कोरोना जैसी महामारी से हर कोई डरा हुआ है जिसकी वजह से देशभर में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। जिसमें गरीब लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार के साथ कई नामी लोग गरीबों की सहायता के लिए आगे आ कर अपनी मदद पहुंचा रहे हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी मदद करने में पिछे नहीं हैं और दान करने में लगे हुए हैं। वहीं अब इस लिस्ट में मशहूर क्रिकेटर हरबजन सिंह और गीता बसरा का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, जैसे कि हम सभी जानते हैं कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है तो किसी लाचार का पेट भरना। क्योंकि पेट नहीं भरेगा तो इंसान ऐसे ही अपनी जान गंवा देगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा ने जालंधर शहर के 5,000 गरीब परिवारों को खाना खिलाया।
Satnam waheguru.. bas Himmat hosla dena 🙏🙏 @Geeta_Basra and I pledge to distribute ration to 5000 families from today 🙏🙏 May waheguru bless us all pic.twitter.com/s8PDS9yet1
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 5, 2020
उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए साझा की है। उन्होंने कहा कि-“सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से, गीता और मैं जालंधर में रहने वाले 5000 परिवारों को राशन बांटने की प्रतिज्ञा करते हैं, जो इन कठिन समय के दौरान अपने परिवारों को खिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम अपने साथी नागरिकों की मदद करने और समर्थन करने के लिए जारी रखेंगे। संघर्ष की, “मैं पहले दौलतपुरी में रहा करता था। मेरे करीबियों ने आज उस इलाके में 500 परिवारों को सूखा राशन का वितरण पूरा किया। मैंने व्यक्तिगत रूप से डीसी (पंजाब पुलिस) जालंधर से बात की है। मेरे दोस्तों की टीम उनके निर्देशों का पालन कर रही है और तदनुसार भोजन के पैकेट दिए जाएंगे।”
