मेनोपॉज के बाद कमजोर हड्डियों की परेशानी को कैसे करें दूर?
मेनोपॉज की अवस्था में महिलाओं को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। इस परेशानी में हड्डियों का कमजोर होना शामिल है। इस स्थिति में आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने चाहिए।
Menopause and Bone Health: 40 से 45 साल की उम्र के बाद महिलाएं मेनोपॉज की अवस्था में आती हैं। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि मेनोपॉज महिलाओं की वह स्थिति है, जिसमें कुदरती रूप से पीरियड सर्कल पूरी तरह बंद हो जाता है। इस अवस्था में महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मेनोपॉ के बाद कमजोर हड्डियों ती परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ नैचुरल तरीके अपना सकते हैं। इसमें सबसे प्रमुख हेल्दी डाइट हो सकता है। आइए जानते हैं मेनोपॉज के बाद कमजोर हड्डियों की परेशानी को कैसे करें दूर?
रोजाना खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। इस स्थिति में महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने की जरूरत होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर रूप से होते हैं। इसके लिए आप अपने आहार में भिंडी, पालक, ब्रोकली, केल, जैसी चीजों को शामिल कर लकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो सकता है।
प्लांट बेस्ड प्रोटीन
मेनोपॉज की अवस्था में अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने आहार में प्लांट बेस्ड प्रोटीन को शामिल करें। दरअसल, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन में फाइटोएस्ट्रोजेन की प्रचुरता होती है, जो महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करता है। यह हार्मोन महिलाओं के शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के रूप में आप नट्स, सीड्स, दालें, टोफू, सोयाबीन इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स भी है बेहतर विकल्प
हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें। डेयरी प्रोडक्ट्स में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे – कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन के होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। इससे हड्डियों का विकास भी बेहतर तरीके से हो सकता है। साथ ही हड्डियों का घनत्व भी अच्छा होता है।

ड्राई प्रून्स है फायदेमंद
महिलाओं की कमजोर हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें ड्राई प्रून्स का सेवन करना चाहिए। प्रून्स में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन इत्यादि होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकते हैं। इसमें विटामिन के होता है, जो हड्डियों का घनत्व बेहतर कर सकता है।

योग और एक्सरसाइज है जरूरी
मेनोपॉज के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर इस स्थिति में आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। योग और एक्सरसाइज से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतर है।

मेनोपॉज के बाद हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए आप निम्न टिप्स अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।
