Bone Density Due To Menopause: मेनोपॉज हर महिला की लाइफ का वह हिस्सा है जिसका सामना सभी को करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और मेंसट्रुअल साइकल बंद होने वाली होती है। इस स्थिति का सामना आमतौर पर 45 से 50 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाओं को करना पड़ता है। मेनोपॉज में न केवल शारीरिक कमजोरी महसूस होती है बल्कि इस दौरान महिलाओं में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, हॉट फ्लैशेज और हैकेवी फ्लो जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। मेनोपॉज के शुरुआती चरण में कई महिलाओं को बोन डेंसिटी लॉस की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या को ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसके कारण हड्डी के टिशू पतले हो जाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रेक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों के कमजोर होने की वजह सिर्फ मेनोपोज नहीं होती बल्कि इसके लिए कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि बोन डेंसिटी लॉस की समस्या को समय रहते कम किया जा सकता है, जिसके लिए महिलाएं इन आसान टिप्स को अपना सकती हैं।
एक्सरसाइज करें

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं। एक्सरसाइज करने से हड्डियों के नुकसान को रोकने में भी मदद मिलती है। फ्रेक्चर होने की स्थिति में लाइट एक्सरसाइज रिकवरी में भी हेल्प कर सकती है। बोन डेंसिटी लॉस से बचने के लिए आप वॉक, जॉगिंग और एरोबिक्स का सहारा ले सकते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महिलाएं वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान होने वाले एस्ट्रोजन के कारण हड्डियों के नुकसान को रोकने में मदद कर सकती है। ये थेरेपी आपके हार्मोन लेवल को कंट्रोल करने का काम करती है। हालांकि इस थेरेपी का उपयोग हर महिला नहीं कर सकती। कुछ शारीरिक समस्याएं इसमें बाधा डाल सकती हैं।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
कैल्शियम और विटामिन डी इनटेक
कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। बोन हेल्थ के लिए 19 से 50 वर्ष की आयु के लोगों को प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। वहीं 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को 1200 मिलीग्राम कैल्शियम अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कैल्शियम के अलावा विटामिन डी का भी इनटेक बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।
डाइट में करें बदलाव

शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिस प्रकार आप हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं उसी प्रकार हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फल और सब्जियों का अनुपात बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा डाइट में साबुत अनाज और लीन प्रोटीन को भी मुख्य रूप से शामिल किया जा सकता है। साथ ही अपनी डाइट से कार्ब्स और फैट की मात्रा कम करें।
अल्कोहल बंद कर दें
मेनोपॉज के दौरान अल्कोहल, ड्रग्स या किसी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना फायदेमंद होता है। अल्कोहल की अधिक मात्रा बोन डेंसिटी लॉस को बढ़ा सकती है। साथ ही फ्रेक्चर होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। जिन महिलाओं को अल्कोहल पीने की आदत है उन्हें इसका सेवन कम कर देना चाहिए। अल्कोहल न केवल आपके शरीर को खोखला कर देती है बल्कि इसके अधिक सेवन से लिवर और किडनी संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
