perfume

Natural Perfume at Home: परफ्यूम की खुशबू हम सभी को बेहद पसंद आती है। यूं तो मार्केट में कई तरह के परफ्यूम मिलते हैं, जिनकी अलग-अलग खुशबू होती है। लेकिन इन परफ्यूम में अक्सर तरह-तरह के केमिकल्स या फिर आर्टिफिशियल खुशबू का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो आपकी स्किन को परेशान कर सकते हैं। ऐसे में खुद घर पर ही परफ्यूम बनाना काफी अच्छा माना जाता है। इन परफ्यूम को बनाते समय फूलों और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। फूलों की मदद से बनने वाले परफ्यूम की खुशबू काफी लाइट और मनमोहक होती है।

घर पर फूलों की मदद से परफ्यूम बनाने का एक फायदा यह भी है कि इसकी महक को आप अपनी पसंद और नापसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इन परफ्यूम को बनाना भी काफी आसान है। बस आपको कुछ सूखे या ताज़ा फूल-पत्ते, थोड़ा-सा अल्कोहल या विच हेज़ल, और बस आपका नेचुरल परफ्यूम तैयार हो गया। इतना ही नहीं, हर फूल और हर्ब का अपना एक असर होता है, जहां कुछ से रिलैक्स महसूस होता है, कुछ मूड फ्रेश करते हैं, और कुछ आपको ज्यादा फोकस करवाने में भी मदद करते हैं। यानी आप सिर्फ अच्छा नहीं महकेंगे, बल्कि अंदर से भी अच्छा महसूस करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फूलों और हर्ब्स की मदद से परफ्यूम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

Natural Perfume at Home
Make perfume from rose and lavender flowers

यह एक रिलैक्सिंग परफ्यूम है। जहां गुलाब मूड को अच्छा बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। वहीं, लैवेंडर तनाव कम करता है और दिमाग को शांत करता है। 

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप सूखे गुलाब की पंखुड़ियां
  • एक चौथाई कप सूखी लैवेंडर की कलियां
  • 1 छोटी चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
  • आधा कप डिस्टिल्ड पानी
  • एक चौथाई कप वोडका (परफ्यूम को लंबे समय तक रखने के लिए)
  • स्प्रे या रोल-ऑन बोतल

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं-  

  • गुलाब और लैवेंडर को थोड़ा सा क्रश करें ताकि इसकी हल्की खुशबू निकले।
  • अब इन्हें वोडका के साथ किसी कांच के जार में 3-5 दिन के लिए रखें।
  • अब इसे फिर लें और फूल हटा दें।
  • इसमें डिस्टिल्ड पानी और वनीला एक्सट्रैक्ट डालें।
  • परफ्यूम बनकर तैयार है। अब इसे परफ्यूम की बोतल में भर लें।

यह परफ्यूम आपको एक फ्रेशनेस और फेमिनिन फील देता है। चमेली की खुशबू मीठी होती है और मूड को बेहतर बनाती है। वहीं, पुदीना ठंडक और एनर्जेटिक फील करवाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप ताजा चमेली के फूल
  • एक चौथाई कप ताजी पुदीना पत्तियां
  • आधा कप वोडका या विच हेज़ल
  • एक चौथाई कप गुलाब जल
  • छोटी स्प्रे बोतल

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं-

  • पुदीना और चमेली को हल्का सा मसलें।
  • अब इन्हें वोडका या विच हेज़ल में 3 दिन रखें।
  • अब इसे छान लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • तैयार परफ्यूम को बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
Make a perfume with chamomile and lemongrass
Make a perfume with chamomile and lemongrass

यह परफ्यूम बेहद ही सूदिंग अहसास करवाता है। कैमोमाइल दिमाग को शांत करती है और चिंता कम करती है। वहीं, लेमनग्रास एनर्जी देता है और उसकी खुशबू काफी अच्छी होती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 टेबल स्पून सूखी कैमोमाइल
  • 1 टेबल स्पून सूखा लेमनग्रास या 5 बूंद लेमनग्रास ऑयल
  • आधा कप डिस्टिल्ड पानी
  • एक चौथाई कप वोडका 
  • 1 छोटी चम्मच ग्लिसरीन 

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं-

  • कैमोमाइल और लेमनग्रास को वोडका में 4 दिन रखें।
  • अब इसे छान लें और पानी व ग्लिसरीन मिलाएं।
  • इसे स्प्रे बोतल में डालें और हर बार अच्छे से हिलाकर इस्तेमाल करें।

इस परफ्यूम की मिट्टी जैसी खुशबू होती है, जो आपको काफी अच्छा महसूस करवाती है। चंदन दिमाग को शांत करता है और फोकस को बेहतर बनाता है। गेंदा एंटीसेप्टिक होता है। वहीं, लौंग से हल्की गर्माहट और सतर्कता मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप ताजा या सूखे गेंदे की पंखुड़ियां
  • 5 बूंद चंदन का तेल
  • एक चौथाई छोटा चम्मच लौंग पाउडर
  • आधा कप गुलाब जल
  • एक चौथाई कप अल्कोहल या विच हेज़ल

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं-

  • गेंदे की पंखुड़ियों को अल्कोहल में 3-4 दिन भिगोकर रखें।
  • अब इसे छान लें और इसमें गुलाब जल और चंदन का तेल मिलाएं।
  • इसे किसी डार्क बोतल में भरकर रखें।
Make perfume using green tea and lemongrass
Make perfume using green tea and lemongrass

जहां ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट रिच होती है और यह बेहद ही रिफ्रेशिंग है। वहीं, लेमनग्रास आपको एनर्जी देती है और इससे मेंटल क्लीयेरिटी मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां
  • 1 बड़ा चम्मच सूखी लेमनग्रास
  • एक चौथाई कप वोडका
  • आधा कप डिस्टिल्ड वॉटर
  • 5 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं-

  • घर पर परफ्यूम बनाने के लिए ग्रीन टी और लेमनग्रास को वोडका में 2-3 दिनों तक भिगोकर रखें।
  • अब इसे छान लें और इसमें डिस्टिल्ड वॉटर व लेमन ऑयल डालें।
  • आप इसे परफ्यूम बोतल में डालें।
  • हर बार इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह हिलाएं।
Make perfume with hibiscus and orange peel
Make perfume with hibiscus and orange peel

यह एक फेमिनिन परफ्यूम है, जो आपके मूड को अच्छा बनाता है। जहां हिबिस्कस स्किन को आराम पहुंचाता है और फूलों की तीखी खुशबू देता है। वहीं, संतरे का छिलका मूड को बेहतर बनाता है और नसों को शांत करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप सूखे हिबिस्कस की पंखुड़ियां
  • 1 चम्मच संतरे का जेस्ट
  • आधा कप गुलाब जल
  • एक चौथाई कप वोडका या विच हेज़ल

घर पर परफ्यूम कैसे बनाएं-

  • हिबिस्कस की पंखुड़ियों और संतरे के छिलके को 3-5 दिनों के लिए वोडका या विच हेज़ल में भिगोएं।
  • अब इसे छान लें और गुलाब जल मिलाएं।
  • तैयार मिश्रण को परफ्यूम की बोतल में स्टोर करें।
  • आप इसे हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
Subscribe GL

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...