Grey Divorce
Grey Divorce

Grey Divorce: कहते हैं कि जैसे-जैसे शादीशुदा जिंदगी की उम्र बढती जाती है, वैसे-वैसे साथ और गहरा होता चला जाता है लेकिन इन दिनों आसपास ऐसे कई किस्से सुनाई दे रहे हैं, जहां सालों साथ निभाने के बाद तलाक हो रहा है। लंबे साथ के बाद होने वाले अलगाव पर एक छोटी सी रपट।

‘विवाह स्त्री और पुरुष के पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने की एक संस्था है।’ शादी केवल एक लड़का या लड़की का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का रिश्ता भी है लेकिन वर्तमान समय में शादी का अर्थ पूरी तरह बदल गया है, आजकल एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान लेने के बाद घर बसाया जाता है। परिवार से ज्यादा आजकल कपल्स साथ में ही सारे निर्णय ले रहे हैं और अपनी दुनिया बसा रहे हैं। मिलेनियल्स और जेन जी बच्चे भी पैदा नहीं करना चाहते है, वो केवल आपस में खुश रहना चाहते हैं। कहावत है ना कि शादी का लड्डू जो खाए वो भी पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए लेकिन वर्तमान समय में शादी का लड्डू कुछ समय बाद ही फीका हो जाता है। भारत में शादी को हमेशा एक स्थायी रिश्ता माना जाता है, जहां लोग जिंदगी भर एक-दूसरे के साथ रहते हैं लेकिन हाल के कुछ सालों में एक नया ट्रेंड सामने आया है- ग्रे डिवोर्स। इसका मतलब है कि शादी के 15-20 साल बाद कपल्स एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।
30 वर्षीय अंकिता अपने माता-पिता के तलाक को लेकर बेहद दुखी हैं। अंकिता ने अपनी दोस्त रीमा को बताया कि मेरी मां तलाक ले रही हैं। मुझे उनका ये फैसला बेहद अटपटा लग रहा है। शादी के 35 साल बाद कोई कैसे अलग हो सकता है। मेरे ससुराल वाले ये सुनकर मेरा बेहद मजाक बना रहे हैं। मेरे पिता की सरकारी नौकरी है अब वह रिटायर्ड हो गए हैं। अब ये दोनों अपनी जिंदगी अच्छे से आपस में बिता सकते थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि मेरी मां ने इतना बड़ा निर्णय ले लिया।

रीमा ने अंकिता को समझाते हुए कहा कि, ‘तू परेशान मत हो। मैं तेरे साथ जाकर आंटी से बात करूंगी। हम कोई रास्ता जरूर निकालेंगे। अंकिता ने कहा कि मेरी मां समझने को अब तैयार नहीं है। हम दोनों भाई-बहन ने मम्मा को काफी समझाने की कोशिश कि लेकिन मम्मा का कहना है कि मुझे अब अकेले अपनी
जिंदगी बितानी है।
रीमा ने अंकिता को समझाते हुए कहा कि हो सकता है कि अंकल ने आंटी को हर तरह की आजादी नहीं दी होगी और उन्हें हमेशा घर संभालने के लिए कहा होगा जिसके कारण वो काफी परेशान रही होंगी। और अब जब तुम दोनों की जिम्मेदारी से मुक्त हो गई हैं तो वो अपनी जिंदगी को नये तरीके से जीना चाह
रही हों।

तेरी मम्मा अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जो इस उम्र में तलाक ले रही हैं। अंकिता अभी हाल ही में ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी शादी के 25 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। रहमान के अलावा 60 वर्षीय अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने भी अपनी पहली पत्नी राजोशी से तलाक लेकर एक बिजनेसवुमेन से शादी की। तलाक फाइल करने से 2 साल पहले ही आशीष अपनी पत्नी से अलग रहने लगे थे। आशीष के साथ अनबन और तमाम अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजोशी ने बताया, ‘मेरा बेटा बड़ा हो गया है और अब विदेश में सेटल है। बतौर एक्टर मैंने वही किया जो मैं करना चाहती थी। कभी भी किसी ने मुझे रोका-टोका नहीं। लेकिन, जब मैंने सोचा तो मुझे एहसास हुआ कि हमारी (मेरी और आशीष की) भविष्य की इच्छाएं अलग-
अलग हैं। उन्हें भी अपने सपने पूरा करना का पूरा हक है।

राजोशी ने शादी और शादीशुदा जिंदगी पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘अक्सर लोगों को लगता है कि शादी के बाद जिंदगी में बहुत कुछ समझौते करने पड़ते हैं। कुछ करते हैं तो कुछ अपने इरादों से जिंदगी जीते हैं। लेकिन आप नहीं जानते आखिर बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है। लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं जो समझौते के साथ जिंदगी जीऊं। अब मेरी अलग-अलग जरूरतें हैं। मैं अब मिसेज विद्यार्थी के उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकती। इन दोनों की कहानियों से अंकिता यही सार निकलता है कि कितनी बार शादीशुदा जोड़े
बच्चों की वजह से भी साथ रहते हैं।

भारत में ग्रे डिवोर्स की दर काफी बढ़ती जा रही है। 50 साल या उससे ज्यादा की उम्र में तलाक को ग्रे डिवोर्स कहा जाता है। ग्रे डिवोर्स का मतलब है बुजुर्ग दंपतियों का तलाक लेना, यानी जिन दंपतियों ने कई सालों तक साथ बिताए हैं, वे अपनी शादी को तोड़ने का फैसला ले रहे हैं। तलाक से पहले के संकेतों को नजरअंदाज करना आसान है, लेकिन ये संकेत हमें बताते हैं कि रिश्ते में गहराई से समस्याएं हैं। एक-दूसरे से बातचीत न होना, बढ़ती दूरियां, और आपसी तालमेल की कमी जैसी बातें इसका संकेत हैं कि शायद पति-पत्नी एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं। जब बच्चे घर से चले जाते हैं तो ये भावनाएं और तेज हो सकती हैं, जिससे दंपति के बीच तलाक की स्थिति बन सकती है।

आजकल लोगों की जीवनशैली पहले से बहुत बदल गई है। लोग अब अपनी व्यक्तिगत विकास और खुशियों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। लंबे समय तक साथ रहने के दौरान दंपतियों के बीच असहमतियां होना आम बात है, लेकिन अगर इन असहमतियों का समाधान नहीं होता है तो यह तलाक की ओर ले जा सकता है। कई मामलों में आॢथक समस्याएं भी शादी को प्रभावित कर सकती हैं।

अगर किसी दंपति में से किसी एक को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इससे भी शादी टूट सकती है। एक उम्र के बाद शादीशुदा जोड़ों में सहनशक्ति की क्षमता भी कम हो जाती है, पुरुष को जहां आराम पसंद होता है
वहीं महिलाओं को उस उम्र में भी काम करने की वजह से चिड़चिड़ापन आ जाता है। पुरुष बाहर निकल जाते हैं और अपने दोस्त बना लेते हैं लेकिन महिलाएं अकेले ही घर में रह जाती हैं। पहले तलाक को बुरा माना
जाता था, लेकिन अब लोग इसे एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। खासकर तब, जब वे खुद में खुशी महसूस नहीं करते या रिश्ते में
कोई तसल्ली नहीं पा रहे होते हैं।
पहले महिलाएं शादी के बाद आर्थिक तौर पर पुरुषों पर निर्भर होती थीं, लेकिन अब महिलाएं काम कर रही हैं और अपने जीवन के फैसले खुद लेने लगी हैं। यही कारण है
कि अब वे तलाक लेने में हिचकिचाती नहीं हैं। आजकल की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जिंदगी में, बहुत से लोग अपने रिश्तों को समय नहीं दे पाते, जिससे उनके बीच दूरी बढ़ने लगती है।

Grey Divorce
Grey Divorce Trend

शादी के बाद अगर दोनों एक-दूसरे से भावनात्मक तौर से जुड़े नहीं होते हैं, तो धीरे-धीरे वे एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। परिवार का दबाव पहले रिश्ते निभाने के लिए परिवार का बहुत दबाव होता था, लेकिन अब लोग अपनी खुशियों को पहले रख रहे हैं और रिश्ते से असंतुष्ट होने पर तलाक का रास्ता अपनाते हैं।

ह्रश्वयार की कोई उम्र नहीं होती है। आप हर उम्र में अपने जीवनसाथी को वैसा ही ह्रश्वयार दें जैसा आप शुरुआती समय में करते थे। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना, आदर करना। पति अपनी पत्नी को दोस्त की भांति नहीं देख रहा और पत्नी भी अपने पति को दोस्त की भांति नहीं देख पा रही। कहते है पति-पत्नी का रिश्ता कम और दोस्ती का रिश्ता ज्यादा रखना चाहिए।
एक-दूसरे के पास बैठकर एक-दूसरे का हाल-चाल पूछना चाहिए, परिवार के साथ बैठकर खाना खाना चाहिए, परिवार के साथ कुछ सकारात्मक बातें करनी चाहिए, एक-दूसरे का हाल-चाल लेना चाहिए। इस
तरह परिवार में प्रेम और स्नेह बढ़ता है। और घर टूटने से बचता है। घर के काम में अपने जीवनसाथी की मदद करें।

एक-दूसरे के लिए शॉपिंग करें। खुलकर बात करें रिश्ते में सबसे जरूरी है एक-दूसरे से अच्छे से बात करना। अगर दोनों पति-पत्नी अपनी समस्याओं के बारे में बात करेंगे तो रिश्ते में दूरियां कम हो सकती हैं।

करना बहुत जरूरी है। समय के साथ एक-दूसरे के विचारों और जरूरतों को समझना रिश्ते को मजबूत बनाता है।

भारत में ग्रे डिवोर्स की दर काफी बढ़ती जा रही है। 50 साल या उससे ज्यादा की उम्र में तलाक को ग्रे
डिवोर्स कहा जाता है। ग्रे डिवोर्स का मतलब है बुजुर्ग दंपतियों का तलाक लेना, यानी जिन दंपतियों ने कई
सालों तक साथ बिताए हैं, वे अपनी शादी को तोड़ने का फैसला ले रहे हैं।