know why night cream is not giving that glow to skin
know why night cream is not giving that glow to skin

Overview: नाइट क्रीम इन वजहों से नहीं करती काम

अगर लगातार नाइट क्रीम लगाने के बाद भी आपको वह रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

Why Night Cream Not Working: हम सभी अपनी स्किन की खूबसूरती के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती। यही वजह है कि हम सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में सोने से पहले भी अपनी स्किन को पैम्पर करती हैं। इसके लिए अक्सर नाइट क्रीम का सहारा लिया जाता है। नाइट क्रीम रातभर स्किन को नरिश और रिपेयर करती हैं, जिससे अगली सुबह स्किन एकदम फ्रेश व ग्लोइंग नजर आती है। लेकिन अगर आप हफ्तों से नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन फिर भी आपकी स्किन डल और थकी हुई नजर आ रही है तो ऐसे में आपका परेशान होना लाजमी है।

अमूमन इस स्थिति में हम नाइट क्रीम को ही दोष देती हैं। हमें लगता है कि वह नाइट क्रीम बिल्कुल भी असरदार नहीं है। हालांकि, हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। आप नाइट क्रीम को किस तरह इस्तेमाल करती हैं, यह भी बहुत अधिक मायने रखता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से नाइट क्रीम का रिजल्ट नहीं मिलता है-

do not cleanse face properly
face wash

अगर आपको लंबे समय तक नाइट क्रीम लगाने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है तो हो सकता है कि आप अपनी स्किन को सही तरह से क्लींज ना कर रही हों। ऐसे में आप कितनी भी महंगी नाइट क्रीम लगाएं, इससे आपको असर नहीं होगा। दरअसल, अगर चेहरे पर गंदगी, पसीना, तेल या मेकअप रह जाता है, तो क्रीम असर नहीं करती है। इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि आप रात में पहले स्किन को डबल क्लींज करें। खासतौर से, अगर आपने मेकअप किया है तो ऐसे में डबल क्लींज जरूर करना चाहिए। इसके लिए पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप हटा लें। फिर आप हल्के फोम या क्रीम क्लींजर से चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद ही आप नाइट क्रीम अप्लाई करें।

avoiding skin type and use any night cream
skin care

आपको यह समझने की जरूरत है कि हर नाइट क्रीम हर किसी के लिए सही नहीं होती। जिस तरह आप अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर स्किन केयर प्रोडक्ट्स को चुनती हैं, ठीक वैसे ही आपको नाइट क्रीम भी स्किन को ध्यान में रखकर चुननी है। जब भी आप नाइट क्रीम चुनें तो पहले लेबल पर स्किन टाइप चेक जरूर करें।

आपकी नाइट क्रीम स्किन पर कितना अच्छा काम करेगी, यह काफी हद तक आपके लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। हाइड्रेशन, नींद और डाइट का ग्लो पर बहुत बड़ा असर होता है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो बेहतरीन क्रीम भी आपको वह रिजल्ट नहीं देती है। मसलन, अगर आप पानी कम पीती हैं तो इससे स्किन रूखी और थकी हुई नजर आती है। वहीं, नींद कम लेने से स्किन फीकी और डार्क सर्कल नजर आ सकते हैं। वहीं विटामिन की कमी स्किन को थका हुआ दिखाती है। इसलिए, नाइट क्रीम अप्लाई करने के साथ-साथ खूब पानी पीएं। 7-8 घंटे की नींद लें, स्ट्रेस कम करें और फल, नट्स और हरी सब्ज़ियां खाएं।

skipping exfoliation can reduce the effect of night cream
skipping exfoliation can reduce the effect of night cream

नाइट क्रीम से आपकी स्किन को बेस्ट रिजल्ट मिले, इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो इससे डेड स्किन सेल्स चेहरे पर जमा हो जाते हैं और इससे स्किन रफ और फीकी नजर आती है। आपको यह समझने की जरूरत है कि नाइट क्रीम स्किन को हाइड्रेट करती है, लेकिन ये डेड लेयर हटा नहीं सकती। इसलिए, हफ्ते में 1-2 बार स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे क्रीम बेहतर असर करेगी और स्किन नेचुरल ग्लो दिखाएगी।

जब स्किन बैरियर कमजोर होता है, तो यह मॉइश्चर को सही तरह से लॉक नहीं कर पाता है। हो सकता है कि आप नाइट क्रीम लगाएं और वह आपकी स्किन को थोड़ी देर के लिए हाइड्रेट करें। लेकिन उसके बाद स्किन जल्दी ही नमी खो देती है और वो ड्राई और फीकी दिखती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आप अपने स्किन केयर रूटीन में ऐसे इंग्रीडिएंट्स को शामिल करें, जो स्किन बैरियर को रिपेयर करें जैसे सिरेमाइड्स, हायल्यूरॉनिक एसिड और स्क्वालेन आदि।  

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि क्रीम स्किन में सही तरह से अब्जॉर्ब नहीं होती और वह बस ऊपर ही रह जाती है, क्योंकि स्किन बहुत रूखी या ऑयली होती है। इसलिए, आप अपनी थोड़ी नम स्किन पर क्रीम लगाएं। इसके लिए आप पहले स्किन पर पानी या टोनर स्प्रे करें। साथ ही, क्रीम के बेहतर अब्जॉर्बशन के लिए हल्के हाथों से मसाज करें।

using multi products also affect your skin
using multi products also affect your skin

अगर आप रात में अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए एक साथ बहुत ज्यादा स्क्नि केयर प्रोडक्ट्स की लेयरिंग करती हैं तो हो सकता है कि उनका कॉम्बिनेशन सही ना हो। ऐसे में यह प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को परेशान कर सकते हैं या ज्यादा ऑयली बना सकते हैं, जिससे ग्लो कम हो जाता है। मसलन, स्ट्रॉंग एसिड्स के साथ हैवी क्रीम्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए अपने नाइट स्किन केयर रूटीन को सिंपल रखें। फेस को क्लींज करने के बाद सीरम लगाएं और फिर नाइट क्रीम अप्लाई करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...