क्या हैं डेक्सोरेंज के फायदे और नुकसान, पाएं जानकारी
डेक्सोरेंज का प्रयोग आयरन की कमी, एनीमिया और फोलिक एसिड की कमी जैसी न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी के उपचार और बचाव के लिए किया जाता है। जानिए इसके साइड-इफेक्ट्स के बारे में।
Dexorange: डेक्सोरेंज, न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स के ग्रुप से संबंधित है, जिसका इस्तेमाल आयरन की कमी, एनीमिया और फोलिक एसिड की कमी जैसी न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी के उपचार और बचाव के लिए किया जाता है। हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी तब हो सकती है, जब हमारा शरीर भोजन से पर्याप्त पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब या प्राप्त नहीं कर पाता है। विटामिन और मिनरल्स शरीर के विकास और रोगों से बचाव के लिए जरूरी हैं। लेकिन, इस सप्लीमेंट को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि, इसे लेने के बाद रोगी कुछ साइड-इफेक्ट्स का अनुभव कर सकता है जैसे पेट में समस्या, कब्ज, डायरिया आदि। आइए जानें डेक्सोरेंज के उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प के बारे में।
डेक्सोरेंज की रासायनिक संरचना- Dexorange Composition in Hindi
डेक्सोरेंज आपको बाजार में सिरप के रूप में मिल जाएगा। इसके सिरप में साइनोकोबालामीन, फेरिक अमोनियम साइट्रेट और फोलिक एसिड एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं। साइनोकोबालामीन एक ओवर-द- मेडिसिन है, जो विटामिन बी12 का एक सिंथेसाइज्ड रूप है। जिसका इस्तेमाल बी12 की कमी के उपचार के लिए किया जाता है। फेरिक अमोनियम साइट्रेट का इस्तेमाल एनीमिया के उपचार के लिए किया जाता है और फोलिक एसिड डीएनए को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डेक्सोरेंज के उपयोग- Dexorange uses in Hindi

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि डेक्सोरेंज का उपयोग शरीर में पोषक तत्वों की की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। लेकिन, इस सप्लीमेंट को केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए। क्योंकि, अपनी मर्जी से इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
Read more: ऐज़ी 500 एमजी टैबलेट के फायदे | सिपलॉक्स टीज़ेड 500 एमजी टैबलेट के फायदे
डेक्सोरेंज के फायदे- Dexorange Tablet Benefits in Hindi
डेक्सोरेंज के फायदे इस प्रकार हैं:
- डेक्सोरेंज का इस्तेमाल आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी के कारण होने वाली एनीमिया की समस्या के उपचार और बचाव के लिए किया जाता है।
- यह सप्लीमेंट सर्जरी या ऑपरेशन के बाद रिकवरी में मदद करता है।
- इससे भूख में भी सुधार होता है और इससे कमजोरी और थकान भी कम होती है।
यही नहीं, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, सर्जरी के बाद और न्यूट्रिशनल मालएब्जॉर्प्शन की स्थिति में भी इस सप्लीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है।
Read more– क्रेमाफिन प्लस सिरप: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
डेक्सोरेंज के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Dexorange Side Effects in Hindi
अगर इस सिरप को डॉक्टर द्वारा बताई सही डोज में लिए जाए, तो इसके बहुत कम साइड इफेक्ट्स होने की संभावना होती है। लेकिन, इसे लेने के बाद कुछ लोग साइड इफेक्ट्स का अनुभव हो सकता है। यह साइड-इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
- जी मिचलाना
- पेट में दर्द
- कब्ज
- सिर में दर्द
- परेशानी
- इंफेक्शन
- ओवरएक्टिविटी
- स्लीप पैटर्न में समस्या
इसके दुर्लभ साइड इफेक्ट्स में यह समस्याएं शामिल हैं:
- एलर्जिक शॉक
- थ्रोम्बोसाइटोसिस
- पल्मोनरी एडिमा
- हाइपोकैलिमिया
इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट नजर आने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए क्योंकि यह जानलेवा हो सकती हैं।
Read more: अजीथ्रल 500 एमजी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स

डेक्सोरेंज का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Dexorange in Hindi
डेक्सोरेंज को लेने से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखना जरूरी है। इसे केवल उन्हीं डोज में लें, जितनी सलाह डॉक्टर ने दी हो। कभी भी इसकी डोज लेना मिस न करें। अगर आप इसकी कोई डोज लेना भूल जाएं, तो याद आने पर उसे तुरंत लें। लेकिन, डबल डोज लेने से बचें। इस सप्लीमेंट को खाने के साथ या बिना भी लिया जा सकता है। अगर आपने इसकी ओवरडोज ले ली है, तो डॉक्टर से बात करें। इसकी अधिक डोज लेना बुरे रिएक्शन का कारण बन सकता है। इसकी ओवरडोज साँस लेने में समस्या, स्किन के रंग में बदलाव और अधिक खांसी आदि की वजह बन सकती है।
डेक्सोरेंज की कीमत- Dexorange Price
इस सप्लीमेंट को आप अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर या आसानी से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन भी यह मौजूद है। डेक्सोरेंज के 200 मिलीलीटर सिरप की कीमत 150 से 170 रुपये के बीच में है।
Read more: डोमस्टाल टैबलेट के की कीमत
डेक्सोरेंज का विकल्प- Dexorange Substitute in Hindi
डेक्सोरेंज के विकल्प का अर्थ है ऐसी अन्य दवाईयां जिनकी कम्पोजिशन डेक्सोरेंज के समान है और जो डेक्सोरेंज के जैसे ही काम करती है। डेक्सोरेंज के विकल्प में यह दवाईयां शामिल हैं:
- फेरोचेलेट (Ferrochelate)
- फेरिप्रो (Feripro)
- हेमाटिंगा (Haematinga)
- आलमीन फेज़ (Alamin Fez)
- फेफाल कैप्सूल (Fefol capsule)

इनके अलावा भी कुछ अन्य दवाईयों को इसके विकल्प के रूप में लिया जा सकता है। इसके बारे में आप अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। डेक्सोरेंज को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर स्टोर करें और इसे डायरेक्ट लाइट से दूर रखें। इसके साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से भी इसे दूर रखें। अगर आपको इस सप्लीमेंट के इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी है, तो इसे कभी न लें। शरीर में आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करने और कब्ज से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी को पीएं। इसके साथ ही अपनी डाइट में उस तरह के फूड्स को शामिल करें जिनमें आयरन हो।
DISCLAIMER
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI
GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
डेक्सोरेंज के फायदे क्या हैं?
डेक्सोरेंज शरीर में आयरन, फोलिक एसिड और साइनोकोबालामीन की कमी को दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसके कारण एनीमिया, ब्लड लॉस और न्यूट्रिशनल मेलब्सॉर्प्शन जैसी समस्याओं का उपचार और बचाव होता है।
क्या प्रेग्नेंसी में इस सिरप को लाभदायक माना गया है?
हां, प्रेग्नेंसी के दौरान डेक्सोरेंज का इस्तेमाल केवल तभी फायदेमंद माना गया है, अगर इसकी सलाह डॉक्टर ने दी हो।
क्या डेक्सोरेंज का प्रयोग सुरक्षित है?
डेक्सोरेंज का प्रयोग पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि, इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपको इसके इस्तेमाल के बाद किसी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट होता है, तो मेडिकल हेल्प लें। अगर आपको किडनी या लिवर सम्बन्धी समस्याएं हैं, तो भी इसे लेने से पहले डॉक्टर से बात करना न भूलें।
कौन से खाद्य पदार्थ फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत माना गया हैं?
मीट, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मटर, संतरा, किशमिश और सीफ़ूड में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड और आयरन होते हैं। विटामिन बी12 एनिमल प्रोडक्ट्स जैसे मछली, मीट, अंडे, दूध और दूध के उत्पादों से मिलता है।
क्या डेक्सोरेंज असामान्य पीरियड्स के लिए फायदेमंद है?
डेक्सोरेंज सिरप लेने से शरीर में ब्लड सेल्स के फार्मेशन में मदद मिलती है। असामान्य पीरियड्स की परेशानी कुछ मेडिकल कंडीशंस, अधिक वजन कम होना, स्ट्रेस, कुछ कंट्रासेप्टिव आदि के कारण हो सकती है। इस मेडिसिन को लेने से इर्रेगुएलर पीरियड्स की समस्या ठीक नहीं होती है। लेकिन, अपनी मर्जी से इसका इस्तेमाल न करें बल्कि मेडिकल राय लें।