Modern balcony seating area with a cozy sofa, cushions, wooden table, hanging plants, and warm string lights overlooking nearby houses.
Modern balcony seating area with a cozy sofa, cushions, wooden table, hanging plants, and warm string lights overlooking nearby houses.

Summary: ट्रेंड में छत की सजावट: घर को दें नया और खूबसूरत लुक

आज के समय में लोग घर की छत को भी ट्रेंड के अनुसार सजाना पसंद कर रहे हैं। कुछ आसान सजावटी आइडियाज़ अपनाकर आप अपनी छत को खूबसूरत और आकर्षक बना सकती हैं।

Low Budget Terrace Decor: आज के समय में लोग ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं। फिर चाहें पहनावा हो खाना हो या घर की साज-सज्जा तक सब कुछ लोगों को ट्रेंड के हिसाब से करना पसंद होता है। घर सजाने के साथ लोग घर की छत को सजाने पर भी काफी ध्यान देते हैं। छत को सजाना काफी ज्यादा जरूरी है। आपके घर की छत छोटी हो या बड़ी कुछ आसान टिप्स को फोलो करके आप चाहे तो अपने घर के छत को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप किन चीजों की मदद से अपने घर के छत की सजावट कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से आप अपने घर के छत को सजा सकते हैं।

यह बेहद जरूरी है कि आप एक झूला तो अपनी छत पर जरूर रखें, यह आपके छत को खूबसूरत लुक तो देगा ही साथ ही काफी आराम का भी आपको एहसास कराएगा। इसलिए जरूरी है कि एक प्यारा सा झूला भी आपके कमरे में जरूर सजाया जाये। आपके सामान्य से दिखने वाले छत को झूला की मौजूदगी एक से बढ़कर एक रूप दे देगी। आप अगर वाकई अपनी छत को सजाने के मूड में हैं, तो आपको बेंत के झूले सजाने चाहिए, यह आपकी छत को बेहद खूबसूरत लुक देते हैं।

पौधे बेहद सुंदर दिखते हैं, फिर चाहे, उसे कहीं भी लगाया जाए, इसके लिए आपको अच्छे खास पौधों को खूबसूरत तरीके से लगाना चाहिए। आपने जो भी फर्नीचर ऊपर रखे हैं, उनके चारों तरफ आपको पौधे सजा देने चाहिए, यह आपकी छत को प्रदूषण फ्री बनाएंगे और साथ ही पौधे डेकोरेशन के लिहाज से भी प्यारे दिखते हैं।

Indoor corner with potted green plants on shelves and a stand, creating a calm, natural home décor setup.
Indoor corner with potted green plants on shelves and a stand, creating a calm, natural home décor setup.

शाम के समय चाय पीने के लिए लोग अपनी छत पर बैठना पसंद करते हैं। इसके लिए आप छत पर कुछ आरामदायक सोफे या कुर्सियां रख सकते हैं।छत के एक कोने में ही सोफों को रखें और उनके बीच में एक छोटी-सी टेबल भी रख दें। इसके अलावा, आप अपनी छत पर एक छोटा झूला भी लगा सकते हैं।

a man's hand arranging hanging light
a man’s hand arranging hanging light

किसी भी जगह पर LED लाइट लगाना उस स्थान को रोशन कर देता है। आप अपनी छत की सजावट के लिए भी इन झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।इन झालरों से आपकी छत रात के समय भी जगमगा उठेगी, जिससे आप वहां बैठकर यादगार समय बिता सकेंगे। आप चाहें तो झालरों की जगह पर नाइट लैंप और LED बल्ब भी लगा सकते हैं।

छत पर लोग अक्सर अपने घर का पुराना सामान रख देते हैं, जो देखने में बेहद भद्दा लगता है। ऐसे में आप अपनी किसी पुरानी अलमारी को एक आकर्षक रंग में पेंट करके छत पर रख सकते हैं।यह अलमारी छोटे-बड़े पुराने सामान को रखने के काम आएगी और इससे छत का लुक भी निखर जाएगा। आप इस अलमारी को अधिक आकर्षक दिखाने के लिए उसपर गुलदस्ते या छोटे पौधे भी रख सकते हैं।

Outdoor patio with two wooden chairs, a small table, soft cushions, and potted plants in sunlight.
Outdoor patio with two wooden chairs, a small table, soft cushions, and potted plants in sunlight.

अगर आप खुशनसीब हैं कि आपकी अपने घर की छत काफी बड़ी है, तो वहां आपको एक खाना पकाने का स्पेस भी रखना ही चाहिए, ताकि आप वहां काफी कुछ कर पाएं। खासतौर से घरों की छतों पर बारबेक्यू लुक रखना एक अच्छा विकल्प साबित होगा।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...