Glycerin for Skin
Glycerin for Skin

 Glycerin for Skin: क्या आप भी कोरियन ग्लास स्किन पाने का सपना देख रही हैं। कोरियन ग्लास स्किन ट्रेंड के साथ बने रहने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। कोरियन स्किनकेयर में हेल्दी और हाइड्रेटेड स्किन पर ज़्यादा ज़ोर दिया जाता है, जो ग्लास स्किन इफ़ेक्ट फील कराता है। ग्लिसरीन के यूज कोरियन ग्लास स्किन पाने में मदद कर सकता है। ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट के रूप में कार्य करता है, जो चेहरा चिकना और सुंदर बना रहने में मददगार होता है।

हेल्थलाइन के अनुसार, रूखी और खुजली से छुटकारा पाने में ग्लिसरीन मदद कर सकता है। ग्लिसरीन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रेडनेस को कम करने और जलन से राहत दिलाने में मदद करते हैं, जिससे यह एक्जिमा या सोरायसिस के लिए बेस्ट है। एक्सपर्ट के हिसाब से, ग्लिसरीन झुर्रियों को रोकने में मदद कर सकता है। स्किन को हाइड्रेटेड रखकर, यह महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करके इसे मोटा बनाता है।  

Glycerin and milk cleanser benefits for skin
Glycerin and milk cleanser benefits for skin

यह स्किन का क्लीन और हाइड्रेटेड बनाता है। इसके लिए थोड़े से गुनगुने कच्चे दूध में  ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें फिर हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें।

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए, डबल क्लींजिंग से शुरुआत करें।  फिर अपने टोनर या सीरम के साथ ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं। टोनर से शुरू करें, फिर एसेंस अप्लाई करें।  अधिक फायदे के लिे ग्लिसरीन को अपने शीट मास्क एसेंस के साथ मिलाए।

ग्लिसरीन, गुलाब जल और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ग्लिसरीन को शहद और टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

Glycerin face mask for glowing skin
Glycerin face mask for glowing skin

ग्लिसरीन को सादे दही और एक चम्मच बारीक पिसे हुए ओट्स के साथ अच्छे से मिक्स करें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट करके एक्सफोलिएट करता है, जबकि ओट्स आराम पहुंचाता है। मास्क को 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गर्म पानी से धो लें।

ग्लिसरीन, मैश्ड एवोकाडो और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और मास्क को 20 मिनट तक लगा रहने दें। मास्क को पानी से धीरे से धो लें।

DIY ग्लिसरीन मास्क आपकी त्वचा की चमक को बढ़ा सकते हैं। यहां कोरियाई ग्लास स्किन पाने के लिए कुछ होममेड मास्क दिए गए हैं, जैसा कि विशेषज्ञ ने बताया है।

इसे आप रात के समय सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए ग्लिसरीन में 1 विटामिन ई कैप्सूल को काटें और ऑयल को निकालकर अच्छे से मिक्स करें फिर लगा लें। सुबह उठकर गुनगुने पाने चेहरा धोकर टोनर अप्लाई करें। 

ग्लिसरीन आम तौर पर सुरक्षित है, हालांकि कुछ लोगों को कुछ साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं, जैसे- त्वचा में जलन, खासकर अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है। आपको लालिमा, खुजली या जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ग्लिसरीन को स्किन पर लगाने से पहले पानी या गुलाब जल में मिलाकर उसे पहले छोड़ा पतला कर लें। और हां इसे थोड़ी ही मात्रा में इस्तेमाल करें। कुछ देर बाद ही ग्लिसरीन को साफ कर लें क्योंकि ग्लिसरीन की चिपचिपाहट धूल और प्रदूषण को अपनी ओर खींचती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...