उर्वशी और एल्विश के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर हुआ रिलीज़: Hum Toh Deewane Poster
Hum Toh Deewane Poster

Elvish Yadav: बिग बॉस विनर एल्विश यादव का म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। एल्विश को उनके फैंस ने बिग बॉस में बहुत पसंद किया था। शो में सलमान खान से डांट पड़ने के बाद एल्विश के फैंस ने उनका काफी सपोर्ट किया था। शो के दौरान किसी को एल्विश पसंद आए तो किसी ने उन्हें न पसंद किया। लेकिन जो भी हो एल्विश चर्चा का विषय बने रहे। एल्विश , अभिषेक और मनीषा रानी के बॉन्ड को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब एल्विश अपने फैंस के लिए कुछ नया लाने वाले हैं। देखना होगा कि फैंस को उनका काम कितना पसंद आता है।

म्यूजिक विडियो में इस एक्ट्रेस के साथ नज़र आएँगे एल्विश

एल्विश यादव एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे। इस वीडियो में एल्विश के साथ उर्वशी रौतेला नज़र आएंगी। एल्विश के इस वीडियो का उनके फैंस को बेहद इंतज़ार है। उर्वशी और एल्विश की केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये वीडियो रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस पोस्टर के बाद उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं। एल्विश ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए ‘करदें फिर सिस्टम हैंग’ पोस्ट किया है। इसकी रिलीज़ डेट 14 सितम्बर 2023 है।

दर्शकों को पसंद आएगी ये जोड़ी?

पोस्टर में जहां एल्विश काला चश्मा लगाए उर्वशी को देखते नज़र आ रहे हैं वहीं उर्वशी भी खूबसूरत लाल रंग के सूट में नज़र आ रही हैं। दोनों एक दूसरे की आँखों में देखते हुए नज़र आ रहे हैं। उर्वशी और एल्विश की ये जोड़ी दर्शकों को कितनी भाएगी ये देखना होगा। उर्वशी ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीरीज़ में नज़र आयीं थीं। इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। रणदीप हुडा के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गयी थी। अब देखना होगा ये म्यूजिक वीडियो उर्वशी के फैंस को कितना अच्छा लगेगा।