Navratri Coconut Water Drink
Navratri Coconut Water Drink

Navratri Coconut Water Drink: नवरात्रि के दिनों में अधिकतर भक्त व्रत जरूर रखते हैं। कुछ लोग पूरे नौ दिन उपवास करते हैं। हालांकि, उपवास के दौरान अगर सही डाइट और ड्रिंक्स न ली जाएं, तो इससे आपको थकान महसूस हो सकती है। यही वजह है कि नवरात्रि व्रत के दिनों में तला-भुना खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। साथ ही साथ, लिक्विड इनटेक पर अधिक फोकस करने की जरूरत होती है। उपवास के दौरान शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सबसे बेहतरीन और ताज़गी भरा पेय है नारियल पानी। यह काफी लाइट होता है, प्राकृतिक मिठास से भरपूर होता है और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखता है।

यूं तो व्रत के दिनों में नारियल पानी को ऐसे ही पिया जा सकता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे और भी मज़ेदार और टेस्टी बनाकर पी सकते हैं। जी हां, अगर आप चाहें तो नवरात्रि व्रत के दौरान खान-पान के नियमों का पालन करते हुए आप नारियल पानी की मदद से अलग-अलग ड्रिंक्स बनाकर पी सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में टपरी किचन रेस्टोरेंट के हेड शेफ हिमांशु त्यागी आपको नारियल पानी की मदद से बनने वाली व्रत की कुछ स्पेशल ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने घर पर बना सकती हैं-

Navratri Coconut Water Drink
Why is it important to drink coconut water during Navratri fast

यूं तो व्रत के दिनों में आप सिर्फ पानी भी पी सकते हैं। लेकिन इस दौरान नारियल पानी पीना विशेष रूप से लाभदायी माना गया है। व्रत के दौरान हल्का और हेल्दी रहना ज़रूरी होता है, ऐसे में नारियल पानी पीना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मसलन-

  • यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। व्रत में अक्सर लोगों को पानी की कमी से सिरदर्द व चक्कर आना जैसी शिकायतें हो सकती हैं। लेकिन नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता और शरीर तरोताज़ा बना रहता है।
  • नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को जल्दी ऊर्जा देते हैं, जिससे थकान महसूस नहीं होती।
  • चूंकि, यह हल्का और आसानी से पचने वाला होता है। अगर व्रत के दौरान आपको एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या हो रही है, तो नारियल पानी आराम पहुंचाता है।
  • नारियल पानी आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
  • नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो व्रत के दौरान भी आपकी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाए रखते हैं।
Make a shake with coconut water and banana
Make a shake with coconut water and banana

नवरात्रि व्रत के दौरान आप नारियल पानी और केले की मदद से शेक बनाकर पी सकते हैं। जहां केला पेट को भरा हुआ रखता है और तुरंत एनर्जी देता है। वहीं, नारियल पानी के साथ मिलकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक बनाता है। इस शेक उपवास के दौरान कमजोरी से बचाने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप ताजा नारियल पानी
  • 1 पका हुआ केला
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम और काजू)
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि-

  • केले और नारियल पानी को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक वह स्मूथ न हो जाए।
  • अब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • कटे हुए मेवों से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यह कूलर शरीर को हाइड्रेट व ठंडा रखता है, तनाव कम करता है और एक ताज़ा खुशबूदार स्वाद देता है। यह पाचन में मदद करता है और त्वचा को निखारता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 गिलास नारियल पानी
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब शरबत 
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • कुछ तुलसी के पत्ते

बनाने की विधि-

  • नारियल पानी में गुलाब शरबत मिलाएं।
  • थोड़ा खट्टापन देने के लिए नींबू का रस डालें।
  • तुलसी के पत्तों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Coconut Water and Mango Smoothie
Coconut Water and Mango Smoothie

आम से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है, और नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है। साथ ही, गर्मी के दिनों में यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप ठंडा नारियल पानी
  • आधा पका हुआ आम 
  • आधा कप गाढ़ा दही
  • 1 छोटी चम्मच शहद 
  • बर्फ के टुकड़े 

बनाने की विधि-

  • सबसे पहले आम को काट लें।
  • अब एक जार में आम, नारियल पानी और दही डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अगर आप इसे और भी मीठा बनाना चाहते हैं तो इसमें शहद मिलाएं।
  • तैयार स्मूदी को गिलास में डालें, बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा मजे से पिएं।

सब्जा के बीज पाचन में मदद करते हैं और पेट को ठंडा रखते हैं। यह व्रत के दिनों में होने वाले एसिडिटी से बचाव करती हैं। यह भूख को लंबे समय तक रोकते हैं और शरीर को नेचुरली हाइड्रेट करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 गिलास ताजा नारियल पानी
  • 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • गार्निश के लिए पुदीने की पत्तियां

बनाने की विधि-

  • सब्जा बीजों को 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, जब तक वे फूल न जाएं।
  • एक गिलास ताजा नारियल पानी लें और उसमें भीगे हुए सब्जा बीज डालें।
  • अब इसमें ताजा नींबू का रस निचोड़कर अच्छे से मिला लें।
  • अगर हल्की मिठास पसंद हो, तो शहद मिला सकते हैं।
  • ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा मजा लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...