Bharti Singh Shares Emotional Vlog

Summary: भारती सिंह ने बेटे काजू से पहली मुलाकात का व्लॉग शेयर किया, फैंस हुए भावुक

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने परिवार में नए मेहमान बेटे काजू का स्वागत किया। भारती इस समय ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने पहले भावुक व्लॉग में बेटे से पहली मुलाकात साझा की, जिसमें उनके बेटे लक्ष भी अपने भाई से मिलने पहुंचे।

Bharti Singh Emotional Vlog: कॉमेडी की दुनिया की चुलबुली और प्यारी स्टार, भारती सिंह के घर फिर से खुशियां आई हैं, उन्होंने और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने 19 दिसंबर को अपने परिवार में नए मेहमान का स्वागत किया इसलिए भारती सिंह इस वक्त ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि भारती सिंह एकदम ठीक हैं और उनका बच्चा भी स्वस्थ है। इस दौरान भारती सिंह अपने फैंस के साथ व्लॉग के जरिए कनेक्टेड हैं और सारी अपडेट्स भी दे रही हैं। हाल ही में भारती सिंह ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे से मुलाकात की।

YouTube video

दरअसल, भारती सिंह ने अस्पताल से लेटेस्ट व्लॉग पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बेटे काजू से मिलती हैं और साथ ही बेटा लक्ष भी अपने भाई से मिलने के लिए वहां पहुंचता है, जिसे देख कॉमेडियन भावुक हो जाती हैं। भारती ने बताया कि यह पल बहुत खास और भावनात्मक था। उन्होंने अपने हॉस्पिटल व्लॉग में इस अनुभव को फैंस के साथ शेयर किया और कहा कि यह ऐसा महसूस हुआ जैसे किसी बड़ी चुनौती को पार करके अपने बच्चे के साथ धरती पर पहला कदम रख रही हूँ। उनका यह अनुभव फैंस के लिए बेहद प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाला रहा। भारती ने कहा कि काजू बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा, “काजू एक दम सही है… वह ठीक से दूध पी रहा है।” भारती सिंह ने अपने दूसरे बच्चे की तस्वीर नहीं दिखाई है, उसके लिए सभी को तीन महीने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा, उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में लौटने पर भी बड़ा अपडेट दिया है।

कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया कि वह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के कुछ एपिसोड शूट नहीं कर पाएंगी क्योंकि उन्हें अभी स्टिचेस लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी चीजें मेनिफेस्ट करनी हैं और काम पर लौटने का यही उनका मकसद है। इससे ऐसा लगता है कि वह पहले बेटे के जन्म के 12 दिन बाद की तरह इस बार भी धीरे-धीरे सेट पर लौटेंगी।

अब अर्जुन बिजलानी को ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की होस्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जब तक भारती नहीं आतीं, वह ही इस शो की कमान सम्भालेंगे। वह पहले सीजन में करण कुंद्रा के पार्टनर थे लेकिन उसके बाद वह दो सीजन्स में नजर नहीं आए। मगर अब होस्ट के तौर पर एंट्री कर रहे हैं। यानी भारती 4 एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगी।

भारती सिंह को 19 दिसंबर की सुबह अस्पताल ले जाया गया था, क्योंकि उनका वॉटर बैग फट गया था। सिजेरियन के जरिए उनकी डिलीवरी हुई थी। बेटी की चाहत थी लेकिन बेटे के आने से भी वह खुश हैं। उन्होंने पहला व्लॉग जो अस्पताल से शेयर किया था, उसमें बताया था कि काजू से उनकी मुलाकात नहीं हुई लेकिन हर्ष के मुताबिक, वह बहुत ही प्यारा और क्यूट है, जब भारती अपने बेटे गोले से मिलीं तो उन्हें देखकर वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक गए और वह पूछता रहा- मम्मा आप ठीक हो ना?

भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की थी, जिन्हें कुछ साल उन्होंने डेट भी किया। हर्ष और भारती का एक बेटा 2022 में हुआ था जिसका नाम लक्ष्य सिंह है और उसका निकनेम गोला है। भारती सिंह अब यूट्यूब पर अपने पति के साथ पॉडकास्ट भी चलाती हैं और कई शोज भी उनके साथ होस्ट कर चुकी हैं। भारती सिंह आज मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं और इंडस्ट्री में अच्छा खासा काम कर रही हैं। 6 अक्टूबर को भारती ने स्विट्जरलैंड की फैमिली वेकेशन के दौरान अपने दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...