Health Conditions Affecting Youngsters: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर के विभिन्न मॉलेक्यूलर और सेल्यूलर डैमेज होने लगते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याएं को जन्म देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कम उम्र के लोगों को कोई गंभीर बिमारी नहीं हो सकती। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से उत्पन्न होने वाली गंभीर बीमारियों का खतरा आज बच्चों से लेकर बुजर्गों तक सभी के लिए एक समान हैं। अगर आप अपनी युवावस्था में लाइफस्टाइल को लेकर सजग नहीं हैं और हेल्थ का का ध्यान नहीं रखते हैं, तो कुछ ऐसी गंभीर बीमारियां हैं जो कम उम्र में ही बड़ा जोखिम पैदा कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन गंभीर बीमारियों के बारे में, जो यंगस्टर्स को अपना शिकार बना रही हैं।
हाई ब्लड प्रेशर

हार्ट और सर्कुलेटरी डिजीज किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ये ऐसे रोग हैं, जो फैमिली मेडिकल हिस्ट्री न होने के बावजूद किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला, केके और राजू श्रीवास्तव जैसे सेलिब्रिटी की हार्टअटैक से हुई मौत इसका उदाहरण हैं। हार्ट संबंधी रोगों को बढ़ावा देने में सबसे बड़ी भूमिका होती है हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करना महत्वपूर्ण है। किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें और लक्षण महसूस होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
आंत का कैंसर
आंत का कैंसर बड़ी आंत में कहीं भी डेवलप हो सकता है। हालांकि आंत के कैंसर की सही वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अत्यधिक शराब का सेवन करने और कम फाइबर युक्त भोजन जैसे कारक किसी को भी आंत के कैंसर के उच्च जोखिम में डाल सकते हैं। कई अध्ययनों में पता चला है कि कोलन और रेक्टल कैंसर से सबसे ज्यादा यंगस्टर्स प्रभावित हो रहे हैं।
यह भी देखें-लंबे समय तक जवां दिखने के लिए इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा निखार: Alum For Glowing Skin
टाइप 2 डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज एक गंभीर स्थिति है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को प्रोसेस करने की क्षमता को प्रभावित करती है। पिछले कुछ वर्षों में देश में 14 से 25 वर्ष के युवाओं में टाइप 2 डायबिटीज के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगर इस बिमारी का उपचार समय पर न किया जाए तो डायबिटीज की वजह से शरीर को बड़ी क्षति पहुंच सकती है।
ओस्टियोपोरोसिस

आमतौर पर, शुरुआती वर्षों में हड्डियां बहुत ज्यादा मोटी और मजबूत होती हैं। 35 वर्ष की आयु तक पहुंचते-पहुंचते हड्डियां अपनी डेनसिटी खोने लगती हैं। ओस्टियोपोरोसिस से पीडि़त लोगों में यह प्रक्रिया बहुत तेजी से होती है। ओस्टियोपोरोसिस आपकी हड्डियों को कमजोर कर देता है, जिससे उनमें फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ओस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। यह रोग 20, 30 और 40 वर्ष के युवाओं को भी अब अपना शिकार बना रहा है।
इन गंभीर रोगों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- आपकी डाइट आपके स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण असर डालती है। एक हेल्दी डाइट को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें।
- अत्यधिक नमक तथा प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें।
- फाइबर का सेवन बढ़ाएं, शराब का सेवन कम से कम करें।
- डेली एक्सरसाइज करें और स्मोकिंग से दूर रहें।
- ज्यादा से ज्यादा प्लांट-बेस्ड फूड खाएं, विटामिन डी की पर्याप्तता सुनिश्चित करें।
- भरपूर मात्रा में डेयरी उत्पाद, मछली और अंडे का सेवन करें।
