लाॅकडाउन के बाद से दुनियाभर में सिनेमाघरों के बंद का बूरा असर दर्शकों पर कुछ खास नहीं हो पाया। उसकी वजह था ओटीटी प्लेटफार्म। जहां लाॅकडाउन में दर्शकों ने सिनेमाघरों में जाना मिस किया तो वहीं उसका रामबाण इलाज बनकर आया डिजिटल प्लेटफार्म। भारत में भी अब तो इसने अपना मुकाम हासिल कर लिया है। यहीं तो वजह है कि कई वेब शो और फिल्मों ने इंटरनेशनल अवार्ड तक अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।

दिल्ली क्राइम

इंटरनेशनल एमी अवार्ड में दिल्ली क्राइम को बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब मिला है। दिल्ली क्राइम पहला वेब शो है जिसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म के बारे में बात करे तो इसमें एक्ट्रेस शेफाली शाह ने एक पुलिस की भूमिका निभाई है। इसकी कहानी 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले पर आधारित है।

द फैमिली मैन

द फैमिली मैैन ने भी एशियन अकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में अपने नाम कई खिताब किए। इस इस वेब शो में मनोज बाजपेयी के लीड रोल कहानी में जान आ गई। इसके लिए मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया। इसके अलावा इस वेब शो ने बेस्ट सीरीज, बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी जीता। इस शो कि कहानी एक ऐसे आदमी पर है जो असाधारण काम करता है, लेकिन आम लोगों की तरह साधारण है।

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2

फोर मोर शाॅट्स प्लीज के सीजन 2 ने भी 2020 के बुसान एशियन कंटेंट अवार्ड्स में अपना मुकाम हासिल किया। इस शो के लिए कीर्ति कुल्हारी, मानवी गगरू, सयानी गुप्ता और गुरबानी जुडगे को बेस्ट राइजिंग स्टार से सम्मानित किया गया। इसकी कहानी चार दोस्तों पर आधारती रहती है।

परीक्षा और निरवाना

इन, इंडो जर्मन फिल्म वीक एक्टर आदिल हुसैन ने फिल्म परीक्षा और निरवाना इन के लिए वो बर्लिन में आयोजित हुए इंडो जर्मन फिल्म वीक में बेस्ट एक्टर अवार्ड जीता।

द डिसाइपल

द डिसाइपल को भी वेनिस फिल्म महोत्सव में बेस्ट पटकथा का अवार्ड दिया गया। इस फिल्म को मिले अवार्ड पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि चैतन्य ताम्हाणे को वेनिस फिल्म महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय क्रिटिक्स अवार्ड जीतने पर बधाई। इस फिल्म में गुरु शिष्य परंपरा से जुड़े भारतीय शास्त्रीय संगीत की तीन दशकों की यात्रा को दिखाया गया है।

माई घाट क्राइम नंबर 103 2005

एनवायसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में माई घाट क्राइम नंबर 103 2005 के लिए फिल्म की आदकार उषा को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में एक मां जिसने अपने इकलौते बेटे को पुलिस ने यातनाएं दीं और मार डाला। फिल्म में मां अपने बेटे के न्याय के लिए संघर्षरत दिखाती देती है।

इटेरनल केनवास

इटेरनल केनवास को भी हॉलीवुड गोल्ड अवार्ड में कई अवार्ड से सम्मानित किया गया।  लंदन में आयोजित यूरोप फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए हॉलीवुड गोल्ड अवार्ड दिया गया। इसके अलावा बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और बेस्ट साउंडट्रैक अवार्ड भी यहां इसी फिल्म को दिया गया।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com