भारत के 3 रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिर,दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं लोग: Mysterious Temples In India
Mysterious Temples In India

Mysterious Temples In India: भारत में ऐसे कई सारे मंदिर मौजूद हैं जिनकी मान्यता और महत्व काफी ज्यादा है। दूर-दूर से लोग इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि यहां के चमत्कार और रहस्य काफी ज्यादा अलग है, जिन्हें सुनकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी ज्यादा चमत्कारी और रहस्यमयी है। यहां काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं और रहस्यमई मंदिरों के बारे में –

ये हैं भारत के रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिर

1)ज्वालामुखी मंदिर

Mysterious Temples In India
Jawalamukhi Temple

हिमाचल प्रदेश के काली धार पहाड़ी के बीच बसा ज्वालामुखी मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। यहां की मान्यता काफी ज्यादा अलग कहा जाता है कि सती के जीव के प्रतीक के तौर पर ज्वालामुखी मंदिर में धरती से ज्वाला निकलती है। यहां दूर-दूर से भक्त माता ज्वाला देवी के दर्शन के लिए आते हैं। आप भी यहां दर्शन करने जा सकते हैं। कहा जाता है कि मंदिर में नौ रंग की ज्वाला निकलती है। क्योंकि देवी शक्ति के 9 रूप होते हैं और यह ज्वाला उनके नौ रूप का प्रतीक माना जाता है। इन ज्वाला ओं का रंग कैसे परिवर्तित होता है, इसके बारे में आज तक कोई पता नहीं लगा पाया।

2)करणी माता मंदिर

Karni Mata Mandir
Karni Mata Mandir

राजस्थान के बीकानेर में मौजूद करणी माता मंदिर देश भर में प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। इतना ही नहीं इस मंदिर को चूहों वाली माता के मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में अधिष्ठात्री देवी की पूजा होती है। यह चूहों का साम्राज्य है। कहा जाता है कि अगर इस मंदिर में किसी भी भक्तों को सफेद चूहा दिख जाए तो उसकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। यह मंदिर बेहद रहस्यमयी और चमत्कारी है। अभी तक इस मंदिर में लगभग 25 सोच में मौजूद है। इन सभी ने किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। इनकी संख्या बढ़ती जाती है। इतना ही नहीं इस मंदिर में लोग पाव उठाकर भी नहीं चल सकते हैं।

3)मेहंदीपुर बालाजी

Mehndipur Balaji Mandir
Mehndipur Balaji Mandir

आप सभी ने मेहंदीपुर बालाजी का नाम तो सुना ही होगा। यह मंदिर राजस्थान में स्थित है। मेहंदीपुर बालाजी धाम हनुमान जी के 10 प्रमुख सिद्ध पीठ में शामिल है। कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान जागृत अवस्था में विराजित है। उनकी शक्तियां इतनी ज्यादा प्रबल है कि अगर कोई बीमार व्यक्ति या फिर किसी व्यक्ति पर बुरी आत्मा का साया है तो वह इस मंदिर में आकर ठीक हो जाता है। इतना ही नहीं इस मंदिर के प्रसाद को लेकर भी एक मान्यता है।

अगर कोई इस मंदिर का प्रसाद मंदिर प्रांगण से बाहर जाकर खाता है तो वह उसके लिए बेहद बुरा साबित होता है। इसीलिए मंदिर का प्रसाद मंदिर में ही खत्म करना होता है। इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति इस मंदिर में रात के वक्त नहीं रोक सकता है। ना ही प्रसाद को अपने घर ले जा सकता है। अगर कोई गलती से ले भी जाता है तो उसकी मृत्यु हो जाती है। यह मंदिर काफी ज्यादा रहस्यमयी और चमत्कारी माना चाहता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...