत एक बहुत ही दिलचस्प लाइन से की। उन्होंने लिखाl डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं। एक नारंगी आदमी की बदौलत, 1.4 अरब भूरे लोगों का देश पागलों की तरह इंडक्शन स्टोव खरीद रहा है।” ट्विंकल का इशारा वैश्विक स्तर पर बढ़ती तेल और गैस की कीमतों की ओर था, जो ट्रंप के कार्यकाल और अंतरराष्ट्रीय युद्धों (जैसे ईरान-इजरायल तनाव) के कारण प्रभावित हो रही हैं।

ट्रंप की डाइट और एनर्जी पर कटाक्ष

ट्विंकल ने ट्रंप की जीवनशैली और उनके स्वास्थ्य पर भी चुटकी ली। उन्होंने अपने “बोरिंग लंच” (ग्रिल्ड पनीर और सलाद) की तुलना ट्रंप के खाने से कीl उन्होंने लिखा कि खबरें कहती हैं ट्रंप केवल ‘डाइट कोक’ और ‘फ्राइड चिकन’ पर जिंदा रहते हैं और शायद ही कभी वर्कआउट करते हैं। ट्विंकल ने हैरानी जताई कि 79 साल की उम्र में भी उनमें एक “जवान ओरंगुटान” जैसी ऊर्जा है—वे सैन्य अभियान चलाते हैं, देशों को नाराज करते हैं और बाजार हिला देते हैं।

ग्लोबल गरबा” और पीएम मोदी की तारीफ

ट्विंकल ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति को ‘ग्लोबल गरबा’ का नाम दिया। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा पीएम मोदी एक तरफ पुतिन से दोस्ती निभा रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं और दूसरी तरफ ईरान-इजरायल और खाड़ी देशों के साथ संतुलन बना रहे हैं। ट्विंकल ने लिखा— “सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी समूह में गोल-गोल घूमते हुए, किसी के पैर पर पैर रखे बिना कैसे नाचा जाता है।”

पर्ल हार्बर का जिक्र

उन्होंने ट्रंप के हालिया वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें वे जापान के प्रधानमंत्री के सामने ‘पर्ल हार्बर’ को लेकर मजाक कर रहे हैं। ट्विंकल ने तंज कसा कि पहले कूटनीति जिंदा थी, लेकिन ट्रंप ने इसे “देश से बाहर निकाल दिया है।”

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...