सोशल मीडिया पर शादी के बाद बचें ये गलतियाँ करने से
आप शादी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि इसकी वजह से आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या ना आएI
Relationship Tips: आज हर किसी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना अच्छा लगता हैI लोग अपने जीवन से जुड़े हर पल को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं, चाहें वह कहीं बाहर घूमने जाने की फोटो हो या घर पर पार्टी करने व डिनर एन्जॉय करने की तस्वीरें, हर तस्वीर को लोग पोस्ट करते हैंI अगर आपकी भी ऐसी ही आदत है तो आप शादी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि इसकी वजह से आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या ना आएI
Also read: तलाक के बाद इस तरह करें नई शुरुआत: Beginning After Divorce
प्राइवेट फोटो शेयर ना करें

शादी के बाद लड़कियां अपने पार्टनर के साथ काफी ज्यादा फोटो अपलोड करती हैं, यहाँ तक कि वे अपने हनीमून की पर्सनल फोटो अपलोड करने में भी नहीं हिचकती हैंI लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि आपका इस तरह से फोटो शेयर करना आपके ससुराल वालों को पसंद ना आए और इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खटास आ जाएI इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप सोशल मीडिया पर कोई भी फोटो शेयर करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें और देख लें कि उसमें कोई ऐसी चीज़ ना हो, जिसके कारण आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या आएI
परिवार की समस्याओं को यहाँ ना बताएं

हर परिवार में छोटे-मोटे मनमुटाव होते रहते हैं, इसका यह बिलकुल मतलब नहीं है कि आप इसे सोशल मीडिया पर भी बताएंI अब आपको यह बात समझनी होगी कि आपकी शादी हो गई है और ससुराल ही अब आपका परिवार है और आपको अपने इस नए परिवार को जोड़ कर रखना है और ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी है, जिसकी वजह से परिवार की इज्जत पर कोई आंच आएI
नकारात्मक पोस्ट डालने से बचें

हम जब सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालते हैं या कुछ लिखते हैं तो लोग यही समझते हैं कि हमारी जिंदगी में भी इसी तरह की स्थिति है और हम परेशान हैंI इसलिए शादी के बाद आप कोई भी ऐसी नकारात्मक पोस्ट ना डालें, जिसकी वजह से लोग आपके बारे में या आपके परिवार के बारे में कोई गलत धारणा बनाएंI
रिश्तेदारों के फ्रेंड रिक्वेस्ट को इग्नोर ना करें

आप गलती से भी अपने किसी रिश्तेदार के फ्रेंड रिक्वेस्ट को इग्नोर ना करें या उन्हें अनफ्रेंड व ब्लाक ना करेंI आपके ऐसा करने से केवल आपके साथ नहीं बल्कि आपके परिवार के साथ भी समस्या हो सकती है कि घर की नई बहू ने रिश्तेदारों के साथ गलत व्यवहार किया हैI ऐसा भी हो सकता है कि इस छोटी सी बात का परिवार में बतंगड़ भी बन जाए, इसलिए जब रिक्वेस्ट आए तो एक्सेप्ट कर लेंI
सोशल मीडिया पर सुझाव ना मांगे

आप भूल कर भी सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव ना मांगेI अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके अपनों को बुरा लग सकता है कि उनके रहते हुए आपको सोशल मीडिया पर सुझाव मांगने की क्या जरूरत है और यह भी हो सकता है कि वे आपको इस बात के लिए तानें भी मारेंI
