वेलेंटाइन का मौसम प्यार और मिठास से भरा होता है। इस खास मौके पर अपने जीवनसाथी को कुछ खास सरप्राइज देना हो, तो घर पर बनाए गए हार्ट शेप चॉकलेट डेजर्ट्स इससे बेहतर
विकल्प कोई नहीं हो सकता। चाहे इंडियन फ्लेवर हो या कॉन्टिनेंटल, ये 5 खास डेजर्ट्स दिल को छू जाएंगे।
हार्ट शेप चॉकलेट नारियल लड्डू
सामग्री: कद्दूकस किया नारियल 1 कप, कंडेंस्ड मिल्क ½ कप, कोको पाउडर 2 टेबलस्पून, डार्क चॉकलेट (पिघली हुई) 2 टेबलस्पून, इलायची पाउडर चुटकी भर।
विधि: कड़ाही में नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो कोको पाउडर मिलाएं। गैस बंद कर इलायची और पिघली चॉकलेट मिलाएं। मिश्रण ठंडा होने दें। हाथों से हार्ट शेप दें। फ्रिज में 20 मिनट सेट करें और परोसें।
हार्ट शेप चॉकलेट मूस

सामग्री: डार्क चॉकलेट 100 ग्राम, फ्रेश क्रीम ½ कप, शुगर पाउडर 2 टेबलस्पून।
विधि: चॉकलेट को डबल बॉयलर में पिघलाएं। क्रीम को हल्का फेंटें। पिघली चॉकलेट और शुगर मिलाएं। धीरे से फोल्ड करें। हार्ट शेप ग्लास में भरें। घंटे फ्रिज में रखें और परोसें।
हार्ट शेप चॉकलेट खजूर बर्फी

सामग्री: बीज निकाले खजूर 1 कप, काजू पाउडर ½ कप, कोको पाउडर 1½ टेबलस्पून, घी 1 टीस्पून।
विधि: खजूर को मिक्सर में पीस लें। पैन में घी गरम कर खजूर डालें। काजू पाउडर और कोको मिलाएं। मिश्रण छोड़ने लगे तो गैस बंद करें। ट्रे में फैलाकर हार्ट कटर से काटें। ठंडा होने पर सर्व करें।
हार्ट शेप चॉकलेट ब्राउनी बाइट्स

सामग्री: मैदा ½ कप, कोको पाउडर 2 टेबलस्पून, बटर द कप, चीनी ½ कप, दूध द कप।
विधि: बटर और चीनी को अच्छे से मिलाएं। मैदा और कोको छानकर डालें। दूध मिलाकर स्मूद बैटर बनाएं। ट्रे में फैलाएं और बेक करें। ठंडा होने पर हार्ट शेप में काटें। चॉकलेट सॉस से सजाकर
सर्व करें।
हार्ट शेप चॉकलेट फिरनी कप

सामग्री: दूध 2 कप, चावल का पाउडर 2 टेबलस्पून, चीनी 3 टेबलस्पून, डार्क चॉकलेट 50 ग्राम।
विधि: दूध उबालें और चावल पाउडर मिलाएं। लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें। चीनी और चॉकलेट
डालें। अच्छी तरह मिक्स करें। हार्ट शेप मोल्ड में डालें। फ्रिज में सेट कर सर्व करें।
