कैंडिड बी क्रीम: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Candid B Cream

Candid B Cream: कैंडिड बी क्रीम एक ऐसी क्रीम है जो त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन से आपको ठीक होने में मदद करती है। अगर आप को लाल स्किन होना, खुजली होना, सूजन आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो कैंडिड बी क्रीम आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि इसका प्रयोग करने से यह सारे लक्षण काफी कम हो जाते हैं।

कैंडिड बी क्रीम को प्रयोग करने के तरीके के बारे में आप अपने डॉक्टर की राय ले सकते हैं। कैंडिड बी क्रीम जिन माइक्रो ऑर्गेनिज्म के कारण यह इन्फेक्शन होते हैं, उन्हें खत्म करने का काम करती है। आइए जान लेते हैं इसके प्रयोग और साइड इफेक्ट्स व कीमत के बारे में।

कैंडीड बी क्रीम  की रासायनिक संरचना- Candid B Cream Composition In Hindi

Candid B Cream
Candid B Cream Composition

बेक्लोमेटासोन (0.025% w/w) + क्लोट्रिमेज़ोल (1% w/w)

कैंडिड बी के फायदे- candid B Cream Benefits in Hindi

इस क्रीम का मुख्य प्रयोग आपको फंगल इन्फेक्शन से राहत दिलवाना है। यह दो दवाइयों के मिश्रण से एक क्रीम बनाई गई हैं इसका प्रयोग करने से एथलीट फुट, दाद, वेजिनल थ्रैश, पसीने से होने वाले रैश जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। यह दवाई फंगस को बढ़ने से रोकती है और उसे कम करने में सक्षम है। अगर आपको इन्फेक्शन के साथ साथ सूजन भी हो जाती है तो इस दवाई का प्रयोग करने से सूजन को ठीक किया जा सकता है। 

Read more: डोमस्टाल टैबलेट के फायदे | क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे

कैंडिड बी के साइड इफेक्ट – Candid B Cream side effect in Hindi 

इस क्रीम का प्रयोग करना आपके लिए सुरक्षित है लेकिन अगर आपकी स्किन को इसमें मौजूद किसी इंग्रीडिएंट से एलर्जी है या यह क्रीम आपकी स्किन को सूट नहीं करती है तो आपको थोड़े बहुत साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं जैसे पेरेस्थेसीया, जलन होना और ड्राई स्किन आदि। अगर यह लक्षण कुछ समय के बाद भी ऐसे ही देखने को मिलते हैं तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

Read more: सेफेक्‍सीम 200 के साइड इफेक्ट्स | बीकोसूल कैप्सूल के साइड इफेक्ट्स

कैंडिड बी के प्रयोग – Candid B Cream uses in Hindi

candid B
candid B

इसका प्रयोग अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही करें। इसे उतनी ही बार प्रयोग करें जितनी बार आपके डॉक्टर ने बताया है। इसके अलावा आपको इसका केवल बाहरी प्रयोग करना चाहिए। सबसे पहले आपको प्रभावित स्किन को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए और उसके बाद उसे पोंछ लेना चाहिए। प्रयोग करने से पहले स्किन के एक छोटे से भाग में पैच टेस्ट भी कर के देख सकते हैं ताकि यह पता चल सके की यह आपके लिए सुरक्षित है या फिर नहीं। इसका प्रयोग आपको केवल स्किन पर ही करना चाहिए। इसका प्रयोग योनि या फिर मुंह के अंदर करने से नुकसान पहुंच सकता है। 

Read more: एवियॉन एलसी टैबलेट का उपयोग | नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का उपयोग

कैंडिड बी की कीमत क्या है- Candid B Price In Hindi

कैंडिड बी की कीमत मात्र 106 रुपए है।

Read more: मोनोसेफ़ 500 एमजी इंजेक्‍शन की कीमत

इस क्रीम का प्रयोग फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए आप कर सकती हैं। महिलाओं को इस क्रीम का प्रयोग करने की आवश्यकता ज्यादा होती है। स्तनपान और गर्भावस्था जैसी स्थिति के डॉक्टर की राय लें।

DISCLAIMER

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI

GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या इसका प्रयोग शराब का सेवन करने के साथ किया जा सकता है?

इसका प्रयोग शराब पीने के साथ करना सुरक्षित है या फिर नहीं इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है इसलिए आपको इस विषय में डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

क्या गर्भवती महिलाएं इसका प्रयोग कर सकती हैं?

गर्भवती महिलाओं को इसका प्रयोग करने से कुछ साइड इफेक्ट्स मिल सकते हैं, इसकी संभावना है लेकिन इस बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण प्राप्त नहीं हैं इसलिए अपने आप को और बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। 

क्या ड्राइविंग करते समय इस क्रीम का प्रयोग किया जा सकता है? 

ड्राइविंग करते समय भी इसके कारण क्या प्रभाव देखने को मिल सकते हैं इस बात के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है इसलिए आपको डॉक्टर से इस बात की पुष्टि करनी चाहिए। 

कैंडिड-बी क्रीम क्या है?

कैंडिड-बी क्रीम दो दवाओं का संयोजन है- बेक्लोमेटासोन और क्लोट्रिमाज़ोल। इस संयोजन का उपयोग त्वचा संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। क्लोट्रिमेज़ोल एक एंटीफंगल दवा है जो त्वचा संक्रमण का कारण बनने वाली फंगस के विकास को रोककर काम करती है। बेक्लोमेटासोन एक स्टेरॉयड दवा है और यह त्वचा संक्रमण के क्षेत्र में होने वाली सूजन, लालिमा और खुजली को कम करती है।

क्या कैंडिड-बी क्रीम का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

हां, डॉक्टर की सलाह के अनुसार और सीमित अवधि (1-2 सप्ताह) के लिए इस्तेमाल किए जाने पर कैंडिड-बी क्रीम सुरक्षित है। हालांकि, कुछ रोगियों में इसके आम दुष्प्रभाव जैसे जलन, खुजली हो सकती है। इससे अन्य साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। यदि आपको इस दवा का उपयोग करते समय किसी लगातार समस्या का अनुभव हो तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से सलाह लें।

क्या लक्षणों से राहत मिलने पर  कैंडिड-बी क्रीम लेना बंद कर देनी चाहिए?

नहीं, इलाज का पूरा कोर्स पूरा किए बिना कैंडिड-बी क्रीम लेना बंद न करें। आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है और संक्रमण पूरी तरह से ठीक होने से पहले आप बेहतर महसूस करना शुरू कर सकते हैं। लेकिन आपको सलाह दी गई अवधि पूरी करनी चाहिए।