Night cream
Home made Night Cream

Night Cream: जब बात स्किन केयर की होती है तो महिलाओं की सबसे अधिक समस्या यह होती है कि उनके पास इसके लिए पर्याप्त समय ही नहीं होता है। ऐसे में वह अक्सर अपनी स्किन को अनदेखा कर देती हैं। हालांकि, इससे कम उम्र में ही स्किन बेजान व बूढ़ी नजर आने लगती है। इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रात में अपनी स्किन को पैम्पर करें। नाइट क्रीम के जरिए आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं।

वैसे भी रात में स्किन की केयर करने से कई लाभ होते हैं। इससे ना केवल आपको अपनी स्किन का ध्यान रखने का पर्याप्त समय मिलता है, बल्कि रात के समय आपकी स्किन रिपेयरिंग मोड में होती है। जिसके कारण अगर सोने से पहले नाइट क्रीम को अप्लाई किया जाए तो इससे स्किन में तेजी से फर्क नजर आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही कुछ आसान इंग्रीडिएंट्स की मदद से नाइट क्रीम बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

ग्लिसरीन से बनाएं Night Cream

Night cream
Make Night Cream With Glycerin

अगर आप एक आसान तरीके से नाइट क्रीम बनाना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन व अन्य कुछ सामग्री की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन

ऐसे बनाएं नाइट क्रीम

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें और उसमें बादाम और नारियल का तेल डालें।
  • अब मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक कि सारी सामग्री मिक्स हो जाए।
  • बायलर को आंच से हटा लें।
  • अब मिश्रण में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं।
  • क्रीम को ठंडा होने दें। आपकी नाइट क्रीम बनकर तैयार है।
  • इसे क्रीम के किसी कंटेनर में भरकर रख लें और रोजाना सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें।

बादाम के तेल से बनाएं नाइट क्रीम

Night cram
Almond Oil

अगर आपकी स्किन रूखी है और आप इसे हाइड्रेट रखना चाहती हैं तो ऐसे में बादाम के तेल की मदद से नाइट क्रीम तैयार की जा सकती है।

आवश्यक सामग्री-

  • बादाम का तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • कोकोआ बटर -2 बड़े चम्मच
  • शहद – 1 बड़ा चम्मच
  • गुलाब जल – 2 चम्मच

नाइट क्रीम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले बॉयलर की मदद से बादाम के तेल के साथ कोकोआ बटर को पिघलाएं।
  • मिश्रण को आंच से उतार लें और फिर इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें और ठंडा होने दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो इसे किसी खाली कंटेनर में डाल दें।
  • अब इसे फ्रिज में स्टोर करें और हर रात को सोते समय इसका इस्तेमाल करें।

सेब से बनाएं नाइट क्रीम

Night cream
Apples are rich in vitamins A, B and C, malic acid

अगर आप एक ऐसी नाइट क्रीम की तलाश में हैं जो आपकी स्किन को पैम्पर करने के साथ-साथ उसकी रंगत में भी सुधार करे तो सेब की मदद से नाइट क्रीम बनाएं। सेब विटामिन ए, बी और सी, मैलिक एसिड से भरपूर होते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जो त्वचा को गोरा और जवां बनाने में मदद करते हैं। साथ ही साथ यह होममेड क्रीम पिंपल्स और दाग-धब्बों को भी ठीक करती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 सेब टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल
  • 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल
  • 2-3 बूंद गुलाब जल
  • एक चुटकी हल्दी
  • एक चुटकी दालचीनी

नाइट क्रीम बनाने का तरीका-

  • मिक्सर में सेब के कुछ टुकड़े डालकर मुलायम पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल और  बादाम का तेल व गुलाब जल डालकर मिक्स करें।
  • एक मलाईदार कंसिस्टेंसी बनने तक मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं।
  • फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और दालचीनी डालें और फिर से मिलाएं।
  • अब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालें और सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरे पर क्रीम लगाएं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इस क्रीम को बनाते समय दालचीनी को स्किप कर सकते हैं।

एवोकाडो से बनाएं नाइट क्रीम

Night cream
Moisturizer cream

अगर आपकी स्किन मैच्योर होने लगी है और बढ़ती उम्र के प्रभाव स्किन पर नजर आने लगते हैं तो आप एवोकाडो की मदद से एक एंटी-एंजिंग नाइट क्रीम तैयार कर सकती है। एवोकाडो न केवल स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है, बल्कि विटामिन ए, बी, सी और के और पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण त्वचा की समय से पहले उम्र बढ़ने के प्रभावों को उलटने में भी मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक मसला हुआ पका हुआ एवोकैडो
  • एक अंडे की जर्दी
  • एक बड़ा चम्मच हंग कर्ड

नाइट क्रीम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में एक पका हुआ एवोकाडो लें और उसे अच्छी तरह मैश करें।
  • अब इसमें अंडे की जर्दी व हंग कर्ड डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह मिक्स करके एक क्रीमी पेस्ट तैयार कर लें।
  • आप इसे किसी कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें।
  • इसे लगभग एक सप्ताह तक बेहद आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हर रात सोने से पहले इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment