Health Tips: ज्यादा उम्र बढ़ने के साथ साथ आपका सारा शरीर कमजोर हो जाता है और बीमारियों का रिस्क अधिक बढ़ता जाता है। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है तो आपके पैरों पर फैट भी बढ़ने लगता है। आपके पैरों की वह गद्देदार परत हटने लगती है जिस वजह से आपको और अधिक असहज महसूस हो सकता है। आपको इस कारण पैरों की एड़ियों में दर्द महसूस होने लग सकता है। इसलिए आपको अपने पैरों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आपको अच्छे जूते पहनने चाहिए और अपने डॉक्टर से कुछ राय लेनी चाहिए। तो आइए जान लेते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ साथ आप के पैरों के साथ क्या क्या होता है।
एड़ियां फटने लगती हैं:
उम्र बढ़ने के साथ साथ आपकी एड़ियां और अधिक फटने लगती हैं और काफी ड्राई रहने लग जाती हैं। मैच्योर स्किन कम ऑयल और इलास्टिन का उत्पादन कर पाती है। अगर नियमित रूप से एड़ियों की केयर नहीं करेंगे तो यह फट सकती हैं और कठोर भी हो सकती हैं।
नाखूनों का अंदर की ओर उगना:
कई बार आपके नाखून की साइड आपके नाखून के अंदर की स्किन में उगने लगती है। यह स्थिति काफी दर्दनाक और तकलीफ देने वाली हो सकती है। वैसे तो यह किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन बूढ़े लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है।
ओस्टियो आर्थराइटिस:
कोई भी छोटी सी चोट लगने के कारण आपको ओस्टियो आर्थराइटिस हो सकता है क्योंकि इस समय तक आपने पैरों से काफी ज्यादा रास्ता तय किया होगा।
पैर का फ्लैट हो जाना:
वृद्ध अवस्था में पैर फ्लैट हो जाता है। इसके पीछे का कारण यह है की जो टेंडन आपके पैर की आर्क को सहारा देता है वह डैमेज होने लगता है। फिजिकल थेरेपी या सर्जरी आदि से इसे ठीक किया जा सकता है।
