Heat-Proof Everyday Makeup
Heat-Proof Everyday Makeup

Overview: बिगनर्स के लिए आसान, टिकाऊ और नैचुरल लुक

यह हीट प्रूफ मेकअप उन सभी लोगों के लिए है जो हल्का और नैचुरल मेकअप पसंद करते हैं, गर्मी और पसीने में भी फ्रेश दिखना चाहते हैं और मेकअप की शुरुआत कर रहे हैं।इस रूटीन को रोज़ फॉलो करने से आपका मेकअप न सिर्फ टिकेगा बल्कि देखने में भी साफ, सॉफ्ट और प्रोफेशनल लगेगा।

Heat-Proof Everyday Makeup: गर्मी, पसीना और उमस में सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि मेकअप टिकता नहीं। थोड़ी देर में फेस ऑयली दिखने लगता है, बेस पिघल जाता है और पूरा लुक खराब हो जाता है। इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड में आपको सिखाया जाएगा ऐसा हर दिन किया जाने वाला हीट प्रूफ मेकअप जो हल्का दिखे, आरामदायक हो और तेज गर्मी में भी लंबे समय तक टिका रहे। अगर आप मेकअप में नई हैं, तो घबराइए बिल्कुल नहीं। हर स्टेप बहुत साफ, आसान और प्रैक्टिकल तरीके से समझाया गया है।

स्टेप 1: स्किन को सही तरीके से तैयार करना

Skin Prepration
Skin Prepration

तकनीक:
हीट प्रूफ मेकअप की शुरुआत स्किन प्रेप से होती है।सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें। इसके बाद हल्का, जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे लेकिन चिपचिपी न लगे।अंत में सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि पसीने के साथ धूप भी मेकअप खराब करती है।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
माइल्ड फेसवॉश
ऑयल-फ्री जेल मॉइस्चराइज़र
मैट या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन

स्टेप 2: प्राइमर लगाना

Sweat-Control Base
Sweat-Control Base

तकनीक:
प्राइमर मेकअप को लॉक करने का सबसे अहम स्टेप है। मटर के दाने जितना प्राइमर लें और नाक, गाल, माथे और ठुड्डी पर हल्के हाथ से टैप करें। रगड़ें नहीं, सिर्फ प्रेस करें ताकि प्राइमर स्किन में अच्छे से सेट हो जाए।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
मैट या सिलिकॉन-बेस्ड प्राइमर
उंगलियां या प्राइमर ब्रश

स्टेप 3: हल्का और टिकाऊ बेस

Foundation / BB Cream
Foundation / BB Cream

तकनीक:
गर्मी में हैवी फाउंडेशन से बचें। BB क्रीम या लाइट मैट फाउंडेशन को डॉट-डॉट करके लगाएं और स्पंज से थपथपाते हुए ब्लेंड करें। स्पंज से लगाने पर मेकअप पसीने में भी ज्यादा देर तक टिका रहता है।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
लाइटवेट BB क्रीम / मैट फाउंडेशन
डैम्प मेकअप स्पंज

स्टेप 4: कंसीलर से नेचुरल कवरेज

Concealer for a Natural Finish
Concealer for a Natural Finish

तकनीक:
आंखों के नीचे, दाग-धब्बों या रेडनेस वाली जगह पर थोड़ा सा कंसीलर लगाएं। स्पंज या उंगली से हल्के हाथ से ब्लेंड करें ताकि पैच न बने।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
क्रीमी मैट कंसीलर
छोटी स्पंज या उंगली

स्टेप 5: फेस को सेट करना

Setting Powder
Setting Powder

तकनीक:
ढीला पाउडर लेकर सिर्फ वही जगह सेट करें जहां पसीना ज्यादा आता है — जैसे अंडर-आई, नाक और माथा। पूरा चेहरा पाउडर से भरने की जरूरत नहीं।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
ट्रांसलूसेंट या कॉम्पैक्ट पाउडर
फ्लफी पाउडर ब्रश

स्टेप 6: हल्का ब्लश और ब्रॉन्जर

Light Blush and Bronzer
Light Blush and Bronzer

तकनीक:
क्रीम ब्लश की जगह पाउडर ब्लश बेहतर रहता है। मुस्कुराकर गालों के ऊपरी हिस्से पर हल्का सा ब्लश लगाएं। अगर चाहें तो थोड़ा सा ब्रॉन्जर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
पाउडर ब्लश
एंगल्ड ब्लश ब्रश

स्टेप 7: हीट प्रूफ आई मेकअप

Heat-Proof Eye Makeup
Heat-Proof Eye Makeup

तकनीक:
आंखों पर हल्का न्यूड या ब्राउन मैट आईशैडो लगाएं। ऊपरी लैश लाइन पर पतली वाटरप्रूफ लाइनर लगाएं। आखिर में वाटरप्रूफ मस्कारा से पलकों को डेफिन करें।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
मैट न्यूड/ब्राउन आईशैडो
वाटरप्रूफ आईलाइनर
वाटरप्रूफ मस्कारा

स्टेप 8: लॉन्ग-लास्टिंग लिप्स

long lasting lips
long lasting lips

तकनीक:
लिप्स पर पहले हल्का सा लिप बाम लगाएं। फिर न्यूड या रोज़ी टोन मैट लिपस्टिक लगाएं। टिश्यू से ब्लॉट करके एक और लेयर लगाएं — इससे लिप्स ज्यादा देर टिकते हैं।

प्रोडक्ट्स और टूल्स:
लिप बाम
मैट लिपस्टिक
टिश्यू पेपर

स्टेप 9: फाइनल लुक

final look
final look

इस लुक में त्वचा मैट लेकिन ड्राई नहीं, बल्कि हेल्दी और स्मूद दिखती है। बेस इतना हल्का होता है कि चेहरा भारी नहीं लगता, फिर भी दाग-धब्बे और रेडनेस अच्छे से कवर हो जाते हैं। आंखों का मेकअप सॉफ्ट और सिंपल रहता है — हल्का न्यूड या ब्राउन शेड, पतली वाटरप्रूफ आईलाइनर और स्मज-फ्री मस्कारा, जिससे आंखें फ्रेश और खुली-खुली दिखती हैं। गालों पर हल्का सा ब्लश चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है, जबकि लिप्स पर मैट न्यूड या रोज़ी शेड पूरे लुक को बैलेंस करता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...