Overview:
जब आपको महसूस होने लगे कि सब कुछ होते हुए भी आपके पास कुछ नहीं है या फिर आप चाहकर भी खुश नहीं रह पा रहे हों तो मान लीजिए जिंदगी का इंपोर्टेंट हिस्सा आपसे छूट रहा है।
Couple Romance Tips: घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर कपल्स की जिंदगी से स्पार्क खत्म होने लगता है। पूरे वीक ऑफिस और घर के बीच भागदौड़ और वीकेंड पर पेंडिंग कामों की लंबी लिस्ट। ये हालात लगभग सभी घरों के हैं। अगर जिंदगी को अच्छा बनाने के चक्कर में आप भी जिंदगी जीना भूल गए हैं तो आज ही संभल जाएं और हॉलिडे ट्रिप प्लान कर लें।
जिंदगी में कुछ छूट तो नहीं रहा

जब आपको महसूस होने लगे कि सब कुछ होते हुए भी आपके पास कुछ नहीं है या फिर आप चाहकर भी खुश नहीं रह पा रहे हों तो मान लीजिए जिंदगी का इंपोर्टेंट हिस्सा आपसे छूट रहा है। दरअसल, पीछे छूट रही है आपकी और आपके परिवार की खुशियां। अगर आपको भी याद नहीं आ रहा है कि आप परिवार के साथ एक शानदार ट्रिप पर कब गए थे तो अपनी गलती को सुधारते हुए इस वेकेशन या लॉन्ग वीकेंड पर परिवार के साथ एक छोटी सी ट्रिप जरूर प्लान कर लें। यह छोटी सी ट्रिप आपके रिलेशनशिप को फिर से रिफ्रेश कर देगी। दुनियाभर की स्टडीज से साबित हुआ है कि हाॅलीडे ट्रिप्स लाइफ का अहम हिस्सा हैं और इससे फैमिली मेंबर्स के रिश्ते मजबूत होते हैं। खासतौर पर पति-पत्नी के।
पार्टनर ही नहीं परिवार भी आता है करीब
बीच बाउंस की ओर से किए गए एक सर्वे में सामने आया कि 42 प्रतिशत लोग मानते हैं कि छुट्टियों पर जाने से उनके अपने साथी से रिश्ते मजबूत हुए हैं। इतना ही नहीं 77 प्रतिशत कपल ने माना कि हॉलिडे ने उनके रिश्ते में खोए हुए स्पार्क को फिर से लौटा दिया है और वे पहले से ज्यादा एक दूसरे को चाहने लगे हैं। कुल मिलाकर छुट्टियों का रिलेशनशिप पर गहरा असर पड़ता है। सर्वे में शामिल है 65 प्रतिशत लोगों ने बताया कि छुट्टियों पर जाने से उन्हें बहुत बड़ी खुशी मिली है। इनमें से 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि छुट्टियों से लौटकर वे अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
वेकेशन के लिए फैमिली बेस्ट
सर्वे में शामिल 45 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाना प्रिफर करते हैं। वहीं 78 प्रतिशत लोगों ने कहा कि साथी के साथ छुट्टियों पर जाने का मजा ही कुछ और है। 64 प्रतिशत लोगों का मानना है कि छुट्टियों के दौरान वे अपने साथी को करीब से जान पाए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वेकेशन पर जाना हमेशा ही एक अच्छा ऑप्शन होता है। हॉलिडे ट्रिप आपके और पार्टनर के बीच उस बांध का काम करती है, जिससे आप अपनी फीलिंग्स एक दूसरे से शेयर कर पाते हैं। गोल्डन यादें संजो पाते हैं।
टेंशन कम करती हैं छुट्टियां
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की ओर से की गई एक स्टडी के अनुसार वेकेशन पर जाना लोगों की लाइफ का इंपॉर्टेंट हिस्सा है, लेकिन लोग अक्सर इसे महत्व नहीं देते। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो भी आप छोटी ट्रिप्स पर जाएं, इससे आप कुछ समय के लिए तनाव और चिंताओं से दूर हो जाते हैं। इस दौरान की गई एक्टिविटी से आपको पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है। इलिनोइस यूनिवर्सिटी की एक स्टडी भी यही बताती है कि कपल्स का हॉलीडे पर जाना उन्हें करीब लाता है।
