Female hiker watches as her partner walks away on a mountain trail.
Female hiker watches as her partner walks away on a mountain trail.

Summary: रास्ते में छोड़ गया पार्टनर! जानिए क्यों बढ़ रहा है ‘Alpine Divorce’ ट्रेंड

‘Alpine Divorce’ एक ऐसा ट्रेंड है जो दिखाता है कि रिश्ते मुश्किल हालात में कितने मजबूत हैं। एक साधारण हाइक कैसे प्यार की सच्चाई उजागर कर देती है, यही इसकी असली कहानी है।

Alpine Divorce Trend: पहाड़ों की खामोशी में अक्सर सुकून मिलता है… लेकिन क्या हो अगर वही खामोशी अचानक आपको यह एहसास करा दे कि आप अकेले हैं? ना सिर्फ रास्ते में, बल्कि रिश्ते में भी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सा, लेकिन चुभने वाला शब्द तेजी से वायरल हो रहा है ‘Alpine Divorce’। सुनने में ये किसी फिल्म का नाम लगता है, लेकिन इसके पीछे की कहानियां उतनी ही असली हैं।

कपल्स साथ निकलते हैं एक खूबसूरत सफर पर… और लौटते हैं एक सच्चाई के साथ कि हर रिश्ता हर रास्ते के लिए बना ही नहीं होता। तो आखिर क्या है ये ‘अल्पाइन डिवोर्स’, क्यों लोग इसे अपनी पर्सनल लाइफ से जोड़ रहे हैं, और कैसे एक साधारण ट्रेक रिश्तों की असलियत सामने ला देता है…इस लेख में जानते हैं।

‘अल्पाइन डिवोर्स’ एक ट्रेंडिंग टर्म है, जो फरवरी–मार्च 2026 में सोशल मीडिया, खासकर TikTok और Reddit पर तेजी से वायरल हुआ। इसका मतलब है जब कोई कपल ट्रेकिंग, हाइकिंग या किसी आउटडोर एडवेंचर पर जाता है और वहां एक पार्टनर (अक्सर पुरुष) दूसरे को बीच रास्ते में छोड़ देता है।

यह सिर्फ फिजिकल दूरी नहीं होती, बल्कि भावनात्मक दूरी और रिश्ते के टूटने की शुरुआत भी बन जाती है। कई मामलों में यह अनुभव ब्रेकअप तक पहुंच जाता है, जबकि कुछ गंभीर परिस्थितियों में यह व्यक्ति की सुरक्षा के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है और कई बार इसे महज हादसा मान लिया जाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों के पर्सनल अनुभव अब तेजी से सामने आ रहे हैं। ‘अल्पाइन डिवोर्स’ इसलिए वायरल हुआ क्योंकि यह सिर्फ एक आइसोलेटेड घटना नहीं, बल्कि एक ऐसा पैटर्न है जिससे कई लोग खुद को जोड़ पा रहे हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रिया में सामने आए एक केस ने इस टर्म को सुर्खियों में ला दिया, जहां एक महिला की मौत के बाद उसके साथी को लापरवाही का दोषी ठहराया गया। इस घटना के बाद TikTok पर एक वायरल वीडियो जिसमें एक महिला अकेले हाइक करते हुए रोती नजर आती है, को 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। इसके साथ ही Reddit पर हजारों यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर किए, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई। इसके अलावा, यह टर्म थोड़ा कैची और ड्रामेटिक है, जो इसे जल्दी वायरल होने में मदद करता है।

Old book and lantern in foreground, with a lone hiker walking away on a mountain trail in the background.
Alpine Divorce

‘अल्पाइन डिवोर्स’ शब्द भले ही नया लगे, लेकिन इसकी अवधारणा पूरी तरह नई नहीं है। 19वीं सदी की एक कहानी में इसका जिक्र मिलता है, जहां पहाड़ों की यात्रा को रिश्तों में विश्वास और धोखे के प्रतीक के रूप में दिखाया गया था। आज यह टर्म एक आधुनिक संदर्भ में सामने आया है, जो बताता है कि बदलते समय के बावजूद रिश्तों की कुछ बुनियादी चुनौतियां अब भी वैसी ही बनी हुई हैं।

इस स्थिति में कपल साथ हाइक या ट्रेक शुरू करता है, लेकिन रास्ते में किसी वजह से एक पार्टनर दूसरे को पीछे छोड़ देता है। यह कई कारणों से हो सकता है जैसे तेज चलना और इंतजार न करना, बहस के बाद गुस्से में आगे बढ़ जाना, या साथी की शारीरिक और मानसिक स्थिति को नजरअंदाज करना। यह केवल ‘धीरे चलने’ का मामला नहीं है, बल्कि इसमें केयर, जिम्मेदारी और सम्मान की कमी झलकती है। खासकर तब, जब एक व्यक्ति दूसरे पर रास्ते, सुरक्षा या तैयारी के लिए निर्भर हो।

सबसे अहम बात यह है कि हर ‘अल्पाइन डिवोर्स’ नाटकीय नहीं होता। कई बार यह बहुत साधारण दिखता है जैसे बार-बार पीछे छूट जाना, जल्दबाजी का दबाव महसूस करना या खुद को बोझ समझने लगना। लेकिन यही छोटे संकेत रिश्ते में दूरी और असंतुलन को उजागर करते हैं।

इस ट्रेंड के पीछे कई मनोवैज्ञानिक कारण माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण ‘ईगो’ है, जहां व्यक्ति अपनी ताकत और सहनशक्ति दिखाने पर ज्यादा ध्यान देता है। इसके अलावा ‘कम्युनिकेशन गैप’ भी अहम भूमिका निभाता है। अगर पहले से यह तय न हो कि ट्रिप का मकसद क्या है एडवेंचर करना या साथ समय बिताना तो दोनों की उम्मीदें टकरा सकती हैं।कुछ मामलों में पारंपरिक ‘मास्कुलिनिटी’ की सोच भी असर डालती है, जहां खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पीछे छूट जाती है। हालांकि हर ‘अल्पाइन डिवोर्स’ जानबूझकर नहीं होता। कई बार यह गलत फैसलों, अधूरी तैयारी या अलग-अलग अपेक्षाओं का परिणाम भी होता है।

नहीं, यह केवल हाइकिंग या ट्रेकिंग तक सीमित नहीं है। ‘अल्पाइन डिवोर्स’ को कई विशेषज्ञ रिश्तों में “घोस्टिंग का एक्सट्रीम वर्ज़न” मानते हैं जहां व्यक्ति शारीरिक रूप से ही नहीं, भावनात्मक रूप से भी साथी से दूरी बना लेता है। यह दिखाता है कि क्या कोई व्यक्ति मुश्किल परिस्थितियों में अपने साथी के साथ खड़ा रहता है या नहीं। अगर कोई पार्टनर चुनौतीपूर्ण स्थिति में दूसरे को अकेला छोड़ देता है, तो यह रिश्ते में भरोसे और समझ की कमी का संकेत हो सकता है।

Couple hiking together on a mountain trail, standing close and looking at the scenic valley view.
Safety and Responsibility

हाइकिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों में सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा अनुभवी है, तो वह अनजाने में ही एक ‘गाइड’ की भूमिका में होता है। ऐसे में साथी को अकेला छोड़ना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि जोखिम भरा भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि दोनों लोग अपनी तैयारी, फिटनेस और कम्फर्ट लेवल के हिसाब से प्लान करें और एक-दूसरे का ध्यान रखें। कुछ बेसिक सावधानियां इस तरह की स्थितियों से बचा सकती हैं जैसे अपने स्किल लेवल के अनुसार ट्रेक चुनना, पहले से प्लान और उम्मीदें स्पष्ट करना। साथ ही हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी पीछे न छूटे यानी “सब साथ चलेंगे” का नियम अपनाएं।

यह हमें यह सिखाता है कि रिश्ते सिर्फ आसान और खूबसूरत पलों में नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में अपनी असली पहचान दिखाते हैं। अगर किसी रिश्ते में समझ, धैर्य और सहयोग है, तो वह हर परिस्थिति में मजबूत रहेगा। लेकिन अगर उसमें ईगो, जल्दबाजी और कम्युनिकेशन की कमी है, तो एक साधारण हाइक भी उसे कमजोर कर सकती है। यह ट्रेंड एक सीधी बात याद दिलाता है किसी भी रिश्ते में साथ चलना सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है… चाहे वह शहर की सड़क हो या पहाड़ों का रास्ता।

Subscribe GL

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...