Remedies to Increase Sperm Count
Remedies to Increase Sperm Count Credit: Istock

स्पर्म काउंट को बढ़ाने के नेचुरल तरीके: Home Remedies To Increase Sperm Count

आजकल पुरुष हो या महिला दोनों में ही स्पर्म काउंट की कमी को देखा गया है, लेकिन आप चाहे तो कुछ नेचुरल तरीके से इसे बढ़ा सकते हैं।

Remedies To Increase Sperm Count: पुरुष में स्पर्म काउंट कम होने यानी की शुक्राणुओं की कमी को आम भाषा में बांझपन, नपुंसकता या नामर्दी कहा जाता है। हालांकि, आजकल पुरुष हो या महिला दोनों में ही स्पर्म काउंट की कमी को देखा गया है, लेकिन आप चाहे तो कुछ नेचुरल तरीके से इसे बढ़ा सकते हैं।

Remedies to Increase Sperm-Countफिट रहने के लिए दस नहीं ढाई हजार स्‍टेप्‍स ही हैं काफी, जानिए कैसे: 2500 Steps Benefits
Daily exercise Credit: Istock

व्यायाम टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ा सकता है और प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है। जो पुरुष नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उनमें वीर्य की गुणवत्ता अधिक होती है और इनफर्टिलिटी से जूझ रहे पुरुषों की तुलना में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होता है। यदि आपके पास व्यायाम के लिए समय नहीं है लेकिन प्रजनन क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी अन्य शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास करें।

आप यह जानते होंगे कि, विटामिन सी अपने शरीर में इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता रखता हैं। विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट सप्लीमेंट प्रजनन क्षमता में भी सुधार कर सकते हैं। विटामिन सी की पर्याप्त खुराक लेने से शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में विकास होता है। साथ ही निष्क्रिय शुक्राणु कोशिकाओं की संख्या को भी कम करता है। कुछ अध्ययनों से यह पता चलता है कि विटामिन सी की खुराक वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकती है।

Stress
Stress

तनाव पुरुषों के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकता है, जिससे शुक्राणु उत्पादन में कमी आ सकती है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान, योग, और गहरी श्वास की तकनीकों का अभ्यास करें। पर्याप्त नींद लेना भी तनाव कम करने और शुक्राणु उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

आरंडी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसके अंदर ढेरों औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह शुक्राणुओं की संख्या तथा गुणवत्ता बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले आरंडी के कुछ पत्तों को धुप में सुखाकर उन्हें पीसें। पीसने के बाद उनका पाउडर तैयार करें और फिर आधा चम्मच पाउडर में दो चमच शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आरंडी के पत्ते के पाउडर में शहद मिलाकर उसका सेवन करने से स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता तेजी से बढ़ती है।

जिंक एक आवश्यक खनिज है जो मछली, मांस, अंडे जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार है। जिंक की कमी के कारण शुक्राणु की खराब गुणवत्ता, कम टेस्टोस्टेरोन के स्तर और पुरुष बांझपन की उच्च संभावना बढ़ सकती है। पर्याप्त मात्रा मे जिंक की खुराक लेने से आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर और शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

Egg salad
Egg- Home Remedies To Increase Sperm Count

जो लोग नॉन वेज खाना पसंद करते हैं उनके लिए अंडा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंडे के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है जो स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी को बढ़ाने के लिए आवश्यक है। अगर आपका स्पर्म काउंट कम है तो आपको अंडा को अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह नए स्पर्म के निर्माण को बहुत प्रभावशाली तरीके से बढ़ाते है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...