नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्‍प
Nexito Plus Tablet

Nexito Plus Tablet: वर्तमान में ऐसा कोई व्‍यक्ति नहीं जिसे तनाव या चिंता न हो लेकिन कुछ लोगों में ये बीमारी के रूप में उभरकर सामने आ जाती है। इस समस्‍या को एंग्‍जाइटी डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है। इस डिसऑर्डर को ट्रीट करने के लिए एंटी-एंग्‍जाइटी मेडिकेशन का इस्‍तेमाल किया जाता है। ऐसी ही एक दवा है नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट जिसे दिमागी परेशानी, हार्टबीट में वृद्धि, बेचैनी और एंग्‍जाइटी को कम करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। ये एक कॉम्बिनेशन मेडिसन है जो नर्व सेल्‍स की असामान्‍य गतिविधियों को कम करके दिमाग को शांत करने में मदद कर सकती है। इसके सेवन से मूड में सुधार किया जा सकता है साथ ही तनाव को भी कम करने में मदद मिलती है। ये टैबलेट शरीर पर किस प्रकार असर दिखाती है और इसके क्‍या लाभ व नुकसान हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट की रासायनिक संरचना Nexito Plus Tablet Composition

Nexito Plus Tablet
Chemical Structure of Nexito Plus Tablet

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट क्‍लोनाज़ेपम और एस्सिटालोप्राम नामक दो दवाओं का कॉम्‍बीनेशन है। क्‍लोनाज़ेपम दिमाग की असामान्‍य गतिवि‍धि को कम करके नर्व सेल्‍स को शांत करने में मदद करता है। वहीं एस्सिटालोप्राम सेरोटोनिन हमारे शरीर के हार्मोन लेवल को बढ़ाकर चिंता, मूड और बिहेवियर में सुधार करता है।

Read more: टेंटेक्‍स फोर्ट टैबलेट के उपयोग | लेवोसल्पिराइड टैबलेट के उपयोग

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के उपयोग- Nexito Plus Tablet Uses

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का उपयोग मुख्‍य रूप से चिंता को कम करने और मूड को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। ये टैबलेट हार्ट हेल्‍थ में भी सुधार कर सकती है। इसमें मौजूद क्‍लोनाज़ेपम एक बेंजोडायजेपाइन है जो जीएबीए की प्रक्रिया को बढ़ाता है और कैमिकल मैसेंजर की तरह काम करता है जो नर्व सेल्‍स की गतिविधियों को दबाने में मदद करता है।   

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के फायदे- Nexito Plus Tablet Benefits

Read more: नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट टैबलेट के फायदे

Nexito Plus Tablet
Benefits of Nexito Plus Tablet

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का उपयोग एंग्‍जाइटी डिसऑर्डर के उपचार के लिए किया जाता है। ये टैबलेट ब्रेन में चिंता पैदा करने वाले कैमिकल को बनने से रोकती है और चिंता व एंग्‍जाइटी के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट थकान, बेचैनी, एकाग्रता में कठिनाई, नींद की समस्‍या और चिड़चिड़ेपन की समस्‍या में भी लाभदायक होती है। दवा का पूरा कोर्स करने के बाद नर्व सेल्‍स को शांत किया जा सकता है। टैबलेट का अचानक  सेवन बीच में रोक देने से कई तरह की समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। हालांकि ये दवा प्रेग्‍नेंसी में असुरक्षित मानी जाती है लेकिन किसी विशेष मेडिकल कंडीशन में डॉक्‍टर इसे प्रिसक्राइब कर सकते हैं।   

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के नुकसान -Nexito Plus Tablet Side Effects

Nexito Plus Tablet
Disadvantages of Nexito Plus Tablet

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का सेवन हमेशा डॉक्‍टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए। हालांकि इसके दुष्‍प्रभाव काफी हल्‍के होते हैं जिसके लिए किसी ट्रीटमेंट की आवश्‍यकता नहीं होती। जैसे ही दवा और शरीर में बैलेंस बन जाता है लक्षणों में कमी आने लगती है। दवा से होने वाली परेशानियां कुछ ही दिनों में अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के कई साइड इफेक्‍ट्स एवं नुकसान हैं जो इस प्रकार हैं।

-इजेकुलेशन में परेशानी

-कंफ्यूजन

-उल्‍टी

-मैमोरी लॉस

-थकान

-एनोर्गास्मिया

-जी मिचलाना

-दस्‍त

-डायरिया

-चक्‍कर

-नींद की समस्‍या

-स्किन एलर्जी

-मांसपेशियों में दर्द

-बुखार

-वजन बढ़ना

-दाने और खुजली

-पैनिक अटैक

-स्‍वाद में बदलाव

-हार्टबीट का बढ़ना

-हाथ व पैरों में सूजन

Read more: अश्वगंधा का साइड इफेक्ट्स | एवियॉन एलसी टैबलेट का साइड इफेक्ट्स

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का इस्‍तेमाल कैसे करें- How To Take Nexito Plus Tablet

Nexito Plus Tablet
How to use Nexito Plus Tablet

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का इस्‍तेमाल हमेशा चिकित्‍सक के  दिशानिर्देश के अनुसार ही करना चाहिए। हालांकि ये टैबलेट पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन इसके ओवर डोज से बचना चाहिए।

-दवा की खुराक व्‍यक्ति की उम्र और समस्‍या की गंभीरता के आधार पर निर्धारित की जाती है।

-ये दवा टैबलेट फॉर्म में होती है इसलिए इसे सीधे पानी के साथ निगला जाता है। टैबलेट को तोड़ने और चबाने की भूल न करें।

-नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट को दिन में दो बार समान समय अंतराल में लिया जा सकता है।

-इस दवा का सेवन प्रेग्‍नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए लेकिन किसी विशेष कंडीशन में इसे डॉक्‍टर द्वारा प्रिसक्राइब किया जा सकता है।

-ट्रीटमेंट के दौरान शराब का सेवन करने से बचना चाहिए अन्‍यथा दवा का असर कम हो जाता है।

-नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का उपयोग लिवर, हार्ट डिजीज और नैरो-एंगल ग्‍लूकोमा वाले पेशेंट्स न करें।

– यदि आप किडनी, लीवर, मिर्गी, सोडियम की कमी, डायबिटीज या ब्‍लीडिंग की समस्‍या से ग्रसित हैं तो इस टैबलेट का सेवन बिना चिकित्‍सकीय सलाह के न करें।  

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट की कीमत- Nexito Plus Tablet Price

सन फार्मास्‍युटिकल इंडस्‍ट्री लिमेटेड द्वारा नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट को बेचा जाता है। मार्केट में इसकी एक स्ट्रिप 103 रुपए में उपलब्‍ध है। इसकी एक स्‍ट्रिप में 10 टैबलेट आती हैं। 

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के विकल्‍प- Nexito Plus Tablet Substitute

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के स्‍थान पर इन विकल्‍प का भी उपयोग किया जा सकता है। ध्‍यान रखें कि इसकी कंपोजीशन एक समान होनी चाहिए।

-एस्‍टारम ईएस फोर्ट टैबलेट

-डेप्रैन एच टैबलेट

-डेप्रैन 10 टैबलेट

-डेप्रैन 5 टैबलेट

-न्‍यूसीटा प्‍लस टैबलेट

-क्‍लोनोट्रिल प्‍लस टैबलेट

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्‍या नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का सेवन लंबे समय तक किया जा सकता है ?

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का इस्‍तेमाल लंबे समय तक करने से दिमाग में सुसाइ‍डल थॉट्स आ सकते हैं। इसलिए चिकित्सक की निर्देशानुसार ही इसका उपयोग करें।

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट डिप्रेशन को ट्रीट कर सकती है ?

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट मूड और एंग्‍जाइटी को प्रभावित करती है इसलिए कह सकते हैं कि ये डिप्रेशन को ट्रीट कर सकती है।

क्‍या नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट हेयर लॉस का कारण बन सकती है ?

जी हां, कई लोगों को नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट के सेवन से हेयर लॉस हो सकता है। हेयर लॉस होने की स्थिति चिकित्‍सक से संपर्क करें।

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट कैसे काम करती है ?

नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट नर्व सेल्‍स की गतिविधियों को कम करके दिमाग को शांत करने का काम करती है। जिससे पेशेंट के मूड और बिहेवियर पर प्रभाव पड़ता है।

कैसे पता चलेगा कि हमें एंग्‍जाइटी है ?

एंग्‍जाइटी होने पर आपको चिंता, भय और बेचैनी का अहसास हो सकता है। कई मामलों में कंपन, चिड़चिड़ापन, थकान, एकाग्रता में कमी और तेज हार्टबीट जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।