Kitchen Hacks
Kitchen Hacks

Overview: किचन में रखी रोज़मर्रा की ये चीज़ें अगर समय पर न बदली जाएँ, तो सेहत के लिए बन सकती हैं खतरे की घंटी

किचन में इस्तेमाल होने वाली कई चीज़ें समय के साथ बैक्टीरिया और फंगस का घर बन जाती हैं। पुराने स्पंज, चॉपिंग बोर्ड, प्लास्टिक कंटेनर, मसाले और कुकिंग ऑयल अगर लंबे समय तक बदले न जाएँ, तो ये फूड पॉइज़निंग, पेट की परेशानी और संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

Kitchen Hacks: रोजाना किचन में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो जल्दी टूटती नहीं हैं और लंबे समय तक उपयोग में लाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका अधिक समय तक इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? इसलिए, बेहतर होगा कि इन्हें समय-समय पर बदला जाए, ताकि न केवल आपकी सेहत सुरक्षित रहे बल्कि काम भी सही रूप से चलता रहे। जैसे—किचन तौलिया, चूल्हे की जाली और चॉपिंग बोर्ड जैसी चीजें, जिनका बार-बार उपयोग किया जाता है और जिनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते इन्हें बदलना जरूरी है। आइए जानते हैं किचन की ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में-

प्लास्टिक के बर्तन या सामान

Plastic utensils
Plastic utensils

यदि आप प्लास्टिक के बर्तन या अन्य सामान का उपयोग करते हैं, तो हर 6 महीने में इन्हें बदलना जरूरी है। बार-बार इस्तेमाल से इनमें छोटे-छोटे दरारें पड़ सकती हैं, जो बैक्टीरिया के पनपने का कारण बनती हैं। साथ ही, गर्म खाना रखने पर प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए, हर 6-12 महीने में प्लास्टिक के कंटेनर बदलने की आदत डालें या बेहतर विकल्प के रूप में कांच और स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

किचन स्पंज

किचन स्पंज जल्दी गंदा हो जाता है और बैक्टीरिया को आसानी से समेट लेता है। इसलिए, हर 1-2 सप्ताह में इसे बदलना जरूरी है, क्योंकि गंदा और पुराना स्पंज आपके खाना पकाने के उपकरणों को संक्रमित कर सकता है। साथ ही, स्पंज हमेशा गीला रहता है, जिससे उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं।

किचन टॉवल

किचन में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली चीजों में से एक टॉवल है, जो जल्दी गंदा हो जाता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यदि इसे नियमित रूप से साफ न किया जाए, तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, टॉवल को हर 2-3 दिन में धोना और हर 6-8 महीने में बदलना जरूरी है। यदि बदलना संभव न हो, तो इसकी सफाई का तरीका बदलें, जिससे स्वच्छता बनी रहे और आपको फायदा मिले।

नॉन-स्टिक कुकवेयर

आजकल नॉन-स्टिक कुकवेयर हर किचन का अहम हिस्सा बन गया है, क्योंकि ये कम तेल में हेल्दी खाना बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बर्तनों को समय-समय पर बदलना बेहद जरूरी है? यदि इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल और देखभाल न किया जाए, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

किचन के चाकू बदलें

किचन में चाकू एक जरूरी उपकरण है, जो काटने और छीलने के काम आता है। इसके बिना रसोई अधूरी सी लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाकू को भी समय-समय पर बदलना जरूरी होता है? पुराना या जंग लगा चाकू न केवल काम को मुश्किल बना सकता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपका चाकू बार-बार तेज करने के बावजूद सही से नहीं काट रहा है, तो यह संकेत है कि अब उसे बदलने का समय आ गया है।

कटिंग बोर्ड

कटिंग बोर्ड किचन का एक अहम हिस्सा है, जिसका उपयोग सब्जियां, फल, मीट और ब्रेड काटने के लिए किया जाता है। इसे समय-समय पर बदलना जरूरी होता है, खासकर जब इसमें खरोंच या दरारें पड़ जाएं। यदि सही कटिंग बोर्ड का चयन न किया जाए या उसकी सही देखभाल न हो, तो यह बैक्टीरिया का अड्डा बन सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्टील की छलनी और स्ट्रेनर

छलनी और स्ट्रेनर किचन के महत्वपूर्ण टूल्स हैं, जिनका उपयोग आटा, चाय, दाल या पास्ता का पानी छानने सहित कई कार्यों में किया जाता है। स्टील की छलनियां और स्ट्रेनर टिकाऊ होते हैं, लेकिन इन्हें भी समय-समय पर बदलना जरूरी है। साथ ही, यदि छलनी गीली हो, तो उसे तुरंत साफ और सुखा लेना चाहिए ताकि सफाई बनी रहे और बैक्टीरिया न पनपें।

Subscribe GL

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...