स्पर्म व्हेल समुद्री जीवों में सबसे अनोखी है। मादा अपने बच्चों के साथ पूरी उम्र छोटे समूहों में गुज़ार देती है, तो वहीं नर दूसरे समूहों में विचरण करते रहते हैं। ये एक दूसरी ब्हेल के बच्चों को फीड भी कराती हैं। इनका दिमाग भी पशुओं में सबसे बड़ा और भारी होता है। एक प्रौड़ स्पर्म ब्हेल का दिमाग 7.8 किलोग्राम तक होता है। ये अपने दिमाग का इस्तेमाल भावनाओं के आदान प्रदान, समाजीकरण और भाषा में करती हैं। न सिर्फ इनकी भाषा होती है बल्कि कई बार भौगोलिक जगह के आधार पर भाषा शैली भी बदल जाती है।