आपकी बेहतर हेल्थ में फलों और सब्जियों का खास महत्व है। इसके साथ ही ये भी बहुत महत्वपूर्ण है कि आप किसी कलर की फल और सब्जियां खाते हैं। ऐसे ही बैंगनी रंग की सब्जियों और फलों को भी काफी अच्छा माना जाता है। बैंगनी रंग एंथोसायनिन नामक पोषक तत्वों का संकेत होता है।
अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स की तरह, आपके शरीर को काम करने के लिए एंथोसायनिन की जरूरत होती है। ऐसे में आपको इन बैंगनी फल और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Beets are good for your heart, brain, and blood sugar — plus, they will add sweetness and a beautiful color to your smoothies! https://t.co/t2FY83Bl7G pic.twitter.com/171rsnkClc
— WebMD (@WebMD) June 19, 2023
आलूबुखारा
आपके प्लम में जितना ज्यादा डार्क पर्पल कलर होगा, उसमें उतने ही ज्यादा अधिक एंथोसायनिन होते हैं। आपको बता दें कि इसके छिलके में गूदे के मुकाबले 20 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट हो सकते हैं।
बेरिज

एंथोसायनिन लाल और नीले रंगों के फलों में भी होते हैं। ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी, बिलबेरी, ब्लैक करंट और शहतूत में भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो एंथोसायनिन आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को एक दूसरे से बात करने में मदद करते हैं।
बैंगनी आलू
बाजार में आपने पर्पल आलू जरूर देखे होंगे। सामान्य सफेद आलू की तुलना में एक बैंगनी कलर के आलू के अंदर पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है।
पर्पल फूलगोभी

फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी और खनिजों से भरपूर पर्पल गोभी को भी हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसे कच्चा या हल्का फ्राई करके खाना ही सबसे सही माना जाता है।
