राजस्थान के बीकानेर का अनूठा मंदिर
ये चूहे सुबह 5 बजे मंदिर में होने वाली मंगल आरती और शाम सात बजे की संध्या आरती के समय अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं।
Karni Mata Rat Temple: आपके घर में चूहे हो जाएं, तो आप कितना परेशान महसूस करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि राजस्थान के एक मंदिर में चूहों का झूठा प्रसाद भक्तों को दिया जाता है। बीकानेर से 30 किमी दूर देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर में करीब 25,000 चूहे हैं। इन चूहों से भक्त परेशान नहीं होते हैं बल्कि इन्हें माता की संतान के रूप में स्वीकारते हैं। चूहों को यहां काबा कहते हैं। मान्यता है कि करणी माता एक ऋषि महिला थी, जो हिंदुओं के चरन जाति में 1387 में पैदा हुई थी। यह मंदिर पूरी तरह से उनको समर्पित है।
करणी माता को जगदंबा माता का अवतार मानते हैं। मंदिर में काले और कुछ सफेद चूहे भी हैं। कहा जाता है कि ये चूहे सुबह 5 बजे मंदिर में होने वाली मंगल आरती और शाम सात बजे की संध्या आरती के समय अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भक्तों को प्रसाद में चूहों की जूठन देना अच्छा माना जाता है।