Overview: समर्थ जुरेल ने पार की बेशर्मी की हद
'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर समर्थ जुरेल द्वारा जन्नत जुबैर के साथ की गई एक असहज शारीरिक हरकत ने विवाद खड़ा कर दिया है। दर्शकों ने इसे 'बेहूदा' और 'अश्लील' बताते हुए समर्थ को शो से निकालने की मांग की है। लोगों ने चैनल पर भी घटिया कंटेंट परोसने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।
Samarth Jurel Crossed The Limits of Shamelessness : टीवी के लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स‘ सीजन 3 की शुरुआत विवादों के साथ हुई है। शो के हालिया एपिसोड में समर्थ जुरेल द्वारा अभिनेत्री जन्नत जुबैर के साथ की गई एक ‘मजाक’ भरी हरकत ने सोशल मीडिया पर गुस्से का तूफान खड़ा कर दिया है। दर्शकों ने इसे ‘कॉमेडी’ नहीं बल्कि ‘बदतमीजी’ करार दिया है। ‘बिग बॉस 17’ फेम समर्थ जुरेल अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट पर उन्होंने जन्नत जुबैर के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखकर न केवल जन्नत असहज नजर आईं, बल्कि दर्शकों ने भी इसे ‘घटियापन की हद’ बताया। सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होते ही समर्थ और चैनल की जमकर ‘थू-थू’ हो रही है।
क्या थी वह ‘बेहूदा’ हरकत
एपिसोड के दौरान जब जन्नत जुबैर खाना बनाने में व्यस्त थीं, तब समर्थ जुरेल उनके करीब आए और ‘कॉमेडी’ के नाम पर कुछ ऐसी हरकतें कीं जो शारीरिक रूप से गरिमा के खिलाफ थीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जन्नत ने मुस्कुराकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके चेहरे पर साफ तौर पर असहजता दिख रही थी। दर्शकों का कहना है कि किसी महिला के साथ इस तरह का फिजिकल ह्यूमर बिना उसकी मर्जी के करना ‘हैरासमेंट’ के करीब है।
भड़की जनता: चैनल और समर्थ पर लगाए आरोप
सोशल मीडिया पर ‘Shame On Samarth’ और ‘Disgusting Laughter Chefs’ ट्रेंड करने लगा।जनता का गुस्सा लोगों का कहना है कि टीआरपी के चक्कर में चैनल इतना गिर गया है कि वे महिलाओं के साथ हो रही ऐसी बदतमीजी को ‘फनी’ बताकर टेलीकास्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह परिवार के साथ देखने वाला शो है या समर्थ की बेहूदगी दिखाने वाला? जन्नत के साथ जो हुआ वह बिल्कुल भी फनी नहीं था।”
कलर्स टीवी और मेकर्स पर उठे सवाल
दर्शकों ने कलर्स टीवी पर घटियापन को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। लोगों का तर्क है कि अगर शूट के दौरान ऐसा कुछ हुआ भी था, तो मेकर्स ने उसे एडिट क्यों नहीं किया? इसे नेशनल टीवी पर दिखाना चैनल की मानसिकता को दर्शाता है। फैंस ने मांग की है कि समर्थ जुरेल को शो से बाहर किया जाना चाहिए या उन्हें जन्नत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
जन्नत जुबैर और समर्थ का पक्ष
फिलहाल इस विवाद पर जन्नत जुबैर ने चुप्पी साधी हुई है, लेकिन उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। वहीं, समर्थ जुरेल को अपनी ‘चुगलखोर’ छवि और ‘पोक’ करने की आदत के कारण पहले भी ट्रोल किया जा चुका है, लेकिन इस बार मामला मर्यादा लांघने का लग रहा है।
