डोमस्टाल: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
डोमस्टाल वो दवा है जिसका इस्तेमाल जी मिचलाना और उलटी से राहत पाने और इसके उपचार के लिए किया जाता है। लेकिन, इसके इस्तेमाल के बाद लोग कुछ साइड इफेक्ट्स का अनुभव भी कर सकते हैं।
Domstal: डोमस्टाल एक प्रभावी एंटी-एमेटिक दवा है जिसका इस्तेमाल गैस्ट्रिक को कम करके जी मिचलाना और उलटी से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग से इंस्टेस्टाइनल मूवमेंट बढ़ता है, जिससे पेट को जल्दी खाली होने में मदद मिलती है। अपच, जी मिचलाना और उलटी की समस्या से राहत पाने के लिए इस दवा को अकेले या किसी अन्य दवा के साथ लिया जा सकता है। यह ड्रग उन खास सब्स्टांसेस को ब्लॉक करती हैं, जो जी मिचलाना या उलटी आने जैसी समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं। लेकिन, इसको लेने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आइए जानें डोमस्टाल के उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प के बारे में।
डोमस्टाल की रासायनिक संरचना- Domstal Composition in Hindi
डोमपरिडोन और डाइमेथिकोन, डोमस्टाल के एक्टिव इंग्रेडिएंट्स हैं। डोमपरिडोन एक प्रोकेनेटिक है, जो ब्रेन में उलटी को कंट्रोल करने का काम करता है। इसके साथ ही यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के ऊपरी हिस्से पर भी कार्य करता है। डाइमेथिकोन एक एंटीफोमिंग दवा है, जो गैस बबल को डिजॉल्व करती है और आसानी से गैस को शरीर से बाहर निकलने में मदद भी करती है।
डोमस्टाल के उपयोग- Domstal uses in Hindi
डोमस्टाल को उपयोग जी मिचलाना और उलटी आना आदि में किया जाता है। यही नहीं, इसके इस्तेमाल से कुछ खास कंडीशंस से जुडी जी मिचलाना और उलटी की परेशानी से बचाव भी संभव है, जो इस प्रकार हैं
- केमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी
- ड्रग्स
- माइग्रेन
भोजन के बाद पेट के भरे होने, जी मिचलाना, ब्लोटिंग और डकार के लक्षण जो कभी-कभी पेट में तकलीफ और हार्टबर्न के साथ होते हैं, इनसे भी यह दवा राहत पहुंचाती है।
Read more: मोनोसेफ़ 500 एमजी इंजेक्शन के उपयोग

डोमस्टाल के फायदे- Domstal Benefits in Hindi
डोमस्टाल के फायदे इस प्रकार हैं:
- डोमस्टाल दवा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर के उपचार में मदद करती है।
- यह ड्रग पार्किंनसन’स डिजीज के उपचार में फायदा पहुंचाती है।
- डोमस्टाल स्तनपान कराने वाली महिलाओं में ब्रेस्टफीडिंग से जुडी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक मानी गई है।
- डोमस्टाल टैबलेट गैस्ट्रोपेरेसिस के लिए भी फायदेमंद है।
- मोशन सिकनेस और अन्य ड्रग्स के प्रभाव से जुडी जी मिचलाना या उलटी आने की समस्या से राहत पहुंचाने में यह दवा बेनेफिशियल है।
- गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के रोगियों में अधिक स्टमक एसिड प्रोडशन को कम करने के लिए भी इस ड्रग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Read more: क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे | ऐज़ी 500 एमजी टैबलेट के फायदे
डोमस्टाल के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Domstal Side Effects in Hindi
डोमस्टाल को लेने के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स बहुत माइनर हैं, जो जल्दी ही खुद ठीक हो जाते हैं। लेकिन, अगर ऐसा नहीं होता है तो डॉक्टर की सलाह लें। इसके कारण होने वाले साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
- सिरदर्द
- हार्टबीट का असामान्य होना
- बेहोशी जैसा महसूस होना
- गले या चेहरे पर सूजन
- सुस्ती
- सांस लेमे में समस्या
- मुंह का सुखना
Read more: सिपलॉक्स टीज़ेड 500 एमजी टैबलेट के साइड इफेक्ट

डोमस्टाल का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Domstal in Hindi
डोमस्टाल के इस्तेमाल से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखें। इसके कैप्सूल या टेबलेट को कभी भी क्रश न करें या ही चबाएं या तोड़े। यही नहीं इस दवा के इस्तेमाल से पहले इसके लेबल पर लिखी इंस्ट्रक्शन को अवश्य पढ़ें। इसके सिरप को लेने से पहले बोतल लो अच्छे से हिला लें। इसे कितनी डोज में लेना आपके लिए फायदेमंद है, इसके बारे में भी डॉक्टर से अच्छे से जान लेने के बाद ही इसे लें। इसे हमेशा डॉक्टर के द्वारा बताई गई मात्रा में लेना चाहिए। अगर आप इसकी डोज को लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर तुरंत उसे लें। कभी भी इसकी डबल डोज न लें। क्योंकि, अधिक मात्रा में इसे लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, आपको कोई समस्या है या आप किसी अन्य दवा व सप्लीमेंट को ले रहे हैं, तो इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर से अवश्य बात करें।
डोमस्टाल की कीमत- Domstal Price
भारत में डोमस्टाल टेबलेट की कीमत कई फैक्टर्स के आधार पर अलग हो सकती है जैसे लोकेशन और मांग। इसकी टेबलेट्स की एक स्ट्रिप की कीमत लगभग 100 रुपए है। इस टेबलेट को आप ऑनलाइन भी आराम से खरीद सकते हैं।
डोमस्टाल की विकल्प- Domstal Substitute in Hindi
कुछ अन्य मेडिसिन्स डोमस्टाल की तरह काम कर सकती हैं। डोमस्टाल के विकल्प इस प्रकार हैं:
- डोमेल Domel
- नौसडॉन (Nausdan)
- गास्ट्रक्टिव (Gastractiv )
- डोमस्टॉप (Domstop)
- डोमपेड (Domped)

डोमस्टाल की विकल्पों को लेना आपके लिए सही है या नहीं, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर से अवश्य बात करें।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
डोमस्टाल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
डोमस्टाल के ओवरडोज से आपको क्या लक्षण नजर आ सकते हैं?
क्या डोमस्टाल एक ओवर-द-काउंटर मेडिसिन है?
हमें डोमस्टाल को कब लेना चाहिए?
क्या डोमस्टाल से वजन बढ़ सकता है?
