Overview: कोरियन स्किनकेयर रूटीन आपकी त्वचा को बना सकता है चमकदार, कोमल और बेदाग।
कोरियन स्किनकेयर का हर स्टेप केवल खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि स्किन के साथ सम्मान और प्यार जताने का तरीका है। अगर आप भी इन ब्यूटी सीक्रेट्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो जल्द ही आपकी त्वचा भी चमकने लगेगी – बिल्कुल कांच की तरह।
Korean Beauty Secrets: कोरियन ब्यूटी यानी K-Beauty ने पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। चाहे वह K-drama हो या K-pop, कोरियन स्टार्स की दमकती, पारदर्शी त्वचा हर किसी को आकर्षित करती है। ‘ग्लास स्किन‘ का मतलब है एकदम क्लियर, स्मूद, चमकदार और हाइड्रेटेड स्किन जो अंदर से ग्लो करती है – बिल्कुल शीशे जैसी! लेकिन क्या ये सब सिर्फ जीन का कमाल है? बिल्कुल नहीं! इसके पीछे है कुछ ख़ास और अनुशासित स्किनकेयर सीक्रेट्स। आइए जानते हैं वो 9 राज़ जो कोरियन महिलाएं अपनाती हैं, और जिन्हें अपनाकर आप भी पा सकती हैं कांच सी दमकती त्वचा।
डबल क्लींजिंग – सफाई की पहली सीढ़ी

कोरियन स्किनकेयर रूटीन की नींव है डबल क्लींजिंग। पहले तेल आधारित क्लींजर से मेकअप और सनस्क्रीन हटाएं, फिर वॉटर-बेस्ड फेसवॉश से डस्ट और पसीने को साफ करें। इससे पोर्स गहराई से साफ होते हैं और स्किन सांस ले पाती है।
7-स्किन मेथड – लेयरिंग से हाइड्रेशन
टोनर को एक बार नहीं, बल्कि 7 बार हल्के थपथपाकर स्किन पर लगाएं। इससे स्किन में नमी गहराई से जाती है, स्किन डल नहीं बल्कि दीप्तिमान लगती है। ये मेथड ड्राय स्किन वालों के लिए वरदान है।
मॉइस्चराइजिंग नहीं, मल्टी-मॉइस्चराइजिंग
कोरियन महिलाएं एक नहीं, कई तरह के मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करती हैं – लाइट जेल, क्रीम और स्लीपिंग मास्क। इससे स्किन कई लेयर्स में सील होती है और नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
फेस मिस्ट – दिनभर की फ्रेशनेस का राज़
फेस मिस्ट सिर्फ गर्मियों के लिए नहीं है। कोरियन महिलाएं दिन में 3-4 बार फेस मिस्ट स्प्रे करती हैं ताकि स्किन हाइड्रेट और फ्रेश बनी रहे, खासकर एयरकंडीशनिंग और धूप में समय बिताने के बाद।
एक्सफोलिएशन – बारीकी से डेड स्किन हटाना
वो स्किन जो ग्लो नहीं कर रही, शायद उस पर डेड स्किन की परत हो। कोरियन रूटीन में हफ्ते में 1-2 बार जेंटल एक्सफोलिएशन ज़रूरी है ताकि स्किन की नई परत बाहर आए और त्वचा में निखार दिखे।
फेस योगा और टैपिंग – प्राकृतिक ब्लड सर्कुलेशन बूस्टर
कोरियन महिलाएं फेस पर टक-टक करके प्रोडक्ट अप्लाई करती हैं। ये केवल अप्लिकेशन का तरीका नहीं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने की ट्रिक भी है जो त्वचा को नेचुरल ग्लो देती है।
एसेंस और सीरम का जादू – एक्टिव्स का पॉवर
टोनर और मॉइस्चराइज़र के बीच में एसेंस और सीरम लगाना कोरियन स्किनकेयर का पिलर है। ये हाई-कॉन्संट्रेटेड होते हैं और स्किन की गहराई तक काम करते हैं – पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस या डलनेस को कम करने में बेहद असरदार।
सनस्क्रीन – हर दिन, हर मौसम में ज़रूरी
कोरियन महिलाएं धूप से त्वचा को बचाने के लिए रोजाना SPF लगाती हैं, चाहे बारिश हो या बर्फ। ग्लास स्किन तभी मुमकिन है जब UV डैमेज न हो। ये स्किन एजिंग को भी स्लो करता है।
स्लीपिंग पैक्स – रात में करें स्किन को रिपेयर
कोरियन महिलाएं रात को सोने से पहले स्लीपिंग पैक लगाती हैं। ये स्किन को रातभर हाइड्रेट और रिपेयर करता है। अगली सुबह त्वचा फ्रेश, कोमल और ग्लोइंग दिखती है।
