No-filter glow: the secret to trendy makeup
No-filter glow: the secret to trendy makeup

No Filter Glow: 2026 में मेकअप का फोकस बदल चुका है, अब बात हैवी लेयर की नहीं, बल्कि ताजगी, हल्के ग्लो और स्किन-जैसे फिनिश की है। कम प्रोडक्ट, ज्यादा नेचुरल, ज्यादा खूबसूरती, यही है इस साल का मेकअप मंत्र!

radiant glass skin
radiant glass skin

यह लुक त्वचा की नैचुरल चमक को उभारता है और चेहरे को ‘अंदर से ग्लो’ वाला हेल्दी फिनिश देता है। पतली लेयर, हाइड्रेशन और हल्की रोशनी- इसी से बनता है 2026 का सबसे बड़ा स्किन ट्रेंड। चेहरा साफ करके हल्का हाइड्रेटिंग टोनर या फेस मिस्ट स्प्रे करें।

स्टेप बाय स्टेप

1. मॉइस्चराइजर अच्छी तरह मालिश करके लगाएं, सूखी स्किन पर हयालूरोनिक सीरम जोड़ें।
2. हाइड्रेटिंग प्राइमर सिर्फ जरूरी हिस्सों पर लगाएं, (टी-जोन पर हल्का)।
3. बहुत पतला-लाइट कवर वाले फाउंडेशन या टिंट लें, स्पंज/फिंगर से त्वचा की बनावट दिखाते हुए ब्लेंड करें।
4. कंसिलर केवल आवश्यकता पर- अंडर-आई व रेडनेस पर बहुत हल्का।
5. क्रीम हाइलाइटर चीकबॉन्स, नासिका की टोकरी और माथे के बीच पर हल्का डैब करें।
6. यदि जरूरत हो तो बहुत सूक्ष्म सेटिंग पाउडर केवल टी-जोन पर, अंत में सेटिंग स्प्रे से ग्लो लॉक कर दें।

चमकदार, मॉइश्चराइज्ड होंठ पूरे चेहरे को यंग और फ्रेश दिखाते हैं। हल्की टिंट और ग्लॉस का यह मेल कम समय में खूबसूरत फिनिश देता है।

स्टेप बाय स्टेप

1. लिप-एक्सफोलिएट हल्का करें ताकि शाइन समान दिखे।
2. हाइड्रेटिंग बाम बेस में लगाएं, ब्लोट करके आगे बढ़ें।
3. हल्की टिंटेड लिपस्टिक या टिंट चुने- न्यूनतम पिग्मेंट के साथ नेचुरल टोन उत्तम।
4. बीच में हाई-शाइन ग्लॉस लगाएं, ओवर-डू न करें- सिर्फ सेंटर पर फोकस रखें।

blush draping
blush draping

ब्लश को ऊपर की दिशा में ब्लेंड कर चेहरे को नैचुरल लिफ्ट और मॉडर्न फिनिश मिलता है। यह ट्रेंड चेहरे को पतला, फ्रेश और मोनोक्रोम जैसा सॉफ्ट टोन देता है। क्रीम या लिक्विड ब्लश
चुनें- ये स्किन में बेहतर घुलते हैं।

स्टेप बाय स्टेप

1. ब्लश को चीकबॉन्स से लेकर टेम्पल की ओर ऊपर-की-ओर डैब कर के रखें।
2. फिंगर या डेंटी ब्लेंडर से हल्के दबाव में ऊपर-की-ओर ब्लेंड करें, जिससे ‘ड्रेप’ बन जाए।

monochrome makeup magic
monochrome makeup magic

एक ही रंग के अलग-अलग टोन चेहरे को तुरंत संतुलित, मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं। कम प्रोडक्ट में सॉफ्ट, एलिगेंट और कैमरा-फ्रेंडली मेकअप पाने का सबसे आसान तरीका यही है।

स्टेप बाय स्टेप

1. एक कलर फैमिली चुनें (पीच/रोज/ब्राउन/माउव)।
2. वही शेड आंखों, गालों और होंठों के लिए अलग-अलग टेक्स्चर में अपनाएं (क्रीम/पाउडर/टिंट)।
3. आईशैडो हल्का और ब्लेंडेड रखें, ब्लश ऊपर-की-ओर ड्रेप करें।
4. लिप में उसी फैमिली का टिंट या क्रीमी शेड इस्तेमाल करें- मैट या क्रीमी फिनिश चुनें।
5. पूरा लुक सेट करने के लिए हल्का हाइलाइट और सेटिंग स्प्रे लगाएं ताकि रंग एकसमान और फ्रेश दिखे।

Statement Eyes with Shimmer
Statement Eyes with Shimmer

यह लुक आंखों को तुरंत ब्राइट, एक्सप्रेसिव और पार्टी-रेडी बना देता है। हल्का बेस+चमकदार आंखें- 2026 की सबसे ग्लैमरस कॉम्बिनेशन।

स्टेप बाय स्टेप

1. आइप्राइमर लगाकर शैडो को टिकाएं।
2. बेस शैडो में मैट न्यूड या टोन-मैच शेड लगाएं।
3. लिड के मध्य या इनर कॉर्नर पर शिमर/मेटैलिक शैडो फिंगर से टैप करें- इंटेंसिटी नियंत्रित रखें।
4. मेटैलिक लाइनर से इनर-लिड या पतली ऊपर लाइन बनाएं, बहुत भारी न करें।
5. वॉल्यूम मस्कारा या फ्लफी लैशेज से आंखें और खुली करें।
6.बाकी चेहरे को सॉफ्ट रखें ताकि आंखें ही फोकस में रहें।

soft glam
soft glam

यह मेकअप चेहरे को बिना बदले एक पॉलिश्ड, फ्रेश और आत्मविश्वासी लुक देता है। ऑफिस से ब्रंच तक हर जगह फिट यह क्लीन और एलीगेंट ब्यूटी का नया अंदाज है।

स्टेप बाय स्टेप

1. ग्लास स्किन का बेस तैयार करें (ऊपर के स्टेप्स)।
2.ब्रोज को नेचुरल आर्क में ब्रॉज जेल या पाउडर से भरें।
3. आंखों पर ब्राउन/न्यूड टोन शैडो का हल्का वॉश लगाएं और कोने में थोड़ा गहरा शेड ब्लेंड करें।
4. पतली आईलाइनर या टाइटलाइन करें ताकि आंखों को लिफ्ट मिले पर कठोर न लगे।
5. एक-दो कोट मस्कारा लगाएं, अगर चाहें तो नैचुरल फॉल्स जोड़ें।
6. क्रीम ब्लश हल्का-दिल से गालों पर लगाएं और ब्लेंड करें।
7. न्यूड या मुलायम पिंक लिप टिंट लगा कर लुक पूरा करें।